असम विधानसभा चुनाव के दौरान 10 निर्वाचन क्षेत्रों में वीवीपीएटी आरंभ किया जायेगा-(25-FEB-2016) C.A

| Thursday, February 25, 2016
वीवीपीएटी - मतदाता-सत्यापित पेपर ऑडिट ट्रायल

मतदाता-सत्यापित पेपर ऑडिट ट्रायल (वीवीपीएटी) 23 फरवरी 2016 को चर्चा में था क्योंकि इसके द्वारा मतदाता चुनावों के प्रति अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करा सकते हैं.

यह असम के मुख्य चुनाव अधिकारी द्वारा 10 निर्वाचन क्षेत्रों (लगभग 2400 पोलिंग बूथ) में आरंभ किये जाने की घोषणा के बाद चर्चा में आया. उनके अनुसार कामरूप मेट्रो जिले में दिसपुर और जलुकाबाड़ी निर्वाचन क्षेत्र इसके अधीन होंगे.

वीवीपीएटी एक स्वतन्त्र सत्यापन सिस्टम प्रदान करती है जिसके तहत मतदाता इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) द्वारा वोट किये जाने के बाद अपने मत की जानकारी प्राप्त कर सकता है.
इसमें इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन के साथ एक प्रिंटर जैसी मशीन लगाई जाती है जो सत्यापन रसीद जारी करती है जिसपर क्रमांक, नाम, प्रत्याशी का नाम एवं चुनाव चिन्ह अंकित होगा. इससे यह सत्यापित किया जा सकेगा कि मतदाता द्वारा उसकी इच्छानुसार ही मतदान दर्ज हुआ है.

रसीद के एक बार देख लिए जाने के बाद दुर्लभ से दुर्लभ हालात में ही मतदान अधिकारी द्वारा देखा जा सकेगा.

इससे मतदाता गलत मतदान की स्थिति में आवाज़ उठा सकता है. नए नियमों के अनुसार, बूथ ऑफिसर मतदाता द्वारा किये गये मतदान की गिनती रखेगा एवं उसे वोट गिनती के समय ही खोला जायेगा.

वीवीपीएटी का विचार 4 अक्टूबर 2010 को आल पार्टी मीटिंग के दौरान रखी गयी थी. इसके बाद केंद्र सरकार ने चुनाव नियम, 1961, की आचार संहिता में संशोधन करके इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों के साथ वीवीपीएटी का उपयोग करने के लिए अधिसूचना जारी की.

पहली बार वीवीपीएटी मशीन का उपयोग नागालैंड में सितंबर 2013 को तुएनसांग जिले में नोक्सेन विधानसभा सीट के लिए हुए मतदान के दौरान किया गया.

ऑटोमोटिव प्रौद्योगिकी हेतु मानेसर में अंतरराष्ट्रीय परीक्षण सुविधा केन्द्र का शुभारंभ-(25-FEB-2016) C.A

