महाराष्ट्र सरकार ने बालिकाओं के लिए भाग्यश्री योजना शुरू की-(11-MAR-2015) C.A

| Wednesday, March 11, 2015

महाराष्ट्र सरकार ने 8 मार्च 2015  को बालिकाओं के लिए भाग्यश्री योजना शुरू की. इस योजना को सुकन्या योजना के स्थान पर शुरु किया गया. इस योजना के अनुसार राज्य सरकार गरीबी रेखा (बीपीएल) परिवार में पैदा हुई लड़की के लिए बैंक में 21200 रुपए की राशि जमा करेंगी.
भाग्यश्री योजना का उद्देश्य लड़की के 18 वर्ष की आयु पूरा होने तक उसे एक लाख रुपया प्रदान करना है. यह योजना बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री की उपस्थिति में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस के द्वारा शुरू की गई.
बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री इस योजना की ब्रांड एंबेसडर है. भाग्यश्री योजना को केन्द्र सरकार की 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना' से जोड़ा जाएगा.

0 comments:

Post a Comment