कतर के साथ चार देशों ने कूटनीतिक संबंध समाप्त किए-(05-JUNE-2017) C.A

| Monday, June 5, 2017
खाड़ी के चार देशों ने 05 जून 2017 ने कतर के साथ अपने कूटनीतिक संबंध तोड़ने की घोषणा की. इन देशों में सऊदी अरब, मिस्र, बहरीन तथा संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) शामिल हैं.

इन चारों देशों ने कतर के साथ अपने हर तरह के समुद्री और हवाई रिश्तों को भी तोड़ने की घोषणा की. इस कदम के बाद सऊदी अरब की ओर से जारी बयान के अनुसार कतर द्वारा आतंक का समर्थन करने के विरोध में उन्होंने यह कदम उठाया है.

बहरीन का कहना है कि बहरीन की सुरक्षा और स्थिरता को अस्थिर करने तथा उसके आन्तरिक मामलों में हस्तक्षेप करने पर उत्पन्न हो रही समस्याओं से निटपने के लिए वे कतर से रिश्ते तोड़ रहे हैं.

खाड़ी देशों का कहना है कि कतर द्वारा ईरान एवं इस्लामिक मूवमेंट को समर्थन दिए जाने के कारण बाकी देशों की सुरक्षा खतरे में पड़ने का अंदेशा था इसलिए उन्हें यह कदम उठाना आवश्यक था.

यूएई की न्यूज़ एजेंसी डब्ल्यूएएम द्वारा बताया गया कि इन देशों द्वारा अपने राजनयिकों को देश छोड़ने के लिए 48 घंटे का समय दिया गया है. इन देशों द्वारा कतर को आतंकवादी गतिविधियों, साम्प्रदायिक संगठनों का समर्थन करने 
तथा उग्रवाद को बढ़ावा देने का समर्थन करने के चलते उन्होंने यह निर्णय लिया.

भारतीय मूल के लियो वरादकर आयरलैंड के प्रधानमंत्री चयनित-(05-JUNE-2017) C.A

|

भारतीय मूल के डॉक्टर लियो वरादकर 03 जून 2017 को आयरलैंड के प्रधानमंत्री नियुक्त किए गये. वरादकर को तीन इलेक्टोरल कॉलेज में 60 प्रतिशत वोट मिलेजबकि उनके प्रतिद्वंदी साइमन कोविनी को 40 प्रतिशत वोट प्राप्त हुए.

लियो वरादकर महज 38 वर्ष की उम्र में प्रधानमंत्री बनने वाले पहले व्यक्ति भी बने. वे विश्व के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बने. वरादकर का चुनाव आयरलैंड की राजनीति में एक बड़े सामाजिक बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है.
लियो वरादकर

•    वरादकर ने वर्ष 2015 में समलैंगिक होने की घोषणा की थी. गौरतलब है कि आयरलैंड ने 2015 में समलैंगिकता को अपराध की श्रेणी से बाहर किया था.

•    वरादकर अपने पिता अशोक वरादकर के सबसे छोटे बेटे हैं. अशोक 1960 के दशक में इंग्लैंड के नेशनल हेल्थ सर्विस में काम करते थे.

•    वरादकर राजनीति में आने से पहले एक डॉक्टर थे तथा वे वर्ष 2007 में वह सांसद चुने गए.

•    वरादकर के परिवार के 60 सदस्य महाराष्ट्र में रहते हैं और वे बेसब्री से नतीजों का इंतजार कर रहे थे.

•    लियो की जड़ें वरद गांव से जुड़ी हैं. सिन्धदुर्ग जिले के अंतर्गत मालवान तहसील के इस गांव की कुल आबादी करीब 3,500 है. यह मुंबई से करीब 550 किमी दूर स्थित है.