|
केन्द्रीय भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उद्यम मंत्री अनंत जी.गीते ने ऑटोमोटिव प्रौद्योगिकी के लिए एनएटीआरआईपी के तहत मानेसर (हरियाणा) में अंतरराष्ट्रीय परीक्षण सुविधा केन्द्र का 24 फरवरी 2016 को शुभारंभ किया.
संबंधित मुख्य तथ्य:
•    मानेसर स्थित अंतर्राष्ट्रीय ऑटोमोटिव प्रौद्योगिकी केन्द्र (आईसीएटी) में राष्ट्रीय ऑटोमोटिव परीक्षण और अनुसंधान एवं विकास बुनियादी ढांचा परियोजना (एनएटीआरआईपी) के तहत स्थापित नवीन अत्याधुनिक परीक्षण सुविधाओं की शुरुआत की गई.
•    आईसीएटी में राष्ट्रीय ऑटोमोटिव परीक्षण और अनुसंधान एवं विकास बुनियादी ढांचा प्रोजेक्ट के रूप में भारत सरकार की पहल का हिस्सा है.
•    एनएटीआरआईपी ऑटोमोटिव मिशन प्लान 2016 के विजन के तहत स्थापित की गई है.
•    ऑटोमोटिव मिशन प्लान 2016 का मकसद विश्व में ओटोमोबाइल निर्माण के डिजाइन, पार्ट पुर्जे में पसंदीदा जगह के रूप में उभरने और 145 अरब डॉलर  तक पहुंचाने जो जीडीपी का 10 प्रतिशत है तथा 2016 में 250 लाख लोगों को अतिरिक्त रूप से रोजगार उपलब्ध कराना है.
•    आर्थिक मामलों पर कैबिनेट समिति (सीसीईए) ने जुलाई 2005 में राष्ट्रीय ऑटोमोटिव परीक्षण और अनुसंधान एवं विकास बुनियादी ढांचा प्रोजेक्ट (एनएटीआरआईपी) को मंजूरी दी थी.
•    अंतरराष्ट्रीय ऑटोमोटिव प्रौद्योगिकी केन्द्र (आईसीएटी) की स्थापना वर्ष 2006 में हुई थी और यह राष्ट्रीय ऑटोमोटिव परीक्षण और अनुसंधान एवं विकास बुनियादी ढांचा प्रोजेक्ट (एनएटीआरआईपी) के तहत स्थापित किया गया पहला नया विश्वस्तरीय केंद्र है.

मिज़ोरम में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 आरंभ-(25-FEB-2016) C.A

|
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 (एनएफएसए) अधिकारिक रूप से 24 फरवरी 2016 को मिज़ोरम में आरंभ किया गया. इसे राज्य खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री जॉन रोतलुआंग्लियाना द्वारा आइज़ल में आरंभ किया गया.

यह अधिनियम राज्य में 1 मार्च 2016 से प्रभावी होगा.

इस संबंध में राज्य सरकार खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत पहले से दिए जा रहे 5 किलोग्राम चावल के अतिरिक्त 3 किलोग्राम चावल और देगी.

वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार कुल 644882 लोग खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कवर किये जायेंगे. इनमें 81.88 प्रतिशत लोग ग्रामीण क्षेत्रों में रहते हैं जबकि 48.40 प्रतिशत लोगों की जनसंख्या शहरी क्षेत्र की है.

इसके अतिरिक्त राज्य सरकार ने उन लोगों को जो राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत नहीं आते उन्हें भी 8 किलोग्राम तक चावल 15 रुपये में दिया जायेगा.
खाद्य सुरक्षा अधिनियम सभी राज्यों में अप्रैल 2016 तक लागू करने की घोषणा
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए)

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 5 जुलाई 2013 से आरंभ किया गया. इसका उद्देश्य देश की दो तिहाई जनता (67 प्रतिशत) को प्रतिमाह 5 किलोग्राम अनाज 1 से 3 रुपये में उपलब्ध कराना है.

ओडिशा में पीडीएस प्रणाली आधारित कम्प्यूटरीकृत पायलट परियोजना का शुभारम्भ-(25-FEB-2016) C.A

|
ओडिशा में पीडीएस प्रणाली आधारित कम्प्यूटरीकृत पायलट परियोजना का शुभारम्भ
ओडिशा सरकार ने 23 फ़रवरी 2016 को ऑटोमेशन सिस्टम आधारित फेयर प्राइस शॉप (एफपीएस) कम्प्यूटरीकृत पायलट परियोजना का शुभारम्भ किया है. सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत आवश्यक वस्तुओं के वितरण की निगरानी के उद्देश्य से परियोजना का शुभारम्भ किया गया.
  • प्रारंभ में परियोजना भुवनेश्वर के बाहरी इलाके धौली ग्राम पंचायत में शुरू की गयी. मार्च 2017 तक यह राज्य भर में लागू की जाएगी.
  • यह वितरण प्रणाली में व्याप्त अनियमितताओं की जाँच में मदद करेगी, इसके माध्यम से लाभार्थियों और वितरक के बीच की हर गतिविधि एक यंत्रीकृत सिस्टम में दर्ज हो जाएगी.
  • कम्प्यूटरीकृत फेयर प्राइस शॉप (एफपीएस) ऑटोमेशन सिस्टम से वितरकों द्वारा की जाने वाली किसी भी अनियमितता को खत्म करने और एक ही स्थान पर बैठ कर सभी लेनदेन को ट्रैक करने में मदद करेगा.
  • पायलट परियोजना के सफल होने पर तकनीकी उपकरण राज्य भर के सभी 20000 सार्वजनिक वितरण केन्द्रों पर स्थापित किया जाएगा. यह चावल, गेहूं और मिट्टी के तेल के उचित वितरण पर प्रामाणिक रिपोर्ट भी देगी.

