चीन ने सफलतापूर्वक चौथा डेटा उपग्रह प्रक्षेपित किया-(25-NOV-2016) C.A

| Friday, November 25, 2016
चीन ने 23 नवम्बर 2016 को वैश्विक नेटवर्क संचालन हासिल करने के लिए सफलतापूर्वक चौथा डेटा उपग्रह प्रक्षेपित किया. यह डेटा उपग्रह मानवयुक्त अंतरिक्ष यान के लिए माप,डाटा रिले तथा नियंत्रण सेवाएं उपलब्ध कराएगा. तियानलियान आई-04 उपग्रह 23 नवम्बर 2016 को दक्षिण-पश्चिमी सिचुआन प्रांत स्थित शिचांग उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से प्रक्षेपित किया गया.
यह चाइना एरोस्पेस साइंस एंड टेक्नोलॉजी कॉर्पोरेशन के तहत चाइना एकाडमी ऑफ स्पेस टेक्नोलॉजी द्वारा विकसित उपग्रह वैश्विक नेटवर्क संचालन हासिल करने के लिए अपने तीन पूर्ववर्तियों के साथ जुड़ेगा.
नेटवर्क द्वारा चीन के मानवयुक्त अंतरिक्ष यान के लिए डेटा रिले माप तथा नियंत्रण सेवाएं उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद है. चीन ने पहला डेटा रिले उपग्रह तियानलियान आई-01, अप्रैल 2008 में प्रक्षेपित किया था.
दूसरा उपग्रह जुलाई 2011 में प्रक्षेपित किया गया था. तीसरा उपग्रह जुलाई 2012 में प्रक्षेपित किया गया था. अगले वर्ष 10 या अधिक उपग्रह और प्रक्षेपित किए जाने की उम्मीद बताई गई है.

पंकज पटेल फिक्की के अध्यक्ष बने-(25-NOV-2016) C.A

|
भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (फिक्की) ने 21 नवंबर 2016 को पंकज आर. पटेल को 2017 के लिए नया अध्यक्ष घोषित किया. 16 दिसंबर और 17 दिसंबर 2016 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले फिक्की एजीएम के दौरान पटेल हर्षवर्धन नेवतिया से पदभार ग्रहण करेंगे. नेवतिया अंबुजा नेवतिया समूह के अध्यक्ष हैं.
पंकज आर. पटेल कौन हैं?
•    पंकज रमनभाई पटेल कैडिला हेल्थकेयर के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक हैं. यह भारत की पांचवी सबसे बड़ी दवा कंपनी है.
•    वर्ष 2004 में, फोर्ब्स पत्रिका की 40 अमीर भारतीयों की पहली वार्षिक सूची में ये अनुमानित 510  मिलियन अमेरिकी डॉलर के निवल मूल्य के साथ 26वें स्थान पर थे.
•    भारतीय उद्योग और अर्थशास्त्री संघ द्वारा वर्ष 2003 में इन्हें सर्वश्रेष्ठ औषध व्यक्ति नामित किया गया था.
•    वर्ष 2005 तक वे सबसे अमीर भारतीयों की सूची से बाहर हो गए.
•    उन्होंने बैचलर ऑफ फार्मेसी और मास्टर ऑफ फार्मेसी की डिग्री गुजरात विश्वविद्यालय से प्राप्त की है.
•    उन्होंने मुंबई विश्वविद्यालय से विज्ञान और विधि में बीए डिग्री भी की है.
भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ के बारे में:
•    भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग संघ भारत में व्यापार संगठनों का संघ है.
•    जीडी बिड़ला औऱ पुरुषोत्तम दास ठाकुरदास ने 1927 में इसकी स्थापना की थी.
•    यह भारत का सबसे बड़ा, सबसे पुराना और सर्वोच्च व्यापार संगठन है. यह गैर– सरकारी गैर– लाभकारी संगठन है.
•    इसमें विभिन्न क्षेत्रीय वाणिज्य चैंबरों के 2500000 से भी अधिक कंपनियों की अप्रत्यक्ष सदस्यता है.
•    यह क्षेत्र विशेष व्यापार नीति सर्वसम्मति निर्माण और व्यापार संवर्धन एवं नेटवर्किंग के क्षेत्र में काम करता है.
•    इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है.