शशि शेखर वेम्पती प्रसार भारती के सीईओ नियुक्त-(05-JUNE-2017) C.A

|
Shashiशशि शेखर वेम्पती को 2 जून 2017 को प्रसार भारती का नया सीईओ (चीफ एग्जिक्यूटिव अफसर) नियुक्त किया गया है. शशि शेखर वेम्पती की नियुक्ति को तीन सदस्यीय समिति ने मंजूरी प्रदान की जिसकी अध्यक्षता उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी कर रहे हैं.
वेम्पाती साल फरवरी 2016 से प्रसार भारती के सदस्य के रूप में सेवाएं प्रदान कर रहे हैं. ये नियुक्ति पांच साल के लिए हुई है.
शशि शेखर वेम्पती:
•    शशि शेखर वेम्पती  वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान नरेंद्र मोदी के डिजिटल कैम्पेन के अहम सदस्य थे.
•    वे प्रसार भारती के सीईओ के पद पर नियुक्ति से पहले कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं.
•    शशि शेखर वेम्पती प्रसार भारती बोर्ड में फरवरी 2016 में बतौर सदस्य शामिल हो गये थे.
•    वे इसके साथ ही भारत की मशहूर आईटी फर्म इंफोसिस में भी काम कर चुके हैं.
•    उन्होंने वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद नीति डिजिटल का सीईओ बनाया गया था.
•    उन्हें वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान ऑनलाइन प्लैटफॉर्म नीति डिजिटल को नरेंद्र मोदी के कैम्पेन की जिम्मेदारी दी गई थी. दरअसल नीति डिजिटल प्लैटफॉर्म में कई सारी वेबसाइट्स को जगह दी गई थी जिनका काम वर्ष 2014 में चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी और नरेंद्र मोदी के प्रचार का था. उन्हें इस डिजिटल कैम्पेन के लिए इंडस्ट्री अवॉर्ड भी मिला था.
प्रसार भारती:
•    प्रसार भारती भारत की एक सार्वजनिक प्रसारण संस्था है.
•    इसमें मुख्य रूप से दूरदर्शन और आकाशवाणी शामिल हैं.
•    प्रसार भारती का गठन  23 नवंबर 1997 प्रसारण संबंधी मुद्दों पर सरकारी प्रसारण संस्थाओं को स्वायत्तता देने के मुद्दे पर संसद में काफी बहस के बाद किया गया था.
•    प्रसार भारती के वर्तमान अध्यक्ष मृणाल पाण्डे तथा सीईओ जवाहर सर्कार हैं.

पृथ्वी-2 मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया-(05-JUNE-2017) C.A

|
Prithvi-II missile successfully test-firedभारतीय सेना द्वारा 02 जून 2017 को स्वदेशी परमाणु मिसाइल पृथवी 2 का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया. यह परीक्षण चांदीपुर रेंज से सुबह 10 बजकर 56 मिनट पर किया गया.

डीआरडीओ के वैज्ञानिकों का कहना है कि यह पहली ऐसी मिसाइल है जिसे भारत के प्रतिष्ठित इंटिग्रेटिड गाइडिड मिसाइल डेवेलपमेंट प्रोग्राम के तहत तैयार किया गया है. इससे पहले भारतीय सेना ने अप्रैल 2016 में पृथ्वी 2 का सफल परीक्षण किया था. उस समय दो परीक्षण होने थे जिसमें एक कामयाब रहा था और लेकिन दूसरा तकनीकी खामी के चलते नहीं किया गया.
पृथ्वी-2 मिसाइल

•    पृथ्वी-2 मिसाइल 500 किलोग्राम से लेकर 1000 किलोग्राम तक के हथियार आसानी से ले जा सकती है.

•    इस मिसाइल को 2003 में सशस्त्र बल में शामिल किया गया था. इसकी लंबाई 9 मीटर है.

•    पृथ्वी-2 मिसाइल सतह से सतह पर मार करने में सक्षम है. इसकी मारक क्षमता 350 किलोमीटर तक है.

•    पृथ्वी-2 में दो इंजन काम करते हैं तथा इसका कुल वजन 4600 किलोग्राम है.

•    मिसाइल में आधुनिक निष्क्रिय नेविगेशन सिस्टम लगाया गया है जिससे सटीक निशाने पर हमला किया जा सकता है.

•    पृथ्वी-2 श्रेणी की मिसाइलों के नौसैनिक संस्करण को धनुष के रूप में जाना जाता है

सेबी ने भारती एयरटेल और टेलिनॉर के मर्जर को स्वीकृति प्रदान की-(05-JUNE-2017) C.A

|
देश की दिग्गज टेलिकॉम कंपनी भारती एयरटेल को भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी), बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) की ओर से टेलीनॉर इंडिया के साथ विलय हेतु मंजूरी प्रदान कर दी गई है. इस मर्जर प्रक्रिया के बाद टेलिनॉर को अपनी भारतीय इकाई की संपत्ति और उसके ग्राहक एयरटेल को सौंपने होंगे.