राष्ट्रीय जलवायु परिवर्तन संचालन समिति (एनएससीसीसी) की नौंवी बैठक नई दिल्ली में संपन्न-(25-FEB-2016) C.A

|
केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय के तत्वधान में राष्ट्रीय जलवायु परिवर्तन संचालन समिति (एनएससीसीसी) की नौंवी बैठक 22 फरवरी 2016 को नई दिल्ली में संपन्न हुई.
संबंधित मुख्य तथ्य:
•    एनएससीसीसी की नौंवी बैठक के दौरान जम्मू कश्मीर और मिजोरम समेत पांच राज्यों द्वारा सौंपी गयी 100 करोड़ से अधिक की जलवायु संबंधी परियोजनाओं को केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने मंजूरी दी.
•    राष्ट्रीय जलवायु परिवर्तन संचालन समिति की नौंवी बैठक में तेलंगाना, मिजोरम, जम्मू कश्मीर, मेघालय और छत्तीसगढ़ द्वारा सौंपी गयी विस्तृत परियोजना रिपोर्टों को राष्ट्रीय जलवायु परिवर्तन अनुकूलन कोष एनएएफसीसी के तहत वित्तपोषण के लिए अपनी मंजूरी प्रदान की.
•    समिति ने तेलंगाना, मिजोरम, जम्मू कश्मीर, मेघालय और छत्तीसगढ़ की अनुकूलन पर डीपीआर को एनएएफसीसी के तहत वित्तपोषण के लिए मंजूरी प्रदान की, इन राज्यों में इन परियोजनाओं के क्रियान्वयन पर कुल 108 करोड़ रूपए का खर्च आने का अनुमान है.

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने डिजिटल तरीके से भुगतान को प्रोत्साहन हेतु योजना को मंजूरी दी-(25-FEB-2016) C.A

|
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में 24 फरवरी 2016 को हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में निश्चित सीमा से अधिक राशि का भुगतान कार्ड से या डिजिटल तरीके से करने को मंजूरी दी गई.

इसका उद्देश्य नगद लेनदेन को हतोत्साहित करना तथा कार्ड भुगतान माध्यम से काले धन को रोकना है. इस संबंध में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कार्ड और डिजिटल भुगतान पर अधिभार, सेवा कर और सुविधा शुल्क समाप्त करने का निर्णय लिया.
डिजिटल माध्यम से भुगतान को प्रोत्साहन देने के प्रस्ताव की मुख्य बातें

•    कार्ड और डिजिटल तरीके से भुगतान को प्रोत्साहन से कर अपवंचना को रोकने, सरकारी भुगतानों के देशांतर और नकद लेनदेन को कम करने में भी मदद मिलेगी.
•    कार्ड और डिजिटल तरीके से भुगतान को प्रोत्साहन से कर अपवंचना को रोकने में मदद मिलेगी.
•    इससे सरकारी भुगतानों के देशांतर और नगद लेनदेन को कम करने में भी मदद मिलेगी.
•    इसके अन्य फीचर्स में कुछ कार्ड उत्पादों पर अंशधारकों द्वारा फार्मूला आधारित स्वीकार्य ढांचा, डिजिटल वित्तीय लेनदेन के लिए दूरसंचार सेवा शुल्क को तर्कसंगत बनाने और मोबाइल बैंकिंग को प्रोत्साहन शामिल है.
•    साथ ही किसी धोखाधड़ी वाले लेनदेन से संबंधित शिकायत को तेजी से निपटाया जा सकेगा.