विश्व रोबोट ओलंपियाड भारत में पहली बार आयोजित किया जाएगा-(25-NOV-2016) C.A

|
13वां विश्व रोबोट ओलंपियाड पहली बार भारत में आयोजित किया जाएगा. संस्कृति मंत्रालय और भारतीय स्टेम फाउंडेशन (आईएसएफ) के तत्वाधान में एनसीएसएम द्वारा संयुक्त रूप से इसका आयोजन 25 नवंबर से 27 नवंबर 2016 इंडिया एक्सपो मार्ट, ग्रेटर नोएडा में किया जाएगा. 54 देशों के 2000 से भी ज्यादा छात्र इसमें हिस्सा लेंगें और रोबोटिक तकनीक का प्रयोग कर कचरे को कम करने, उसका प्रबंधन और रिसाइकल करने के लिए नए रास्तों को तलाशेंगे.
13वें विश्व रोबोट ओलंपियाड का थीम है रैप द स्क्रैप. यह थीम भारत सरकार के 'स्वच्छ भारत अभियान' की तर्ज पर है. यह थीम छात्रों को कचरे– एक महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दा, के बारे में बातचीत करने का सुझाव देता है. 'रैप द स्क्रैप' यानि कचरे को कम करने, उसके प्रबंधन और पुनर्चक्रण के लिए रोबोटिक्स तकनीक का प्रयोग कर छात्रों से नए विचारों के साथ सामने आने की उम्मीद की जाती है.
वर्ल्ड रोबोट ओलंपियाड के बारे में:
•    वर्ल्ड रोबोट ओलंपियाड युवाओं के लिए वैश्विक रोबोटिक्स प्रतिस्पर्धा है.
•    यह लेगो एजुकेशन द्वारा निर्मित लेगो माइंडस्ट्रोम्स का उपयोग करता है.
•    सबसे पहले इस प्रतियोगिता का आयोजन 2004 में सिंगापुर में किया गया था.
•    औपचारिक रुप से वर्ष 2003 में इसकी स्थापना हुई थी.
•    चीन, जापान, सिंगापुर और कोरिया को इस प्रतियोगिता का संस्थापक देश माना जाता है.
•    इसमें चार अलग– अलग श्रेणियां होती हैं– रेग्युलर, कॉलेज, ओपन और सॉकर.
•    रेग्युलर और ओपन श्रेणियों के लिए, इसमें तीन अलग– अलग आयु वर्ग होते हैं– एलिमेंट्री, जूनियर हाई और सीनियर हाई. 13 वर्ष से कम उम्र के प्रतियोगियों को एलिमेंट्री माना जाता है, 13 वर्ष से 16 वर्ष तक की आयु वाले प्रतियोगियों को जूनियर हाई माना जाता है और 17 और 19 वर्ष के बीच के प्रतियोगियों को सीनियर हाई श्रेणी का माना जाता है.
•    12वां वर्ल्ड रोबोट ओलंपियाड नवंबर 2015 में दोहा, कतर में आयोजित किया गया था. थीम था: रोबोट एक्सपोरर्स.
•    वर्ष 2017 में, वर्ल्ड रोबोट ओलंपियाड कोस्टा रिका में आयोजित किया जाएगा.

डोनाल्ड ट्रंप ने निक्की हेली को संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत के रूप में नामित किया-(25-NOV-2016) C.A

|

डोनाल्ड  ट्रंप ने 23 नवम्बर 2016 को निक्की हेली को संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत के रूप में नामित किया. अमेरिकी प्रशासन में कैबिनेट स्तर के पद पर नियुक्त होने वाली वह पहली भारतीय अमेरिकी होंगी. वे ट्रंप प्रशासन में शामिल की जाने वाली पहली महिला और अल्पसंख्यक होंगी. राजनीति में आने से पहले वे अपने पारिवारिक कारोबार से जुड़ी थीं.
निक्की हेली से संबंधित मुख्य तथ्य:
•    निक्की हेली का जन्म 20 जनवरी 1972 को हुआ था.
•    उन्होने भारतीय मूल की दूसरी अमेरिकी गवर्नर और पहली महिला गवर्नर होने का गौरव हासिल किया है.
•    उन्होने शुरुआत में एक अपशिष्ट प्रबंधन तथा रीसाइक्लिंग कंपनी एफ॰ सी॰ आर॰ निगम में काम किया था.
•    हेली वर्ष 2003 में नेशनल एसोसिएशन ऑफ वुमेन बिजनेस ऑनर की कोषाध्यक्ष रही.
•    वे लेक्सिंगटन काउंटी शेरिफ फाउंडेशन,लेक्सिंगटन मेडिकल फाउंडेशन तथा वेस्ट मेट्रो रिपब्लिकन वुमेन में महत्वपूर्ण उत्तरदायित्व निभा चुकी हैं.
•    वे साउथ केरोलिना चेप्टर ऑफ दि नेशनल एसोसिएशन ऑफ वुमेन बिजनेस ऑनर की अध्यक्ष रह चुकी हैं.
•    वे वर्ष 2006 में फ्रेंड ऑफ स्कौटिंग लीडरशिप डिवीजन चैंपियन की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं.
•    उन्हें वर्ष 2007 में डब्ल्यू मैक चांबिनी क्वालिटी ऑफ लाइफ अवार्ड से सम्मानित किया गया.
•    उन्हें वर्ष 2013 में लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित किय गया.
•    वे वर्ष 2014 की 50 सबसे अधिक ताकतवर मांओं की सूची में शामिल.
•    निक्की हेली वर्ष 2005 से वर्ष 2011 तक प्रांत की प्रतिनिधि सभा में लेक्सिंटन काउंटी से सदस्य रहीं.

दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया पर जापान से समझौते को मंजूरी दी-(25-NOV-2016) C.A

|
दक्षिण कोरिया ने 22 नवंबर 2016 को जापान के साथ उत्तर कोरिया पर खुफिया जानकारी को साझा करने के लिए सौदे को मंजूरी दे दी. दक्षिण कोरिया के संसद में समझौते पर हस्ताक्षर किए जाने के बाद यह प्रभावी हो जाएगा. जनरल सिक्योरिटी ऑफ मिलिट्री इंफॉर्मेशन एग्रीमेंट (जीएसओएमआईए) के नाम से जानी जाने वाली इस संधि पर दक्षिण कोरिया के सियोल में सहमति बनी. यह संधि दोनों देशों के बीच प्योंगयांग परमाणु कार्यक्रम पर सैन्य खुफिया जानकारी साझा करने में मदद करेगी.
यह सौदा दोनों देशों की कथित खुफिया तंत्र के लाभ उठाने के लिए किया गया है. जापान के मामले में यह एक हाईटेक निगरानी है और दक्षिण कोरिया में, यह उत्तर कोरिया में मानवीय खुफिया तंत्र या जासूस. अब तक, दोनों देशों ने अमेरिका के माध्यम से खुफिया रिपोर्ट साझा की थी जिसे संभावित तात्कालिक खतरों का सामने करने में बोझिल प्रक्रिया के रूप में देखा जा रहा था. वर्ष 2014 में किए गए एक समझैते के तहत ये अमेरिका के जरिए उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम पर खुफिया रिपोर्ट साझा कर रहे थे.
इससे पहले, दोनों देश वर्ष 2012 में भी ऐसा ही एक समझौता करना चाहते थे लेकिन घरेलू विरोध के कारण दक्षिण कोरिया ऐसा नहीं कर सका था.
विवाद:
इस सौदा का दक्षिण कोरिया में काफी लोगों और विपक्षी दल ने बड़े पैमाने पर विरोध किया. दक्षिण कोरिया के मामले में, सौदा विवादास्पद है क्योंकि देश को आज भी युद्ध के समय जापानियों द्वारा किए गए अत्याचार याद हैं. देश आज भी 20वीं सदी (1910 और 1945 के बीच) के पहले भाग में जापान के औपनिवेशिक शासन पर जापान विरोधी भावना रखता है.
दक्षिण कोरिया की मुख्य विपक्षी पार्टी ने इस सौदे को अपमानजनक और देशद्रोही सौदा बताया है. उन्होंने संसद में समझौते के पारित होने पर रक्षा मंत्री हान मिन–कू पर महाभियोग चलाने की भी धमकी दी है.
उत्तर कोरिया ने इस संधि को खतरनाक करार दिया है क्योंकि इससे कोरियाई प्रायद्वीप में एक बार फिर से जापान के आक्रमण का दरवाजा खुल सकता है.
दूसरी तरफ, दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्री ने फैसला का बचाव करते हुए इस सौदे को उत्तर कोरिया से होने वाले सैन्य खतरे के कारण अनिवार्य बताया है.