दोनों ही कंपनियों ने नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) में संयुक्त आवेदन भी दाखिल किया. विलय हेतु दोनों कंपनियों टेलिकॉम कंपनी भारती एयरटेल को सीसीआई सहित अन्य निकायों से सांविधिक मंजूरी लिया जाना अभी बाकी है.
समझौते के बारे में-
  • इन दोनों टेलिकॉम कंपनियों के मर्जर के बाद भारती एयरटेल को 43.4 MHZ का अतिरिक्त स्पेक्ट्रम मिलेगा.
  • इसकी मदद से एयरटेल सात अहम सर्कल में खुद की मजबूत स्थिति को दर्ज करा पाएगा.
  • टेलिनॉर की भारतीय यूनिट (इकाई) सात अहम सर्कल्स में अपनी सेवाएं देती है. जिनमें आंध्र प्रदेश, बिहार, झारखंड, गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश (ईस्ट), उत्तर प्रदेश (वेस्ट) और असम शामिल हैं.
  • मर्जर के बाद से सभी सर्कल एयरटेल के पास आ जाएंगे.
विलय प्रक्रिया को लेकर दोनों कंपनियों की ओर से साझा बयान जारी किया गया. कंपनियों के अनुसार “इस मर्जर से कोई नुकसान नहीं होना है, समझौते के अनुसार  एयरटेल टेलिनॉर की स्पैक्ट्रम पेमेंट और दूसरे कॉन्ट्रैक्ट्स का अपने हाथ में ले लेगा.” वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में टेलिनॉर की कुल वैल्यू NOK 0.3 बिलियन थी.

टेलीनॉर का मुख्यालय एक वैश्विक उपस्थिति के साथ नॉर्वे में स्थित है.  टेलीनॉर ने साल 2008 में भारत में प्रवेश किया था और आज इसकी सेवाएं देश के छह दूरसंचार सर्किलों में उपलब्ध हैं.
अनुमान के अनुसार एयरटेल 269 मिलियन ग्राहकों के साथ भारत का सबसे बड़ा ऑपरेटर है जबकि टेलीनॉर 44 मिलियन (और बस के अंतर्गत चार प्रतिशत बाजार) उस नंबर में जोड़ देगा.

एयरटेल को लाभ-
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार टेलिनॉर का अधिग्रहण करने से एयरटेल को अतिरिक्त 1800 Mhz बैंड में 4जी स्पेक्ट्रम मिल सकेगा जिसका उसे फायदा होगा

भारत और रूस के मध्य पांच समझौतों पर हस्ताक्षर किये गये-(05-JUNE-2017) C.A

|
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रूस यात्रा के दौरान 01 जून 2017 को पांच समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किये गये. समझौतों पर हस्ताक्षर के बाद दोनों राष्ट्राध्यक्षों द्वारा संयुक्त वक्तव्य जारी किया गया.

भारत-रूस के मध्य हुए समझौतों में तमिलनाडु के कुडनकुलम में परमाणु उर्जा संयंत्र की यूनिट 5 और 6 का निर्माण करने में रूस भारत की सहायता करेगा. इससे दोनों देशों के संबंध और मजबूत होंगे. पीएम मोदी अपने दौरे पर जर्मनी, स्पेन से होते हुए रूस पहुंचे हैं. इसके बाद वो फ्रांस भी जाएंगे. जहां वे नवनिर्वाचित राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रोन से होगी.

भारत और रूस के मध्य 5 समझौते


•    वर्ष 2017-2019 के लिए सांस्कृतिक आदान-प्रदान का कार्यक्रम हस्ताक्षरित किया गया. समझौते पर रूसी संघ के संस्कृति मंत्रालय और भारत गणराज्य की संस्कृति मंत्रालय के बीच हस्ताक्षर किए गए.

•    कुडनकुलम परमाणु उर्जा संयंत्र की यूनिट 5 और 6 का निर्माण करने के लिए समझौता.

•    रोसपेटेंट विशेषज्ञों की भारत की डिजिटल लाइब्रेरी ऑफ़ ट्रेडिशनल नॉलेज तक पहुंच प्रदान करने पर समझौता किया गया.

•    नागपुर-सिकंदराबाद खंड में हाई-स्पीड सेवा के कार्यान्वयन के लिए अनुबंध. यह समझौता जेआरसी रशियन रेलवेज़ तथा भारतीय रेलवे के मध्य किया गया.

•    अलरोसा जॉइंट स्टॉक कंपनी तथा काउंसिल फॉर द प्रमोशन ऑफ़ द एक्सपोर्ट ऑफ़ प्रीशियस स्टोंस एंड जूलरी ऑफ़ इंडिया.