आरबीआई ने 26 एनबीएफसी का पंजीकरण रद्द किया-(25-FEB-2016) C.A

|
भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) ने 22 फरवरी 2016 को 26 गैर-बैंकिंग वित्तीय कम्पनियों के पंजीकरण रद्द करने का निर्णय लिया.

आरबीआई द्वारा रद्द किये गये इन 26 कम्पनियों के पंजीकरण भारतीय रिज़र्व बैंक एक्ट, 1934 की धारा 45-IA (6) के तहत रद्द किये गये.

पंजीकरण रद्द करने के निर्णय की बाद निम्नलिखित कम्पनियां गैर-बैंकिंग वित्तीय कारोबार नहीं कर सकतीं.

यह कम्पनियां हैं:

•    लाभ लीज एंड फाइनेंस लिमिटेड
•    लाभ फिनवेस्ट लिमिटेड
•    मथुरा फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड
•    विज़ार्ड फिनकैप लिमिटेड
•    एम जे के मरकैनटाइल्स प्राइवेट लिमिटेड
•    एवोरिक व्यापार प्राइवेट लिमिटेड
•    बेंगानी रिसोर्सेज़ प्राइवेट लिमिटेड (पहले इसे मयूरी विनिमय प्राइवेट लिमिटेड के नाम से जाना जाता था)
•    बजाज ऑटो लिमिटेड होल्डिंग्स
•    अल्फा जनरल लीजिंग एंड फायनांस प्राइवेट लिमिटेड
•    बिनिकोम व्यापार प्राइवेट लिमिटेड
•    एमआईएस कंसल्टेंट्स प्राइवेट लिमिटेड
•    एस.जे. फाइनेंस एंड कंसल्टेंट्स प्राइवेट लिमिटेड
•    गणपति विन्कॉम प्राइवेट लिमिटेड (वर्तमान में, सावी नेटवर्किंग रियलटर्स लिमिटेड)
•    डेल्टन इंपेक्स (पी) लिमिटेड
•    अबिरामी फाइनेंशियल सर्विसेज [भारत] लिमिटेड
•    आईटीआई कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड
•    ब्रेकइवन बिजनेस क्रेडिट्स प्राइवेट लिमिटेड
•    पथिक ओवरसीज लिमिटेड
•    जेएमबी कमर्शियल एंड क्रेडिट लिमिटेड
•    एसजे लिमिटेड सम्पदा
•    कॉसमेट  इन्वेस्टमेंट प्राइवेट लिमिटेड
•    पवई ट्रेडिंग कंपनी प्राइवेट लिमिटेड
•    मॉडर्न विनट्रेड  प्राइवेट लिमिटेड
•    स्वधर फिनसर्व प्राइवेट लिमिटेड
•    पनवायर होल्डिंग्स लिमिटेड
•    आईडीएफसी फाइनेंस लिमिटेड

आरबीआई ने सार्क मुद्रा विनिमय अनुबंध को बढ़ाया-(25-FEB-2016) C.A

|
रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया (आरबीआई) ने 23 फरवरी 2016 को 2 बिलियन अमेरिकी डॉलर के सार्क मुद्रा विनिमय व्यवस्था अनुबंध को 14 नवम्बर 2017 तक बढ़ाने का निर्णय किया. इसका उद्देश्य सार्क देशों के बीच आर्थिक संबंध को मजबूत करना है.

इस समझौते के तहत आरबीआई विदेशी मुद्रा और भारतीय मुद्रा में 2 बिलियन अमेरिकी डॉलर का मुद्रा विनिमय जारी करेगा.

आरबीआई ने सार्क देशों को 15 नवम्बर 2012 को सार्क मुद्रा विनिमय अनुबंध जारी किया था. अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, मालदीव, नेपाल, पाकिस्तान एवं श्रीलंका इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं. 

यह विनिमय मुद्रा प्रत्येक देश के केंद्रीय बैंक में दो माह के इम्पोर्ट कवर के साथ 100 मिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिकतम 400 मिलियन अमेरिकी डॉलर तक उपलब्ध रहेगी.

