अमेरिकी सेना में सभी लड़ाकू भूमिकाएं निभाएंगी महिलाएं-(08-DEC-2015) C.A

| Tuesday, December 8, 2015
मेरिकी रक्षा मंत्री एश्टन कार्टर ने 4 दिसम्बर 2015 को पेंटागन में ऐतिहासिक फैसले के तहत  सेना के सभी पदों पर महिलाओं की नियुक्ति की घोषणा की. इस निर्णय से सभी अग्रिम मोर्चों पर महिलाएं लड़ाकू भूमिका भी निभा सकेंगी. अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा ने पेंटागन के इस कदम की सराहना की.
फैसले का प्रभाव-
  • अमेरिका में महिलाएं को अब युद्ध में टैंक ड्राइव करने, मोर्टार को फायर करने और पैदल सैनिकों का नेतृत्व करने की अनुमति दी जाएगी.
  • महिलाएं सेना में रेंजर बन सकती हैं. ग्रीन टोपियां पहन सकती हैं, नौसेना में जवान, मरीन कोर पैदल सेना, वायु सेना, पैराजम्पिंग के अलावा वो सब कार्य जिन पर सेना में अब तक पुरूषों का अधिकार था उन सभी दायित्वों का निर्वाह कर सकेंगी.
  • पेंटागन का यह फैसला अमेरिका में महिलाओं के लिए दो लाख बीस हजार (220,000) सैन्य नौकरियां उपलब्ध कराएगा.
  • अमेरिका में नौसेना और वायु सेना ने पहले ही लगभग सभी मोर्चों पर महिलाओं के लिए नियुक्ति के दरवाजे खोल दिए हैं. थल सेना में भी इसे अनिवार्य किया गया है.
  • अमेरिकी सेना में अभी भी कुल सैनिकों (पैदल सेना और बुनियादी प्रशिक्षुओं) की संख्या का 93 प्रतिशत पुरुष सैनिक हैं.
अमेरिकी सेना में अब तक महिलाओं की स्थिति-
  • लगभग 10 प्रतिशत पदों को छोड़कर पिछले सात वर्षों से ओबामा प्रशासन धीरे-धीरे महिलाओं की सशस्त्र बलों में भर्ती कर रहा है.
  • इससे पूर्व ये 10 प्रतिशत पद ऐसे थे जिन पर महिलाओं की नियुक्ति नहीं की जा सकती. इन पदों में पैदल सेना, बख्तरबंद, टोही बल और कुछ विशेष अभियान इकाइयां शामिल थीं. अब इन सभी पदों पर महिलाओं को अपनी योग्यता दिखाने का मौका दिया जाएगा.

0 comments:

Post a Comment