इसके अतिरिक्त यह यह समझौते 18वें वार्षिक भारत-रूस सम्मेलन सेंट पीटर्सबर्ग में किये गये. प्रधानमंत्री मोदी इसी सम्मेलन के दौरान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिले. सम्मेलन के अंत में प्रधानमंत्री मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत और रूस के संबंध संस्कृति से सुरक्षा तक मजबूत हैं.

विश्व का सबसे बड़ा हवाई जहाज लॉन्च किया गया-(05-JUNE-2017) C.A

|
माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक पॉल एलन ने 01 जून 2017 को विश्व का सबसे बड़ा विमान प्रदर्शित किया. इस विमान को उनकी एरोस्पेस कंपनी स्ट्रैटोलॉन्च सिस्टम्स द्वारा तैयार किया गया है.

रॉक नाम के इस विमान को इतना बड़ा बनाया गया है कि यह अपने पंखों सहित फुटबॉल मैदान जितना स्थान घेरता है. यह विमान अन्तरिक्ष में सैटेलाइट लॉन्च करने का काम करेगा. स्ट्रैटोलॉन्च बीते वर्ष ही अमेरिकी एरोस्पेस कंपनी ऑर्बिटल एटीके के साथ साझेदारी कर चुकी है. इस विमान से संभवत ऑर्बिटल के पेगसस एक्सएल रॉकेट को लॉन्च किया जाएगा.
मुख्य बिंदु

•    इस विमान में 385 फुट का डैना (विंगस्पैन) लगाया गया है. इसमें बोइंग 747 में उपयोग होने वाले छह जेट इंजन भी लगाये गये हैं. 

•    इसकी ऊंचाई 50 फुट है. यह रॉकेट लॉन्चिंग विमान 5 लाख पाउंड का वजन उठा सकता है.

•    इसमें 28 टायर लगाए गये हैं. वर्ष 2019 तक इसका डेमो शुरू किया जायेगा.

•    अभी यह विमान फ्यूल टेस्टिंग के लिए हैंगर से बाहर लाया गया है.

•    यह विमान आम विमानों की तरह 35 हजार फीट की ऊंचाई पर यात्रा कर सकता है.

•    यह विमान रॉकेट को हवा में ले जाएगा तथा एक तय ऊंचाई पर रॉकेट को अंतरिक्ष में लॉन्च कर देगा.

•    रॉक नामक यह विमान रॉकेट की तुलना में ईंधन की बचत करेगा तथा रॉकेट की तुलना में अधिक बार इस्तेमाल किया जा सकेगा.

डोनाल्ड ट्रम्प ने अमेरिका को पेरिस जलवायु परिवर्तन समझौते से अलग किया-(05-JUNE-2017) C.A

|

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 01 जून 2017 को अमेरिका को ऐतिहासिक पेरिस जलवायु समझौते से अलग करने की घोषणा की. डोनाल्ड ट्रंप ने समझौते के प्रावधानों पर संदेह उठाते हुए कहा कि इस समझौते में भारत और चीन के लिए सख्त प्रावधान नहीं किए गए. 

डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत और चीन के बारे बोलते हुए कहा कि ये दोनों देश प्रदूषण रोकने के लिए कुछ नहीं कर रहे हैं. ग्लोबल वार्मिंग से निपटने की अंतरराष्ट्रीय कोशिशों से अमेरिका ने खुद को पृथक कर लिया.
मुख्य बिंदु

•    डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि मैं एक ऐसा समझौता करना चाहूंगा जो अमरीका के औद्योगिक हितों की रक्षा करे और लोगों की नौकरियां बचाता हो.

•    अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि पेरिस समझौता चीन और भारत को लाभ पहुंचा रहा है. यह समझौता अमेरिका की संपदा को दूसरे देशों को दे रहा है इसलिए इससे अलग होना अमेरिका की हित में है.

•    डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने भाषण में कहा कि मैं पेरिस का प्रतिनिधित्व करने के लिए नहीं चुना गया बल्कि पीट्सबर्ग के नागरिकों का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया हूं. 

•    गौरतलब है कि ट्रंप ने चुनावी प्रचार के दौरान अमेरिका को जलवायु परिवर्तन समझौते से अलग करने का वादा किया था.

पेरिस जलवायु परिवर्तन समझौता

पेरिस जलवायु परिवर्तन समझौते का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पर्यावरण के लिए हानिकारक उत्सर्जित हो रही गैसों का उत्सर्जन कम कर विश्व के बढ़ते तापमान को रोकना था. वैश्विक तापमान को दो डिग्री सेल्सियस से नीचे रखना और यह प्रयास करना कि यह 1.5 डिग्री सेल्सियस से अधिक न बढ़े, इस समझौते का उद्देश्य है.