बोलीविया की जनता ने जनमत संग्रह में राष्ट्रपति पद के लिए चौथे कार्यकाल को अस्वीकार किया-(25-FEB-2016) C.A

|
बोलीविया के शीर्ष निर्वाचन ट्रिब्यूनल ने 24 फरवरी 2016 को घोषणा की कि देश की जनता ने संविधान में 51.3 प्रतिशत मतदान से राष्ट्रपति के पद हेतु चौथे कार्यकाल को अस्वीकार किया.

इसमें 99.72% वोटों की गिनती के बाद यह पाया गया कि संविधान में संशोधन के ख़िलाफ़ 51.3% वोट डले हैं, तथा इसके पक्ष में इससे थोड़े कम 48.7% मत डाले गये.

इससे एवो मोरालेस वर्ष 2019 के चुनावों एवं अपने चौथे कार्यकाल के लिए चुनाव नहीं लड़ पाएंगे. इस जनमत संग्रह ने राष्ट्रपति को अगले पांच वर्षों के लिए चुनाव प्रक्रिया से बाहर कर दिया.

वर्तमान में, एवो मोरालेस वर्ष 2014 में जीतकर अपना तीसरा कार्यकाल पूरा कर रहे हैं. वर्ष 2014 से पहले वे वर्ष 2006 एवं 2009 में राष्ट्रपति चुनाव जीत चुके हैं.

देश के वर्तमान एवं 17वीं संविधान के अनुसार, जिसे एवो मोरालेस ने 2009 में लागू किया, बोलीविया के राष्ट्रपति को केवल एक ही बार चुनाव लड़ने की अनुमति होगी.

अमेरिकी कोर्ट ने जॉनसन एंड जॉनसन पर 72 मिलियन डॉलर का हर्जाना लगाया-(25-FEB-2016) C.A

|
संयुक्त राज्य अमेरिका की मिसौरी स्थित अदालत ने 22 फरवरी 2016 को जॉनसन एंड जॉनसन को जैकलिन फॉक्स के परिवार को 72 मिलियन डॉलर (लगभग 500 करोड़ रुपये) का हर्जाना देने का निर्णय दिया. अदालत के फैसले के अनुसार कंपनी के बेबी पाउडर एवं शावर टू शावर उत्पाद का प्रयोग करने से जैकलिन को अंडाशय कैंसर हुआ जिससे उसका निधन हो गया.

जैकलिन फॉक्स ने कंपनी पर आरोप लगाया था कि कंपनी के उत्पाद प्रयोग करने की वजह से उन्हें कैंसर हुआ. उनकी अक्टूबर, 2015 में मृत्यु हो गयी.

इसमें 10 मिलियन डॉलर असल नुकसान और 62 मिलियन डॉलर का हर्जाना राशि है.

इससे पहले भी वर्ष 2007 में जॉनसन एंड जॉनसन के उत्पाद में कार्सिनोजेनिक तत्व पाए गए थे. बाद में शोध से चला कि ऐसे तत्व टेलकम पाउडर को इथाइल ऑक्साइड से स्टरलाइज किए जाने पर पैदा हुए और ये स्किन के लिए नुकसानदेह होते हैं. 

मई, 2009 में कैंपेन फॉर सेफ कॉस्मेटि‍क ने जॉनसन एंड जॉनसन पर बेबी और वयस्कों के पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स बनाने वाली चीजों पर सवाल उठाए थे. लगातार तीन साल चले निगेटिव कैम्पेन के डर से कंपनी ने 2012 में इनग्रेडिएंट्स 1, 4-डाइऑक्सेन और फॉरमेलडेहाइड को बाज़ार से हटाने का निर्णय लिया.