सर्न, जेनेवा का एसोसिएट सदस्य बना भारत-(25-NOV-2016) C.A

|
भारत यूरोपीय परमाणु अनुसंधान संगठन (सीईआरएन– सर्न) का 21 नवंबर 2016 को एसोसिएट सदस्य बन गया. इसके लिए भारत ने संगठन के साथ एक समझौता किया है. समझौते पर परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष शेखर बासु और सर्न के महानिदेशक फाबियोला गायनोत्ति ने मुंबई में हस्ताक्षर किए.
वर्ष 2015 में, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सर्न की सदस्यता के लिए मंजूरी दे दी थी जिसके बाद सर्न परिषद ने एसोसिएट सदस्य के तौर पर भारत की सदस्यता स्वीकार कर ली.
सर्न में भारत का योगदान:
•    सर्न में भारतीय वैज्ञानिकों की भागीदारी 1960 के दशक के शुरुआत में हो गई थी और परमाणु ऊर्जा विभाग (डीएई) और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के सहयोग से यह और मजबूत हुआ.
•    वर्ष 1991 में डीएई ने सरने के साथ औपचारिक समझौता किया जो आज भी जारी है.
•    वर्ष 2003 में भारत को सर्न के पर्यवेक्षक का दर्जा मिला और फिर उसे एसोसिएट सदस्य के तौर पर सर्न में शामिल होने का आमंत्रण मिला.
•    भारत ने डिजाइन, विकास और हार्डवेयर एक्सलरेटर सिस्टम एवं उनकी स्थापना की आपूर्ति के क्षेत्रों में लार्ज हैडरॉन कोलाइडर (एलएचसी) के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान किया है.
•    भारत एएलआईसीई प्रयोग, जो क्वार्क– ग्लून प्लाज्मा (क्यूजीपी) के भौतिकी को उजागर करने के बारे में है, का एक अग्रणी भागीदार है.
•    भारतीय वैज्ञानिकों ने कॉम्पैक्ट मॉन सोलेनॉयड (सीएमएस) प्रयोगों में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. ये हिग्स बोसॉन की खोज में सहयोग करने वाले दो बड़े प्रयोगों में से एक है. एलएचसी पर हिग्स बोसॉन की खोज हालिया समय में सबसे अधिक बातचीत किए जाने वाले वैज्ञानिक खोजों में से है.
•    भारतीय वैज्ञानिक उच्च– तकनीक वाले पार्टिकल डिटेक्टर्स और इलेक्ट्रॉनिक रिसर्च, आईसोलेड और सर्न के एन– टीओएफ प्रयोग  में भी शामिल हैं.
•    बड़े पैमाने पर होने वाले कंप्यूटिंग में भारत ने डिजाइनिंग, विकास और वर्ल्डवाइड लार्ज हैडरॉन कोलाइडर ग्रिड (डब्ल्यूएलसीजी) के लिए सॉफ्टवेयर विकसित करने के संदर्भ में महत्वपूर्ण योगदान किया है.
•    वैरिएबल एनर्जी साइक्लोट्रॉन सेंटर(वीईसीसी), कोलकाता और टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च (टीआईएफआर), मुंबई में लगे ग्रिड टायर2 केंद्र सर्न के साथ हुए विविध सहयोगों द्वारा चलाए जा रहे कंप्यूटेशनल नौकरियों की सुविधा प्रदान कर रहे हैं.
यूरोपीय परमाणु अनुसंधान संगठन (सर्न) के बारे में:
•    सर्न एक अनंतिम निकाय है जिसकी स्थापना 1952 में यूरोप में विश्व स्तरीय मौलिक भौतिक अनुसंधान संगठन की स्थापना के निर्देशों पर की गई थी.
•    यह दुनिया का सबसे बड़ा परमाणु एवं कण भौतिकी प्रयोगशाला है जहां वैज्ञानिक उपकरणों और गणन प्रणालियों के माध्यम से वैज्ञानिक ब्रह्मांड की मौलिक संरचना की जांच करते हैं.
•    यह फ्रांस– स्विट्जरलैंड सीमा पर जिनेवा में है. इसके 22 सदस्य देश और चार एसोसिएट सदस्य देश हैं.

थाईलैंड की राजकुमारी महा चक्री सिरिनधर पहले विश्व संस्कृत पुरस्कार से सम्मानित-(24-NOV-2016) C.A

| Thursday, November 24, 2016
थाईलैंड की राजकुमारी महा चक्री सिरिनधर को  21 नवंबर 2016 को पहले विश्व संस्कृत पुरस्कार से सम्मानित किया गया. उन्हें वर्ष 2015 में संस्कृत भाषा को बढ़ावा देने के लिए किए गए अनुकरणीय योगदान हेतु इस सम्मान से सम्मानित किया गया है. दूसरी तरफ अमेरिकी भाषाविद् और भारतविद् प्रोफेसर जॉर्ज कारडोना को भी सम्मानित किया गया. उन्हें वर्ष 2016 के लिए सम्मान मिला. नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने राजकुमारी सिरिनधर और प्रोफेसर कारडोना को इस सम्मान से सम्मानित किया. विश्व संस्कृत पुरस्कार की स्थापना भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) द्वारा की गई थी.
महा चक्री सिरिनधर के बारे में:
•    राजकुमारी महा चक्री सिरिनधर थाईलैंड के राजा भूमिबोल अदुल्यादेज की दूसरी बेटी हैं.
•    5 दिसंबर 1977 को हुए एक समारोह में उन्हें राजकुमारी के पद्वी से सम्मानित किया गया था.
•    वे चुलाखोमकलाओ रॉयल मिलिट्री अकेडमी के इतिहास विभाग में पढ़ाती हैं.
•    वे थाई, अंग्रेजी, फ्रांसिसी और चीनी भाषा धाराप्रवाह बोलती हैं. फिलहाल वे जर्मन और लातिन भाषा का अध्ययन कर रही हैं.
•    इसके अलावा वे कुशल कलाकार और थाईलैंड की परंपरागत संगीत की उत्सुक प्रोत्साहक भी हैं.
•    वर्ष 2004 में, उन्हें इंदिरा गांधी शांति, निरस्त्रीकरण और विकास पुरस्कार से सम्मानित किया गया था.
•    वे 2015 में बैंकॉक में आयोजित किए गए 16वें विश्व संस्कृत सम्मेलन की शाही संरक्षक भी थीं.