नासा ने वर्ष 2018 में सूर्य पर विश्व का पहला मिशन शुरू करने की घोषणा की-(05-JUNE-2017) C.A

|
 dr- chhipaनासा ने आगामी वर्ष सूर्य पर विश्व के पहले मिशन की शुरूआत करने की घोषणा की. मिशन के तहत हमारे तारे का वायुमंडल संबंधी अन्वेषण किया जाएगा और सौर भौतिकी के बारे में उन प्रश्नों का उत्तर खोजा जाएगा जिन्होंने छह दशकों से वैज्ञानिकों को उलझाया हुआ है.

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी के अनुसार ‘पार्कर सोलर प्रोब’ का नाम दिग्गज खगोल भौतिकीविद् यूजीन पार्कर के सम्मान में रखा गया. खगोल भौतिकीविद् यूजीन पार्कर ने करीब 60 साल पहले सौर पवन की मौजूदगी की भविष्यवाणी की.

नासा के ‘साइंस मिशन डायरेक्टोरेट’ के सहायक प्रशासक थॉमस जुरबुचेन के अनुसार ‘‘नासा ने पहली बार किसी जीवित व्यक्ति के नाम पर अंतरिक्ष यान का नाम रखा है.’’ 

अंतरिक्ष यान पार्कर सोलर प्रोब का मिशन- 
एक छोटी कार के बराबर के आकार वाला अंतरिक्ष यान हमारे तारे के बारे में कई बड़े रहस्यों का खुलासा करेगा.
यह इस रहस्य पर से भी पर्दा उठाने की कोशिश करेगा कि सूर्य का कोरोना इसकी सतह से इतना गर्म क्यों होता है.
अंतरिक्ष यान पार्कर सोलर प्रोब के बारे में-
  • नासा के अनुसार अंतरिक्ष यान पार्कर सोलर प्रोब सूर्य के वायुमंडल में यात्रा करेगा.
  • पहले कोई भी अंतरिक्ष यान सूर्य की सतह के इतना करीब नहीं पहुँच पाया, जितना करीब यह यान भेजा जाएगा.
  • यह यान भीषण गर्मी और विकिरण परिस्थितियों का सामना करेगा और अंतत: मानवता को एक तारे का सबसे निकटतम पर्यवेक्षण उपलब्ध कराएगा.
  • अंतरिक्ष यान पार्कर सोलर प्रोब पर 4.5 इंच मोटा कार्बन मिश्रित कवच होगा, जो इस अंतरिक्षयान और इसके उपकरणों को सूर्य की गर्मी से बचाएगा ताकि वे सूर्य के इस  अभूतपूर्व मिशन को पूरा कर सके.
  • इस यान को अमेरिका में फ्लोरिडा में नासा के केनेडी अंतरिक्ष केंद्र में 31 जुलाई 2018 से खुलने वाली 20 दिवसीय विंडो के दौरान प्रक्षेपित किया जाएगा.
अमेरिका में यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो के प्रोफेसर पार्कर के अनुसार ‘‘सौर जांच अंतरिक्ष के ऐसे क्षेत्र में की जाएगी जिसमें पहले कभी अन्वेषण नहीं किया गया. पार्कर सोलर प्रोब परियोजना के वैज्ञानिक निकोला फॉक्स के अनुसार ‘‘पार्कर सोलर प्रोब सौर भौतिकी के उन प्रश्नों का उत्तर देगी जिन्होंने हमें छह से अधिक दशकों से उलझा रखा है.

राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय बीकानेर के कुलप​ति डॉ. छीपा को राष्ट्रपति पुरस्कार प्रदान किया गया-(05-JUNE-2017) C.A

|
dr-chhipaराष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय बीकानेर के कुलपति डॉ. बी.आर. छीपा को राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया है. कृषि क्षेत्र में सम्मानित किए जाने वाले ये राजस्थान के पहले कृषि वैज्ञानिक हैं.

केन्द्रीय हिंदी सेवा संस्थान की ओर से राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति ने कुलपति डॉ. छीपा को सरदार वल्लभ भाई पटेल पुरस्कार से सम्मानित किया. पुरस्कार के रूप में डॉ. बी.आर. छीपा को पांच लाख रुपये एवं प्रशस्ति पत्र राष्ट्रपति ने प्रदान किया.