यूएसए और रूस ने सीरिया में युद्ध समाप्ति समझौता की घोषणा की-(25-FEB-2016) C.A

|
संयुक्त राज्य अमेरिका और रूस ने 22 फ़रवरी 2016 को सीरिया में युद्ध समाप्ति पर सहमति की घोषणा की. यह समझौता 27 फ़रवरी 2016 से प्रभावी होगा.
समझौता की घोषणा अंतर्राष्ट्रीय सीरिया सहायता समूह (आईएसएसजी) के सीजफायर कार्यदल के सह अध्यक्ष अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी और रूस के विदेश मंत्री सेर्गेई लावरोव द्वारा की गयी.  
समझौते के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय सीरिया सहायता समूह "प्रक्रियाओं को विकसित करने" की दिशा में काम करेगा, यह भी सुनिश्चित करेगा कि रूसी सशस्त्र बल या अमेरिका-नीत गठबंधन समझौते से सहमत दोनों देश हवाई हमले न करें.
संघर्ष विराम समझौता में तथाकथित इस्लामिक स्टेट इराक और सीरिया (आईएसआईएस) और अल-कायदा से जुड़े नुसरा फ्रंट शामिल नहीं हैं, इसलिए सीरिया, रूस और अमेरिका के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार द्वारा आईएसआईएस, नुसरा और अन्य आतंकवादी संगठनों के खिलाफ हवाई हमलों को संयुक्त राष्ट्र जारी रखेगा.
संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने समझौते का स्वागत किया है. उन्होंने कहा है कि अगर सम्बंधित देश समझौते का सम्मान करते हैं तो सुरक्षा परिषद के संकल्प 2254 (2015) के क्रियान्वयन में यह एक महत्वपूर्ण कदम होगा.
संकल्प 2254, राजनीतिक संक्रमण के मामले में मध्यस्थता करने, नया संविधान और चुनाव के लिए, विरोधी पक्षों के बीच समझौता कराकर संघर्ष विराम हेतु संयुक्त राष्ट्र की भूमिका को अधिक प्रभावशाली बना देता है.
मार्च 2011 में शुरू हुए संघर्ष में अब तक 2 लाख 50 हजार से अधिक सीरियाई मारे गए हैं.
इस बीच सीरिया की सरकार ने राष्ट्रपति बशर अल असद के नेतृत्व में 13 अप्रैल 2016 संसदीय चुनाव कराने की घोषणा की है. सीरिया के प्रत्येक प्रांत में संसदीय चुनाव के लिए सीट आवंटन के लिए है राष्ट्रपति असद ने डिक्री, जारी की है. इससे पहले सीरिया में मई 2012 में चुनाव आयोजित किए गए.

पाकिस्तान की संसद सौर ऊर्जा से चलने वाली विश्व की पहली संसद बनी-(25-FEB-2016) C.A

|
पाकिस्तान की संसद 23 फरवरी 2016 को पूरी तरह से सौर ऊर्जा पर चलने वाली विश्व की पहली संसद बनी. 

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ ने इस्लामाबाद के संसद भवन में सौर ऊर्जा संयंत्र का उद्घाटन किया. इससे संसद को 62 मेगावाट तथा राष्ट्रीय ग्रिड को 18 मेगावाट बिजली प्रदान की जाएगी.

परियोजना के मुख्य बिंदु

•    इस परियोजना की घोषणा वर्ष 2014 में हुई थी.
•    इस सुविधा से बिजली पर खर्च होने वाले सालाना 2.8 करोड़ पाकिस्तानी रुपये (267,265 डालर) को बचाने में मदद मिलेगी.
•    इस परियोजना के लिए चीन द्वारा 55 मिलियन डॉलर की सहायता राशि जारी की गयी थी. इसका अधिकारिक उद्घाटन वर्ष 2015 में चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग की यात्रा के दौरान किया गया.
•    इसकी कुल लागत 280.61 मिलियन रुपये आई.
•    यह पाकिस्तान में इस प्रकार का पहली परियोजना है. 

पाकिस्तान संसद

•    इसे मस्जिद-ए-शूरा के नाम से जाना जाता है.
•    यह एक द्विसदनीय संघीय विधानमंडल है, इसमें ऊपरी सदन के रूप में सीनेट और नेशनल असेंबली निचला सदन है.
•    देश के संविधान के अनुसार, पाकिस्तान के राष्ट्रपति भी संसद का एक घटक हैं.