बराक ओबामा ने 21 लोगों को प्रेजिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम पुरस्कार से सम्मानित किया-(24-NOV-2016) C.A

|
बराक ओबामा ने 22 नवम्बर 2016 को 21 लोगों को प्रेजिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम पुरस्कार से सम्मानित किया. बराक ओबामा ने बेहतरीन खिलाडिय़ों, अभिनेताओं, संगीतकारों और नवोन्मेषकों को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया है. ये सम्मान उनलोगों को दिया जाता है जो विगत कई वर्षों से प्रेरणा का स्रोत रहे हैं अर्थात् विशेष तौर पर अमेरिका के राष्ट्रीय हितों, इसकी सुरक्षा तथा इसकी संस्कृति के लिए अभूतपूर्व योगदान करने वालों को दिया जाता है.
बराक ओबामा ने फिल्मों के दुनिया में रॉबर्ट डी नीरो, रॉबर्ट रेडफोर्ड, टॉम हैंक्स और सिसिली टायसन को सम्मानित किया. दो महान बास्केटबॉल खिलाड़ी माइकल जॉर्डन और करीम अब्दुल-जब्बार को भी सम्मानित किया गया. संगीत के लिए ब्रूस स्प्रिंग्सटीन और डायना रॉस को सम्मानित किया गया. इसके अलावा अन्य शख्सियतों में समाजसेवी बिल एवं मेलिंडा गेट्स, हास्य कलाकार एलेन डीजेनेरेस और प्रसारक विन स्कली को भी सम्मानित किया गया है.
प्रेजिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम के बारे में:
•    प्रेजिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम का सम्मान अमेरिका के राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया जाता हैं.
•    यह वर्ष 1963 में राष्ट्रपति जॉन कैनेडी द्वारा स्थापित किया गया था.
•    यह संयुक्त राज्य अमेरिका का सर्वोच्च नागरिक सम्मान हैं.
•    ये सम्मान अमेरिका के राष्ट्रीय हितों, इसकी सुरक्षा तथा इसकी संस्कृति के लिए अभूतपूर्व योगदान करने वालों को दिया जाता है

करेंट अफेयर्स एक पंक्ति में: 23 नवम्बर 2016

|
http://iastyyari.blogspot.in/ पाठकों की सुविधा हेतु प्रतिदिन के करेंट अफेयर्स से सम्बंधित जानकारी को संक्षिप्त रूप में करेंट अफेयर्स सारांश शीर्षक से नए रूप में प्रस्तुत कर रहा है. इसमें दी गयी जानकारी आईएएस, पीसीएस, एसएससी, बैंक, एमबीए और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है.
•    भारत और जिस देश के बीच नवम्बर 2016 में स्वत: सूचना आदान-प्रदान के क्रियान्वयन संबंधी संयुक्त घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किए: स्विटजरलैंड
•    जिस भौतिक शास्त्री प्रोफेसर का नवम्बर 2016 में नयी दिल्ली में निधन हो गया: एमजीके मेनन
•    भारतीय मूल की राहीला अहमद ने जिस देश में स्थानीय चुनाव जीता: अमेरिका
•    शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान को नवम्बर 2016 में जिस पुरस्कार से सम्मानित किया गया: मदर टेरेसा अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार
•    जिस देश की राजकुमारी महा चक्री सिरिनधर को पहले विश्व संस्कृत पुरस्कार से सम्मानित किया गया: थाईलैंड
•    जिस देश में 22 नवम्बर 2016 को 7.4 तीव्रता का भूकंप आया जिसके बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई: जापान
•    केंद्र सरकार ने शहरी गरीबों के लिए जेएनएनयूआरएम के अंतर्गत जितने वर्षों में सबसे अधिक आवास निर्माण को मंजूरी दी: 10   
•    भारत ने दुनिया की सबसे बड़ी परमाणु तथा भौतिकीय कण प्रयोगशाला संचालित वाली जिस अंतर्राष्ट्रीय संस्था के सहयोगी सदस्य बनने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए: यूरोपीय परमाणु अनुसंधान संगठन
•    एम. बालमुरली कृष्ण का 22 नवम्बर 2016 को निधन हो गया. वे जिस क्षेत्र से जुड़ी प्रसिद्ध हस्ती थे: कर्नाटक संगीत
•    हाल ही में जिस देश ने एक अरब डॉलर की एक्सप्रेसवे परियोजना रद्द की: नेपाल
•    जिस राज्य सरकार ने आईडीएफसी बैंक से नकद रहित लेन देन के लिये एक समझौता किया: तेलंगाना
•    जिसे वर्ष 2017 के लिए फिक्की के अध्यक्ष निर्वाचित किया गया: पंकज पटेल
•    जिस देश ने विश्व की सबसे लम्बी सुपर सुरक्षित क्वांटम संचार लाइन की शुभारंभ की: चीन
•    जिस देश के प्रधानमंत्री 14वें प्रवासी भारतीय दिवस पर मुख्य अतिथि थे: पुर्तगाल
•    अंतरराष्ट्रीय पत्रकारों को जिस पुरस्कारों से सम्मानित किया गया: प्रेस स्वतंत्रता पुरस्कार

