आईसीसी एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट रैंकिंग (बल्लेबाजी) सूची जारी: विराट कोहली चौथे स्थान पर-(02-APR-2015) C.A

| Thursday, April 2, 2015

अंतराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद् (आईसीसी) द्वारा 31 मार्च 2015 को दुबई में जारी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली एक दिवसीय क्रिकेट के बल्लेबाजों की रैंकिंग में चौथे  स्थान पर है. एक दिवसीय बल्लेबाजों की रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एबी डिविलियर्स शीर्ष पर बने हुए हैं.
आईसीसी द्वारा जारी इस अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट रैंकिंग के शीर्ष 10 एक दिवसीय क्रिकेट खिलाडियों की सूची में दो अन्य भारतीय खिलाड़ी, भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (रैंक-8) एवं शिखर धवन (रैंक-6) को भी शामिल किया गया.
गेंदबाजों में वर्ल्डस कप के प्लेयर आफ द टूर्नामेंट रहे ऑस्ट्रेलिया के मिशेल स्टार्क शीर्ष पर पहुंच गए. स्टार्क ने न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट के साथ वर्ल्डक कप में सर्वाधिक 22 विकेट लिए.
आईसीसी द्वारा जारी एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाडियों की रैंकिंग सूची
रैंक
खिलाड़ी का नाम
संबंधित देश
1
ए.बी. डिविलियर्स
दक्षिण अफ्रीका
2
के सी संगकारा
श्री लंका
3
एच एम अमला
दक्षिण अफ्रीका
4
विराट कोहली
भारत
5
टी एम दिलशान
श्री लंका
6
शिखर धवन
भारत
7
के.एस. विलियमसन
न्यूजीलैंड
8
एम.एस. धोनी
भारत
9
जी.जे. मैक्सवेल
आस्ट्रेलिया
10
जी.जे. बेली
आस्ट्रेलिया
शीर्ष 10 गेंदबाजों की सूची:
क्रम
गेंदबाज एवं उनके देश का नाम
अंक
1.
मिचेल स्टार्क, ऑस्ट्रेलिया  
783
2.
 इमरान ताहिर, दक्षिण अफ्रीका 
734
3.
सईद अजमल, पाकिस्तान
718
4.
डेल स्टेन, दक्षिण अफ्रीका   
717
5.
सुनील नरेन, वेस्टइंडीज
709
6.
टी.ए. बोल्ट, न्यूजीलैंड
693
7.
एम.जी. जॉनसन
793
8.
जेम्स एंडरसन, इंग्लैण्ड
670
9.
एम मोर्कल, दक्षिण अफ्रीका
666
10.
शाकिब अल हसन, बांग्लादेश
659

0 comments:

Post a Comment