भारत के महेश मनगांवकर ने फ्रांस के निमेस में आयोजित पीएसए वर्ल्ड टूर स्क्वॉश 2014 का खिताब जीता-(08-JAN-2014) C.A

| Wednesday, January 8, 2014
भारत के महेश मनगांवकर ने पीएसए वर्ल्ड टूर स्क्वॉश 2014 का खिताब जीत लिया. पीएसए चैलेंजर 5 स्क्वाश टूर्नामेंट के फाइनल में मुंबई के महेश मनगांवकर ने शीर्ष वरीयता प्राप्त स्काटलैंड के ग्रेग लोबान को 9-11, 11-3, 11-4, 11-5 से पराजित किया. फाइनल मैच निमेस (फ्रांस) में 6 जनवरी 2014 को खेला गया.
महेश मनगांवकर ने कुवैत के अम्मार अलतामिमी को मात्र 28 मिनट में पराजित करपीएसए वर्ल्ड टूर स्क्वॉश 2014 के सेमीफाइनल में प्रवेश किया था.

महेश मनगांवकर ने दिसंबर 2013 में स्लोवाकिया में इमेत ओपन में लोबान पर पांच गेम तक चले फाइनल में जीत दर्ज की थी, जिसके कारण दोनों खिलाड़ी अब विश्व रैंकिंग में 82वें स्थान पर संयुक्त रूप से बने हुए हैं.


0 comments:

Post a Comment