पुर्तगाल के प्रधानमंत्री डॉ. एंटोनियो कोस्टा प्रवासी भारतीय दिवस पर मुख्य अतिथि होगें-(24-NOV-2016) C.A

|
विदेश मंत्रालय ने 21 नवम्बर 2016 को घोषित किया कि 14वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के मुख्य अतिथि भारतीय मूल के पुर्तगाल के प्रधानमंत्री डॉ. एंटोनियो कोस्टा होंगे. यह सम्मेलन बेंगलुरू में 7 जनवरी से 9 जनवरी 2017 तक आयोजित किया जायेगा. बेंगलुरू में 7 जनवरी 2017 को युवा प्रवासी भारतीय दिवस के विशेष अतिथि दक्षिण अमेरिकी देश सूरीनाम के उपराष्ट्रपति माइकल अश्विन होंगे. इस सम्मेलन में विश्वभर के लगभग 3000 प्रवासी भारतीयों के भाग लेने की उम्मीद है.
प्रवासी भारतीय दिवस के बारे में:
प्रवासी भारतीय दिवस भारत सरकार द्वारा प्रतिवर्ष 9 जनवरी को मनाया जाता है. इसी दिन महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से स्वदेश वापस आये थे. इस दिवस को मनाने की शुरुआत वर्ष 2003 से हुई थी. इस अवसर पर प्रायः तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जाता है. इसमें अपने क्षेत्र में विशेष उपलब्धि हासिल करने वाले भारतवंशियों को प्रवासी भारतीय सम्मान से सम्मानित किया जाता है.
प्रवासी भारतीय दिवस मनाने का उद्देश्य:
•    अप्रवासी भारतीयों की भारत के प्रति सोच, उनकी भावनाओं की अभिव्यक्ति के साथ ही उनकी अपने देशवासियों के साथ सकारात्मक बातचीत के लिए एक मंच उपलब्ध कराना.
•    भारतवासियों को अप्रवासी बंधुओं की उपलब्धियों के बारे में बताना तथा अप्रवासियों को देशवासियों की उनसे अपेक्षाओं से अवगत कराना.
•    भारत की युवा पीढ़ी को अप्रवासी भाईयों से जोड़ना.
•    भारतीय श्रमजीवियों को विदेश में किस तरह की कठिनाइयों का सामना करना होता है इस तथ्य के बारे में विचार-विमर्श करना.

मर्चेंट नेवी कैप्टन राधिका मेनन बहादुरी पुरस्कार से सम्मानित-(24-NOV-2016) C.A

|

मर्चेंट नेवी कैप्टन राधिका मेनन को 21 नवम्बर 2016 को बहादुरी पुरस्कार से सम्मानित किया गया. कैप्टन राधिका मेनन ने लंदन में अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन के मुख्यालय में पुरस्कार समारोह में अपना पदक और प्रमाणपत्र ग्रहण किया. उन्हें यह पुरस्कार बंगाल की खाड़ी में मछली पकड़ने वाली एक नौका से सात मछुआरों को नाटकीय ढंग से बचाने के लिए दिया गया. वे आईएमओ के पुरस्कार से पुरस्कृत होने वाली पहली महिला बन गयी हैं.
राधिका मेनन के बारे में:
•    मेनन तेल उत्पाद टैंक संपूर्ण स्वराज की मास्टर है.
•    वे भारतीय मर्चेंट नेवी में पहली महिला कप्तान है.
•    भारत सरकार ने कैप्टन मेनन को सभी 7 मछुआरों को मछली पकड़ने वाली नौका दुर्गाम्मा से बचाने के लिए नामित किया.
पुरस्कार से संबंधित मुख्य तथ्य:
•    यह पुरस्कार प्रतिवर्ष किसी विशिष्ट बहादुरी के लिए प्रदान किया जाता है.
•    अंतर्राष्ट्रीय समुदाय संगठन ने इस वार्षिक पुरस्का‍र की स्थापना उन लोगों को सम्मान देने के लिए की है, जो जान जोखिम में डालकर विशिष्टक बहादुरी का काम करते हैं.
•    वर्ष 2015 में यह पुरस्कार संयुक्त राज्य अमेरिका के क्रिस्टोफर लियोन को दिया गया था.

