भारत और जापान के बीच समुद्री सुरक्षा सहित रक्षा परामर्श और सहयोग को बढ़ाने का निर्णय-(08-JAN-2014) C.A

| Wednesday, January 8, 2014
भारत और जापान ने दोनों देशों के बीच सामरिक और वैश्विक भागीदारी को और मजबूत करने के लिए समुद्री सुरक्षा सहित रक्षा परामर्श और सहयोग को बढ़ाने का फैसला किया.  
भारत की यात्रा पर आए जापान के रक्षा मंत्री इत्सूनोरी ओनोडेरा ने भारत के रक्षामंत्री एके एंटनी के साथ नई दिल्ली में 6 जनवरी 2014 को बैठक की. इस बैठक में दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की.
बैठक के दौरान दोनों देशों के रक्षामंत्रियों ने जिन प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा की उनका विवरण निम्नलिखित है:-
नियमित रूप से वार्षिक आधार पर उच्‍च स्‍तरीय यात्रा आयोजित की जाएंगी. इसके तहत 2014 में भारत के रक्षा मंत्री जापान की यात्रा करेंगे.
दिल्‍ली में 2014 में तीसरी टू प्‍लस टू वार्ता और चौथी रक्षा नीति बातचीत (रक्षा स्‍तर के प्रशासनिक उप मंत्री अथवा सचिव स्‍तर) आयोजित की जाएगी.
संयुक्‍त राष्‍ट्र के शांति मिशन कार्यक्रमों को सेवाएं बढाना जापान के शांति मिशन कार्यक्रमों को प्रशिक्षण और अनुसंधान केंद्र, संयुक्‍त स्‍टाफ कॉलेज (जे पी सी), जापान की ग्राउंड सेल्‍फ डिफेंस फोर्स के केंद्रीय तैयारी बल और भारतीय सेना के संयुक्‍त राष्‍ट्र शांति मिशन केंद्र के बीच आदान-प्रदान बढाने का निर्णय भी लिया गया.
जापान मेरीटाइम सेल्‍फ डिफेंस फोर्स और भारतीय नौसेना के बीच नियमित रूप से द्विपक्षीय अभ्‍यास आयोजित करना. भारतीय नौसेना 2014 में संयुक्‍त अभ्‍यास के लिए जापान का दौरा करेगी.  
मानवतावादी सहायता पर विशेषज्ञ सेवाओं का आदान-प्रदान \ भारतीय सेना और जापान की ग्राउंड सेल्‍फ डिफेंस फोर्स के बीच त्रासदी के समय राहत सेवाएं और आतंकवाद के विरोध में सहयोग.
जापान की वायुसेना और भारतीय वायुसेना के बीच अधिकारियों, पेशेवर लेन-देन के तहत टैस्‍ट पायलटों एवं उड़ानों की सुरक्षा एवं परिवहन जहाजों के बेडों के पेशेवरों का आदान-प्रदान तथा कर्मचारियों के बीच बातचीत की संभावनाओं पर विचार करना.

विदित हो कि जापान के रक्षा मंत्री इतसुनोरी ऑनडेरा 5-8 जनवरी 2014 के दौरान भारत यात्रा पर हैं. नवम्‍बर 2011 में भारत-जापान रक्षा मंत्रियों की बैठक के दौरान यह यात्रा निर्धारित हुई थी.


0 comments:

Post a Comment