डॉ. छीपा को यह सम्मान कृषि शिक्षा, शोध और अनुसंधान के क्षेत्र में वैज्ञानिक शब्दावली से युक्त अंग्रेजी शब्दों की जगह हिन्दी शब्दों के चलन को बढ़ावा देने और हिन्दी के जन-जन तक प्रचार-प्रसार के लिए प्रदान किया गया.
डॉ. बी.आर. छीपा के बारे में-
  • डॉ. छीपा हिन्दी प्रेमी है और राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिन्दी भाषा को बढ़ावा देने के लिए काम करते रहते हैं.
  • डॉ. बी.आर. छीपा देश के ऎसे अकेले कृषि वैज्ञानिक हैं जिन्होंने किसानों के मध्य हिन्दी और उसकी स्थानीय बोलचाल की भाषा में कृषि से जुड़े अंग्रेजी के जटिल शब्दों के शोध को सरल बनाकर हिन्दी साहित्य में प्रकाशित किया.
  • डॉ. छीपा अजमेर के डॉ. महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में भी कुलपति रह चुके हैं.
  • डॉ. बी.आर. छीपा को इससे पहले भी कई अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय पुरस्कार व सम्मान प्रदान किए जा चुके हैं.
सरल स्वभाव और मृदुभाषी व्यक्तित्व के धनी डॉ. बी.आर. छीपा को राष्ट्रपति पुरस्कार मिलने पर देश के कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह एवं राजस्थान के कृषि मंत्री मंत्री डॉ. प्रभुलाल सैनी कृषि वैज्ञानिकों ने बधाई दी. 

डॉ. छीपा के अनुसार हिन्दी हमारी राजभाषा है एवं राष्ट्र भाषा हिन्दी के लिए देश के लिए राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के हाथों सम्मानित होना मेरे लिए गौरव की बात है

प्रधानमंत्री मोदी ने तीन वर्षों में 3.4 लाख किलोमीटर की विदेश यात्रा की-(05-JUNE-2017) C.A

|

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 मई से 3 जून तक यूरोपीय देशों के अधिकारिक दौरे पर हैं. इस दौरे को कूटनीतिक दृष्टि से काफी अहम बताया जा रहा है. वे यूरोपीय देश जर्मनी, स्पेन, रूस और फ्रांस के दौरे पर हैं. इस दौरान आर्थिक, रक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, न्यूक्लियर एनर्जी प्रमुख एजेंडे में शामिल हैं.

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की वेबसाइट द्वारा हाल ही में जारी जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी मई 2014 से प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद अब तक लगभग 3.4 लाख किलोमीटर की यात्रा कर चुके हैं. उन्होंने बतौर प्रधानमंत्री 45 देशों में 119 दिन बिताए हैं. यह अवधि उनके अब तक के कार्यकाल का करीब 10 प्रतिशत है.
कुछ विशेष आंकड़े

•    26 मई 2014 को प्रधानमंत्री बनने के बाद से मोदी के हवाई सफर पर 275 करोड़ रुपये खर्च हुए. 

•    इनमें पांच यात्राओं पर खर्च के आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं. अप्रैल 2015 के दौरान फ्रांस, जर्मनी और कनाडा की यात्रा पर सबसे अधिक 31.2 करोड़ रुपए खर्च हुए. 

•    इस प्रकार दूसरे नंबर पर 11 से 20 नवंबर 2014 के दौरान म्यांमार, ऑस्ट्रेलिया और फीजी की यात्रा है जिसकी लागत 22.58 करोड़ रुपये आई. 

•    पीएम मोदी की तीसरी महंगी विदेश यात्रा 13 से 17 जुलाई 2014 के दौरान ब्राजील की थी जिस पर 20.35 करोड़ रुपए का खर्च आया.

•    प्रधानमंत्री मोदी कूटनीति के अंतर्गत चार बार अमेरिका गए हैं जबकि चीन, फ्रांस, अफगानिस्तान, जापान, नेपाल, रूस, सिंगापुर, श्रीलंका और उज्बेकिस्तान का दो-दो बार दौरा कर चुके हैं.

•    पीएम ने पहले वर्ष 55 दिन विदेशी दौरों में बिताए जबकि दूसरे वर्ष में यह आंकड़ा घटकर 40 और तीसरे वर्ष 24 देशों का रहा.

•    मोदी ने जहां 20 यात्राओं में 40 देशों के दौरे किए, वहीं मनमोहन सिंह ने यूपीए-1 के पहले दो सालों में 15 विदेशी यात्रा कर 18 देशों के दौरे किए.