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से उपभोक्ता अदालतों के लिए नियम बनाने को कहा-(24-NOV-2016) C.A

|
भारत के सुप्रीम कोर्ट (एससी) ने 21 नवंबर 2016 को केंद्र सरकार को उपभोक्ता अदालतों के प्रशासन हेतु निर्धारित मानदंडों वाले मॉडल नियमों की रूपरेखा तैयार करने का निर्देश  दिया. यह काम आगामी चार महीनों में हो जाना चाहिए. इस निर्देश को तीन– जजों की खंडपीठ ने पारित किया. खंडपीठ में चीफ जस्टिस टीएस ठाकुर और जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ एवं एल नागेश्वर राव थे. खंडपीठ ने राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग समेत उपभोक्ता अदालतों के कामकाज पर चिंता जाहिर की. यदि उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 1986 को जीवित रखना है तो बुनियादी ढांचे का व्यवस्थित होना अनिवार्य है.
अपने निर्देश में सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रीय उपभोक्ता आयोग, राज्य उपभोक्ता आयोगों और जिला उपभोक्ता मंचों की भूमिका, कार्यों एवं अधिकारों को स्पष्ट किया. अनुचित व्यापार प्रथाओँ से उपभोक्ता को बचाने का तंत्र मजबूत करने को सुनिश्चित करने के लिए ऐसा किया गया.
इसके अलावा, अदालत ने केंद्र और राज्य, दोनों ही सरकारों से कहा कि वे इस तंत्र को सुधारने के लिए  तत्काल हस्तक्षेप करें. साथ ही दोनों सरकारों को इन अदालतों में खाली पड़े पदों को भरने के लिए भी कहा गया है.

भारत किंबर्ली प्रॉसेस सर्टिफिकेट स्कीम 2018 का उपाध्यक्ष चुना गया-(24-NOV-2016) C.A

|
भारत 19 नवंबर 2016 को किंबर्ली प्रॉसेस सर्टिफिकेट स्कीम (केपीसीएस) 2018 का उपाध्यक्ष और 2019 के लिए केपीसीएस का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया. यह घोषणा दुबई में केपी प्लैनरी मीटिंग के दौरान की गई. इससे पहले, भारत 2008 में केपी चेयर (केपी का अध्यक्ष) बना था.
किंबर्ली प्रॉसेस सर्टिफिकेट स्कीम में भारत की स्थिति:
•    किंबर्ली प्रॉसेस सर्टिफिकेशन स्कीम के तहत सदस्य देशों को अपरिष्कृत हीरे के जहाज पर लदान हेतु प्रमाणपत्र देने में सक्षम होने हेतु कई प्रकार की आवश्यकताओं को पूरा करना होता है.
•    भारत किंबर्ली प्रॉसेस सर्टिफिकेशन स्कीम (केपीसीएस) के संस्थापक सदस्यों में से एक है.
•    केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के तहत वाणिज्य विभाग योजना को प्रशासित करता है.
•    रत्न एवं आभूषण निर्यात संवर्धन परिषद (जीजेईपीसी) स्कीम की धारा IV(बी) के तहत निर्यात एवं आयात प्राधिकरण है .

