सानिया मिर्जा और
मार्टिना हिंगिस की जोड़ी ने 5 अप्रैल 2015 को मियामी ओपन टेनिस महिला युगल का खिताब जीता. मियामी, फ्लोरिडा में खेले गए फाइनल में सानिया मिर्जा और मार्टिना हिंगिस की
जोड़ी ने दूसरी वरीयता प्राप्त रूसी जोड़ी एलिना वेस्नीना और एकटरीना माकारोवा को 7-5,
6-1 से हराया.
यह इंडो-स्विस जोड़ी का
लगातार दूसरा टीम खिताब था. इससे पहले 21 मार्च 2015
को सानिया मिर्जा और मार्टिना हिंगिस ने इंडियन वेल्स ओपन जीता था.
0 comments:
Post a Comment