इटली की सारा इरानी ने दुबई टेनिस चैंपियनशिप का खिताब जीता-(25-FEB-2016) C.A

|
इटली की सारा इरानी ने 20 फरवरी 2016 को चेक रिपब्लिक की बारबोरा स्ट्राकोवा को हरा कर महिलाओं का एकल डब्ल्यूटीए दुबई ड्यूटी फ्री टेनिस चैंपियनशिप खिताब जीत लिया. 
शीर्ष दस खिलाड़ियों में से एक रह चुकीं और फ्रेंच ओपन की फाइनलिस्ट इरानी का बड़े मैचों का अनुभव प्रतियोगिता के फाइनल मैच में देखने को मिला. उन्होंने यह खिताब 6–0, 6–2 से जीता.
सारा इरानी के बारे में-
• 14 सितंबर 2015 की रैंकिंग के अनुसार सारा इरानी इटली की नं. 3 खिलाड़ी थीं जिनकी विश्व एकल रैंकिंग 21वीं और डबल्स रैंकिग 29 थी. 
• उन्होंने अपने करियर में 9 एकल और 25 डबल्स खिताब जीते. इनमें पांच ग्रैंडस्लैम चैंपियनशिप और पांच प्रीमियर अनिवार्य/ प्रीमियर खिताब हैं. 
• क्ले– कोर्ट की विशेषज्ञ मानी जाने वाली सारा ने 2012 फ्रेंच ओपन में क्ले कोर्ट पर तीन खिताब जीते. एकल और डबल्स दोनों ही के फाइनल में पहुंचीं और रॉबर्टा विंसी के साथ मिलकर डबल्स का खिताब जीता. इस जोड़ी ने 2012 अमेरिकी ओपन और 2013 और 2014 का ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब भी जीता. 2014 में विंबल्डन का महिलाओं का डबल्स खिताब जीतने के बाद करियर का ग्रैंड स्लैम पूरा करने वाली वे पांचवीं जोड़ी बनी.
दुबई ड्यूटी फ्री टेनिस चैंपियनशिप-
bull; दुबई टेनिस चैंपियनशिप प्रायोजक कारणों से दुबई ड्यूटी फ्री टेनिस चैंपियनशिप के नाम से भी जाना जाता है.
• दुबई ड्यूटी फ्री के स्वामित्व और आयोजन में यह पेशेवर टेनिस प्रतियोगिता है. इसका आयोजन हर वर्ष दुबई, संयुक्त अरब अमीरात आउटडोर हार्डकोर्ट पर किया जाता है. 
• प्रतियोगिता फरवरी महीने के आखिर में होती है और पुरुषों एवं महिलाओँ की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं. 
• प्रतियोगिता संयुक्त अरब अमीरात और दुबई के शासक प्रधानमंत्री एवं उप–राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मख्तूम की सहायता से आयोजित की जाती है. 
• वर्ष 2001 में, एटीपी ने इस प्रतियोगिता को 250 स्तर से अधिक प्रतिष्ठित 500 स्तर पर अपग्रेड कर दिया था. 
• वर्ष 2015 में रोमानिया की सीमोना हालेप महिला एकल खिताब की विजेता थीं.

यूक्रेन की एफसी डीनिप्रो ने सैट नाजी 2016 ट्राफी जीती-(25-FEB-2016) C.A

|
यूक्रेन की यूरोपीयन टीम एफसी डीनिप्रो निप्रॉपेट्रोस ने 21 फ़रवरी 2016 को कोझीकोड, केरल में सैट नाजी (Sait Nagjee) ट्राफी जीती. 
कोझिकोड कारपोरेशन स्टेडियम में खेले फाइनल मैच में डीनिप्रो ने ब्राजील की एटलेटिको परानेंसे को 3-0 से हराकर शीर्ष स्थान प्राप्त किया.
सित नाजी (Sait Nagjee) ट्रॉफी के बारे में-
• कोझिकोड जिला फुटबॉल एसोसिएशन और मोंड़ाल स्पोर्ट्स मेनेजमेंट एलएलपी ने  सैट नाजी (Sait Nagjee) ट्रॉफी को फिर से 21 साल के अंतराल के बाद प्रारंभ किया.