परंपरागत बैंकों में इस्लामिक विंडो बनाने पर विचार किया जाएगा-(24-NOV-2016) C.A

|
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने वित्त मंत्रालय को एक चिट्ठी लिख कर परंपरागत बैंकों में 'इस्लामिक विडों' खोले जाने का प्रस्ताव दिया है. यह कदम देश में इस्लामिक बैंकिंग की शुरुआत पर विचार करने की दिशा में शुरुआती कदम है. 
आरबीआई और केंद्र सरकार काफी समय से शरीयत– पर आधारित फाउंडेशन को शुरु किए जाने की संभावनाएं तलाश रही है ताकि धार्मिक कारणों से बैंकिंग सर्किट से बाहर रहने वाले समाज के उन लोगों को भी बैंकिंग सेवा का लाभ दिया जा सका. 
यह जानकारी प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया द्वारा इस संबंध में दायर की गई आरटीआई की प्रतिक्रिया में मिले पत्र से मिली है.
आरटीआई सवाल पर आरबीआई की प्रतिक्रिया:
•    देश में इस्लामिक बैंकिंग धीरे– धीरे शुरु किया जा सकता है. इसके लिए भारतीय बैंकों का इस क्षेत्र में अनुभवहीनता और इस्लामिक वित्त की जटिलताओं पर भी विचार किया जाएगा.
•    सबसे पहले, परंपरागत बैंकों में सिर्फ उन्हीं उत्पादों को इस्लामिक विंडो के माध्यम से शुरु करने पर विचार किया जाएगा जो परंपरागत बैंकिंग के जैसे हैं.
•    पूर्ण रूप से इस्लामिक बैंकिंग को शुरु करने पर बाद के चरणों में विचार किया जाएगा. यह समय के साथ हुए अनुभव पर आधारित होगा.
इस्लामिक बैंकिंग:
•    यह एक वित्तीय संस्था है जो इस्लामिक कानून (शरीयत) के सिद्धांतों पर आधारित है. इसे शरीयत कमप्लेंट फाइनैंस के नाम से भी जाना जाता है.
•    इसके सभी लेनदेन, व्यापार, निवेश और व्यावसायिक दृष्टिकोण शरीयत कानून से बने हैं.
इसके शासी सिद्धांत इस प्रकार हैं:
•   ब्याज– आधारित लेनदेन न करना
•   इस्लामी कर, जकत लेना
•    आर्थिक उत्पीड़न और अटकलों समेत आर्थिक गतिविधियों से दूर रहना
•    इस्लामी मूल्यों के खिलाफ जाने वाली वस्तुओं और सेवाओं के उत्पादन को हतोत्साहित करना
इस्लामिक बैंकिंग को शुरु करने के लिए आरबीआई को अभी भी बहुत काम करने की जरूरत है. जैसे–
•    शरीयत बोर्डों और समितियों का संचालन
•    इस्लामिक बैंकिंग के जमाओं में जमा बीमा के विस्तार के लचीलेपन की व्यवहार्यता
•    इस प्रकार के ढांचे में वित्तीय जोखिम की पहचान करना
•    इस्लामिक उत्पादों के लिए उचित मापदंड तैयार करना
हालांकि शरीयत के आधार पर बैंकिंग संरचना शुरु करने की योजना का कुछ राजनीतिक और गैर– राजनीतिक समूह कड़ा विरोध कर रहे हैं.

पुराने 500 और 1000 रु. के नोटों की समानांतर अर्थव्यवस्था-(24-NOV-2016) C.A

|
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 500 और 1000 रु. के नोटों के विमुद्रीकरण ने नया मोड़ ले लिया है. इसने एक नई प्रकार की अर्थव्यवस्था को जन्म दे दिया है जो पुरानी अवैध टेंडर पर फलती–फूलती है. 
नई समानांतर अर्थव्यवस्था पुराने नोटों का स्वागत करती है लेकिन रियायती दर पर जो अक्सर करीब 30% के आस–पास होती है.
मुख्य बातें:
•    विमुद्रीकरण के बावजूद पुराने वैध नोट अभी भी कई स्थानीय डिपार्टमेंटल स्टोर, निजी दवाखानों, छोटे ढाबों/ होटलों, सब्जी बेचनेवालों और स्थानीय खुदरा व्यापारियों द्वारा लिए जा रहे हैं.
•    इन नोटों को कुछ कीमत पर लिया जाता है. ग्राहक नोट के कुल मान के करीब 80% मान के बराबर का ही सामान खरीद पाएगा यानि अगर आपने 1000 रुपये का नोट दिया है तो आपको करीब 800 रुपये का ही सामान मिलेगा.
•    ऐसे स्थान जहां मूल्यों में कोई कटौती नहीं की जा रही है वहां ग्राहकों से पूरे मान के बराबर का सामान खरीदने की उम्मीद की जा रही है. यह छोटे खुदरा व्यापारियों से लेकर निजी– स्वामित्व वाली फार्मेसियों तक के लिए सही है.
•    यहां तक कि जिन लोगों के पास 2000 रु. का नया नोट है, उन्हें भी इसी समस्या का सामना करना पड़ रहा है. उन्हें भी पूरे 2000 रु. का सामान लेना पड़ रहा है क्योंकि खुल्ले वापस नहीं किए जा रहे.
प्रतिक्रियाएं:
•    पुराने नोट लेने वालों के लिए काले धन का प्रवाह अभी भी जारी है.
•    मध्यम वर्ग की बचत प्रभावित हुई है क्योंकि रोजमर्रा की जरूरतों का सामान खरीदने के लिए अब उन्हें ज्यादा पैसे देने पड़ रहे हैं.
•    काली अर्थव्यवस्था (ब्लैक इकॉनमी) का उदय.
समानांतर अर्थव्यवस्था क्या है?
समानांतर अर्थव्यवस्था जिसे ब्लैक इकॉनमी भी करते हैं, एक ऐसी अर्थव्यवस्था होती है जो काले धन या वैसे धन के साथ काम करता है जिसका हिसाब नहीं रखा जाता. इस प्रणाली के तहत होने वाले लेनदेन को सरकार से छिपाया जाता है और इसलिए अलिखित होता है और इस पर कर भी नहीं लगता.