हाफिज अली खान पुरस्कार 2014 से एल सुब्रमण्यम और रोशन कुमारी सम्मानित-(05-MAR-2015) C.A

| Thursday, March 5, 2015
भारतीय वॉयलन वादक एल सुब्रमण्यम और कथक नृत्यांगना रोशन कुमारी को हाफिज अली खान पुरस्कार-2014 से 3 मार्च 2015 को सम्मानित किया गया. उन्हें यह पुरस्कार सरोद वादक उस्ताद अमजद अली खान ने एलएनआईपीई के रविंद्रनाथ टैगोर सभागार में आयोजित समारोह के दौरान प्रदान किया. यह 30वां हाफिज अली खान पुरस्कार है.

भारत के वॉयलन वादक और रचनाकार सुब्रमण्यम कर्नाटक शास्त्रीय संगीत एवं पश्चिमी शास्त्रीय संगीत में प्रशिक्षित हैं.

वहीं जयपुर घराना की रोशन कुमारी भारत की एक प्रमुख कथक नृत्यांगना हैं.

एलएनआईपीई के रविंद्रनाथ टैगोर सभागार में आयोजित इस प्रोग्राम का प्रसारण 12 मार्च को शाम साढ़े सात बजे डीडी भारती और दूरदर्शन मध्यप्रदेश पर किया जाएगा.

हाफिज अली खान पुरस्कार 
हाफिज अली खान पुरस्कार की स्थापना भारत के सरोद वादक उस्ताद अमजद अली खान ने अपने पिता तथा गुरू हाफिज अली खान की स्मृति में वर्ष1985 में की थी. हाफिज अली खान ग्वालियर घराने के संगीतकार रहे.

यह पुरस्कार प्रतिवर्ष वर्ष संगीत के क्षेत्र में उल्लेखनीए योगदान करने वाले व्यक्ति को प्रदान किया जाता है.

वर्ष 2009 के लिए यह पुरस्कार गिटार वादक और संगीतकार जॉन मैक्लाफ्लिन को देने की घोषणा की गई है. इससे पहले एमएस सुब्बुलक्षमी उस्ताद विस्मिल्ला खान, पंडित भीमसेन जोशी तथा उस्ताद विलायत खान को नवाजे जा चुके हैं.

0 comments:

Post a Comment