मध्यप्रदेश के आदित्य जोशी विश्व जूनियर बैडमिंटन रैंकिंग
में विश्व के नंबर एक खिलाड़ी बन गए. आदित्य जोशी ने जूनियर बैडमिंटन रैंकिंग
(अंडर-19) में पहला स्थान हासिल किया. उन्होंने
वर्ष 2013 में खेले गए 35 मैचों में से
24 में जीत दर्ज की. जिसके बाद 2 जनवरी
2014 को बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन द्वारा जारी साप्ताहिक
रैंकिंग में उन्हें प्रथम स्थान दिया गया.
भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) के अनुसार नवंबर 2013 तक आदित्य जोशी की विश्व रैंकिंग में ग्यारहवीं स्थिति थी, लेकिन उसके बाद उसने 18,776 अंक प्राप्त कर सभी अन्य खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया.
आदित्य जोशी से सम्बंधित मुख्य तथ्य
• आदित्य जोशी मध्य प्रदेश के आदिवासी बाहुल्य धार जिले का एक बैडमिंटन खिलाड़ी है.
• आदित्य जोशी जनवरी 2014 में जूनियर श्रेणी में विश्व के नबंर एक खिलाड़ी बनें.
• आदित्य जोशी ने पांच साल की उम्र में वर्ष 2001 से बैडमिंटन खेलना शुरू किया.
• आदित्य जोशी के पिता अतुल जोशी धार में एसएआई के बैडमिंटन प्रशिक्षक हैं.
• आदित्य जोशी ने वर्ष 2011 में रूस में सम्पन्न हुई रेमनेस्को जूनियर अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता.
• आदित्य जोशी ने वर्ष 2011 में जापान में हुई एशियन सब जूनियर चैम्पियनशिप में स्वर्ण जीता.
• आदित्य जोशी जूनियर विश्व रैंकिंग में नंबर एक पर पहुंचने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी भी बनें.
• आदित्य जोशी 2013 में राष्ट्रीय चैंपियन बने.
• आदित्य ने पुणे जूनियर इंटरनेशनल टूर्नामेंट में स्वर्ण और सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में रजत पदक जीता.

0 comments:
Post a Comment