टिप्पणी
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री की विदेशी यात्राओं से भारत में निवेश के नए रास्ते खुले हैं तथा कूटनीतिक संबंध भी मजबूत हुए हैं. प्रधानमंत्री मोदी के मेक इन इंडिया अभियान की सफलता के लिए अधिक से अधिक देशों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध आवश्यक हैं. प्रधानमंत्री की अगली यात्राओं में यूरोप और इस्त्राइल की यात्राएं शामिल हैं, देखना होगा कि इन विदेशी दौरों से सरकार के बाकी बचे कार्यकाल के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था एवं कूटनीतिक संबंधों को कितना लाभ मिलता है.

दिल्ली पुलिस ने साइकिल गश्ती दल आरंभ किया-(01-JUNE-2017) C.A

| Thursday, June 1, 2017
दिल्ली पुलिस ने 30 मई 2017 को साइकिल से गश्त (पेट्रोलिंग) करने हेतु एक दल का शुभारंभ किया. साइकिल गश्ती दल को गृह राज्य मंत्री हंसराज गंगाराम अहीर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

इस पहल के पछले चरण में 65 उत्तम श्रेणी की साइकिलों को उतारा गया है. कुल 65 साइकिलों में 30 उत्तर-पूर्व जिले को, 20 पूर्वी जिले को तथा 15 शाहदरा जिले को आवंटित की गयीं.

इस योजना को दिल्ली के अन्य क्षेत्रों के लिए भी लागू किया जायेगा.
Delhi Police launches Bicycle Patrols

मुख्य बिंदु

•    साइकिल पट्रोलिंग की विधिवत शुरुआत यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लैक्स से हुई.

•    यह मॉर्डन साइकिले हैं जिनके अगली ओर दिल्ली पुलिस का लोगो और साइन बोर्ड लगा है. कागज-पत्र एवं फाइल रखने के लिए बास्केट भी लगाई गयी है.

•    दिल्ली पुलिस का मानना है कि दिल्ली के पार्क और भीड़-भाड़ वाली जगहों पर साइकिल से पट्रोलिंग ज्यादा आसान और प्रभावी साबित होगी. 

•    इससे ईंधन का खर्च बचेगा और पर्यावरण के अनुकूल भी होगी.

•    भीड़-भरे बाजारों और पार्कों के अंदर पुलिस कर्मियों के लिए बाइक से गश्त करना मुश्किल होता है, साइकिल से यह काम आसान हो सकेगा.

•    मध्य जिला, उत्तरी जिला, पश्चिमी, उत्तर-पश्चिमी, दक्षिण-पश्चिम, बाहरी व रोहिणी जिले के कई संकरे क्षेत्रों में साइकिल से की जाने वाली गश्त लाभदायक हो सकती है.

मशहूर फिल्म निर्देशक दासरी नारायण राव का निधन-(01-JUNE-2017) C.A

|
मशहूर निर्देशक और पूर्व केंद्रीय मंत्री दासरी नारायण राव का 30 मई 2017 को निधन हो गया. वे 75 वर्ष के थे. दासरी नारायण राव राजनीति में भी सक्रिय थे.
दासरी नारायण राव के बारे में:
•    दासरी नारायण राव का जन्म 4 मई 1942 को आंध्रप्रदेश के पश्चिमी गोदावरी जिले में हुआ था.
•    दासरी नारायण राव तेलुगु भाषा के सर्वप्रमुख फिल्मकारों में से एक थे. हालांकि उन्होंने तमिल और हिंदी में भी फिल्में बनाई थीं लेकिन उन्हें मुख्य ख्याति तेलुगु फिल्मों के लिए ही मिली थी.
•    उन्होंने कुल 151 फिल्मों में अपना योगदान दिया था.
•    वे वर्ष 2004 से वर्ष 2006 तथा वर्ष 2006 से वर्ष 2008 तक दो बार केन्द्रीय कोयला राज्यमंत्री भी रहे.
•    उन्हें उत्कृष्ट फिल्मी करियर में दो बार नेशनल अवार्ड सहित चार बार फिल्म फेयर पुरस्कारों से नवाजा गया.
•    केंद्र की युपीए सरकार ने उन्हें मंत्रालय में अहम जिम्मेदारी सौंपी थी.
•    उन्होंने दो बार राज्यसभा सांसद के तौर पर भी अपनी जिम्मेदारी निभाई थी.
•    उन्होंने दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले सुप्रसिद्ध सीरियल “विश्वामित्र” का निर्माण भी किया था.

