टेक महिंद्रा, फोर्ब्स पुरस्कार से सम्मानित-(08-DEC-2015) C.A

| Tuesday, December 8, 2015
सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की भारतीय बहुराष्ट्रीय कम्पनी टेक महिंद्रा को 7 दिसम्बर 2015 को दुबई में फोर्ब्स पुरस्कार से सम्मानित किया गया.
महिंद्रा समूह की बहुराष्ट्रीय कम्पनी टेक महिंद्रा को ‘फोर्ब्स टॉप 100 मिडिल ईस्ट - ग्लोबल मीट्स लोकल 2015’ पुरस्कार दिया गया. 
यह पुरस्कार फ़ोर्ब्स मिडिल ईस्ट द्वारा आयोजित किया गया था. 
विदित हो इस पुरस्कार के लिए उन बड़ी कंपनियों का चयन किया जाता है, जिनकी वैश्विक कंपनी होने के साथ-साथ पश्चिम एशिया में क्षेत्रीय कार्यालय भी है.
चयन का आधार अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कंपनी की छवि, क्षेत्र में उसका अनुभव, भौगोलिक पहुंच, रोजगार पर उसका प्रभाव तथा पश्चिम एशिया में उसकी स्थिति है.
कम्पनी की ओर से कंपनी के महाप्रबंधक तथा पश्चिम एशिया, अफ्रीका तथा तुर्की में कारोबार के प्रमुख राम रामचंद्रन ने इस पुरस्कार को ग्रहण किया.
यह कंपनी 12 वर्षों से संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, कतर, ओमान, कुवैत, बहरीन और तुर्की में कार्य कर रही है.

0 comments:

Post a Comment