• सैट नाजी (Sait Nagjee) ट्रॉफी भारत का प्रमुख फुटबॉल टूर्नामेंट है और केरल की बहुत लोकप्रिय फुटबॉल प्रतियोगिता है. 
• टूर्नामेंट का उद्घाटन ऐतिहासिक कोझिकोड निगम ईएमएस स्टेडियम में किया गया. इसकी शुरुआत 1952 में की गयी. 
• इस टूर्नामेंट में यूरोपीयन और लैटिन अमेरिकी क्लब ने पहली बार हिस्सा लिया.
• पूर्व बार्सिलोना और एसी मिलान के खिलाड़ी रोनाल्डिन्हो ने टूर्नामेंट का उद्घाटन किया.

फिजी में उष्णकटिबंधीय चक्रवात विंस्टन के कहर से सैकड़ो लोग प्रभावित-(25-FEB-2016) C.A

|
उष्णकटिबंधीय चक्रवात विंस्टन के कारण 20 फ़रवरी 2016 को 330 किलोमीटर की गति की हवाओ के साथ मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं से कम से कम 29 लोगों के मरने की पुष्टि की गई है.
मुख्य द्वीप विती लेवु में चक्रवाती तूफ़ान ने भारी तबाही मचाई. तीव्र गति की हवाएं सीधे इसी द्वीप से टकरायी.
विनाशकारी तूफान विंस्टन दक्षिणी गोलार्ध को हिट करने के लिए जाना जाता है. चक्रवाती तूफान से फिजी में बड़े पैमाने पर तबाही हुई है. तूफान के कारण फिजी के कई शहर बिजली और पानी से वंचित हो गए हैं. तूफान से निचले इलाकों में पानी भर जाने से बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं. नागरिकों के आवास भी नष्ट हो गए हैं.
चक्रवाती तूफान विंस्टन के दृष्टिगत फिजी के प्रधानमंत्री फ्रैंक बैनीमरामा ने 30 दिन के लिए राज्य को प्राकृतिक आपदा ग्रस्त घोषित किया है और आम लोगों को बिना वारंट गिरफ्तार करने हेतु पुलिस को अतिरिक्त शक्तियां दी गयीं हैं.
अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा समुद्री क्षेत्रों में नुकसान के तत्काल आकलन का काम आरम्भ कर दिया गया है. 22 फ़रवरी 2016 को स्थानीय समय के अनुसार 05:30 बजे देशव्यापी कर्फ्यू को हटा लिया गया. विदित हो कि तूफ़ान के कारण देश में कर्फ्यू लागू करने की घोषणा की गयी थी.
फोन लाइनों के गिर जाने, बिजली की कटौती, और सड़क मार्गों के अवरुद्ध हो जाने का कारण राहत कार्य व बचाव कार्यों में बाधा उत्पन्न हो रही है.
विंस्टन तूफ़ान के कारण हुए नुकसान के एवज में भारत ने फिजी को तत्काल सहायता के रूप में एक लाख अमरीकी डॉलर का एक पैकेज बढ़ा दिया है.
फिजी के कोरो द्वीप पर अनुमान के मुताबिक विंस्टन तूफ़ान के कारण चलने वाली हवाओं की गति 1935 में फ्लोरिडा में कुख्यात श्रम दिवस पर आए हरिकेन तूफ़ान के बराबर व 1969 में आए केमिली तूफांन की  हवाओं की तुलना में अधिक तीव्र थी. हालांकि केमिली तूफ़ान ने आईव़ोल खाड़ी तट पर लगे हवा की गति मापी उपकरणों को नष्ट कर दिया.
फिजी के बारे में-
न्यूजीलैंड के उत्तरी द्वीप के उत्तर पूर्व में बसा फिजी 1100 नॉटिकल मील दूर (1300 मील 2000 किमी) दक्षिण प्रशांत महासागर में मेलानेशिया देश में एक द्वीप है.