प्रसार भारती ने मोरोक्को की एसएनआरटी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए-(01-JUNE-2017) C.A

|
केंद्र सरकार द्वारा संचालित प्रसार भारती ने प्रसारण क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए मोरक्को के सोसाइटी नेशनेल डी रेडियोडिफ्यूज़न एट डी टेलिविज़न (एसएनआरटी) के साथ समझौता किया है.
इस समझौते ज्ञापन पर मोरक्को की राजधानी रबात में भारत-मोरक्को संयुक्त आयोग की पांचवीं बैठक (जेसीएम) के दौरान हस्ताक्षर किए गए. इस बैठक में भारत के आधारिक दर का नेतृत्व वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री निर्मला सीतारामन ने किया.
प्रसार भारती की ओर से मोरोक्को में भारत के राजदूत खेया भट्टाचार्य ने और एसएनआरटी की ओर से मुख्य कार्यकारी अधिकारी फायकल लाराईची ने (समझौते पर) हस्ताक्षर किए. 
संयुक्त आयोग की बैठक में दोनों देशों के बीच राजनीतिक, वाणिज्यिक, सांस्कृतिक और व्यापार क्षेत्र में नजदीकी सहयोग के साथ साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया. भारत और मोरोक्को के बीच वर्ष 2015-16 में कुल 1.42 अरब डॉलर का व्यापार हुआ था.
प्रसार भारती के बारे में:
•    प्रसार भारती भारत की एक सार्वजनिक प्रसारण संस्था है.
•    इसमें मुख्य रूप से दूरदर्शन एवं आकाशवाणी शामिल हैं.
•    प्रसार भारती को ब्रॉडकास्टिंग कारपोरेशन ऑफ इंडिया के नाम से भी जानते हैं.
•    प्रसार भारती का गठन 23 नवंबर 1997 को किया गया था.
•    प्रसार भारती के वर्तमान अध्यक्ष मृणाल पाण्डे और सीईओ जवाहर सर्कार हैं.

ग्लोबल वार्मिंग रोकने हेतु हरियाणा में नीम, पीपल व बरगद का वृक्षारोपण-(01-JUNE-2017) C.A

|
 fighter-plan
 ग्लोबल वार्मिंग के प्रभाव को कम करने हेतु हरियाणा राज्य सरकार ने नीम, पीपल व बरगद के वृक्षों के रोपण को प्राथमिकता देने का निर्णय किया है. दक्षिण हरियाणा के जिलों में हवाई जहाज से रोहिड़ा का बीजारोपण किया जाएगा.
हरियाणा राज्य में विलायती बबूल (काबली कीकर) की अधिकता होने के कर्ण अनेक तरह की मुश्किलों का सामान करना पद रहा है. जिसमे ग्लोबल वार्मिंग, जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण भी एक मुख्य वजह है.

प्रदेश सरकार ने अब विलायती बबूल (काबली कीकर) की जगह अब नीम, अमलतास जैसे छायाकार पौधे लगाए जाने का निर्णय किया है.  नीम, पीपल व बरगद की त्रिवेणी ग्लोबल वार्मिंग व जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम करने में सहायक सिद्ध होगी.
प्रदेश सरकार के वन मंत्री राव नरबीर सिंह ने मंगलवार को समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि जुलाई में 68वें वन महोत्सव के दौरान चरणबद्ध ढंग से भिवानी, महेंद्रगढ़, सतनाली, लोहारु जैसे क्षेत्रों में काबली कीकर को हटाते हुए रोहिड़ा का विशेष हवाई बीजारोपण कराया जाए.
प्रदेश सरकार ने में कई जगह चिह्नित की हैं जहां नीम, पीपल व बरगद पौधे लगाकर वन क्षेत्र को बढ़ाया जाएगा.

विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुनील गुलाटी के अनुस्सर स्वर्ण जयंती वर्ष में वन महोत्सव के तहत प्रदेश की ढाई करोड़ जनसंख्या के बराबर ही पौधरोपण किए जाने का लक्ष्य राज्य सरकार द्वारा निर्धारित किया गया है.

राज्य सरकार का लक्ष्य-
  • इसमें 60 लाख सफेदे, 13.50 लाख औषधीय पौधे और 20 लाख फलदार पौधे शामिल हैं.
  • अकेले गुरुग्राम में 10 लाख पौधे लगाने का प्रस्ताव है.
  • भिवानी, महेंद्रगढ़, सतनाली, लोहारू में हवाई जहाज से रोहिड़ा का बीजारोपण किया जाएगा.