पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट अंपायर मोहम्मद गौस का निधन-(02-OCT-2014) C.A

| Thursday, October 2, 2014
पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट अंपायर मोहम्मद गौस का बीमारी के बाद 29 सितंबर 2014 को 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया. उनके परिवार में उनकी पत्नी, बेटे और तीन बेटियां हैं.
मोहम्मद गौस
•    मोहम्मद गौस ने वर्ष 1968-69 में रणजी ट्रॉफी मैच में एक अंपायर के रूप में अपने कैरियर की शुरुआत की और 18 सत्रों में अंपायरिंग की. 
•    मोहम्मद गौस ने पहली बार वर्ष 1975-76 में भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट मैच में अधिकारिक अंपायर की भूमिका निभाई थी. 
•    बीसीसीआई टेस्ट और वनडे पैनल अम्पायर के रूप में उन्होंने 1970 के दशक में आठ टेस्ट मैच और 1980 के दशक में दो एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में अंपायरिंग की. 
•    अंपायर के रूप में सेवानिवृत्त होने के बाद मोहम्मद गौस ने तमिलनाडु क्रिकेट संघ के अंपायर उप समिति के अध्यक्ष के रूप में और बीसीसीआई मैच रेफरी के रूप में कार्य किया.


टाटा स्टील के उपाध्यक्ष बी मुथुरमन सेवानिवृत्त-(01-OCT-2014) C.A

| Wednesday, October 1, 2014
टाटा स्टील के उपाध्यक्ष बी मुथुरमन 70 वर्ष की आयु के बाद 26 सितंबर 2014 को कंपनी के बोर्ड से सेवानिवृत्त हुए. बी मुथुरमन टाटा इंटरनेशनल लिमिटेड के अध्यक्ष भी थे. टाटा समूह के वैश्विक व्यापार और वितरण बांह पूर्व केंद्रीय गृह सचिव जी.के. पिल्लै ने बदल दिया गया था. पिल्लै को 26 सितंबर 2014 को इस पद के लिए नियुक्त किया गया था.
बी मुथुरमन के बारे में
·       बी मुथुरमन ने लगभग 48 वर्षों तक टाटा स्टील की सेवा की.
·       वह वर्ष 1966 में प्रशिक्षु इंजीनियर के रूप में टाटा कंपनी में शामिल हुए और वर्ष 2009 में उपाध्यक्ष के पद तक पहुंचे थे.
·       बी मुथुरमन ने बॉश, टाटा इंडस्ट्रीज और स्ट्रेटेजिक एनर्जी टेक्नोलॉजी सिस्टम्स के बोर्डों में सेवा की.
·       वह भारतीय उद्योग परिसंघ और राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (जमशेदपुर) के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष भी हैं.
·       वह संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक व्यापार सलाहकार परिषद् और एशिया एवं प्रशांत सामाजिक आयोग (UNESCAP) के सदस्य हैं.
·       बी मुथुरमन को वर्ष 2012 में भारत सरकार ने पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया.
टाटा स्टील के बारे में 
टाटा स्टील समूह वर्ष 1907 में स्थापित किया गया था. टाटा दुनिया की दूसरी सबसे भौगोलिक दृष्टि से विविध इस्पात निर्माता और एशिया की पहली एकीकृत निजी क्षेत्र की इस्पात कंपनी है.
अधिग्रहीत फर्मों का सिंगापुर, थाईलैंड, चीन, मलेशिया, वियतनाम, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, नीदरलैंड और बेल्जियम में विनिर्माण आधार है.
टाटा स्टील टाटा स्टील थाइलैंड (पहले नेटस्टील होल्डिंग्स और मिलेनियम स्टील के रूप में जाना जाता है) और टाटा स्टील यूरोप (पूर्व में कोरस के रूप में जाना जाता है) के अधिग्रहण के बाद विभिन्न भौगोलिक नामों से जाना जाता है.
टाटा स्टील (पूर्व में टाटा आयरन ऐंड स्टील कंपनी लिमिटड) टिस्को के नाम से जाने जाने वाली यह भारत की प्रमुख इस्पात कंपनी है. जमशेदपुर स्थित इस कारखाने की स्थापना 1907 में की गयी थी. यह दुनिया की पांचवी सबसे बडी इस्पात कंपनी है जिसकी वार्षिक उत्पादन क्षमता 28 मिलियन टन है. यह फार्च्यून 500 कंपनियों में भी शामिल है जिसमें इसका स्थान 315वां है. इसका मुख्यालय मुंबई में स्थित है. यह बृहतर टाटा समूह की एक अग्रणी कंपनी है. टाटा स्टील भारत की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली निजी क्षेत्र की दूसरी बडी कंपनी भी है जिसकी सकल वार्षिक आय 132110 करोड रुपये है जिसमें 31 मार्च 2008 को समाप्त हुए वर्ष में शुद्ध लाभ 12350 करोड रुपये दर्ज किया गया था.
कंपनी का मुख्य प्लांट जमशेदपुर, झारखंड में स्थित है हलाकि हाल के अधिग्रहणो के बाद इसने बहुराष्ट्रीय कम्पनी का रूप हासिल कर लिया है. वर्ष 2000 में इसे दुनिया में सबसे कम लागत में इस्पात बनाने वाली कंपनी का खिताब भी हासिल हुआ. यह कंपनी मुंबई स्टॉक एक्सचेंज के साथ-साथ नेशनल स्टाक एक्सचेंज में भी सूचित है एवं वर्ष 2007 के आंकडो के अनुसार इसमें लगभग 82700 कर्मचारी कार्यरत हैं.




रियल स्टेट इंवेस्टमेंट ट्रस्ट्स और इंफ्रास्ट्रक्चर इंवेस्टमेंट ट्रस्ट्स के लिए अंतिम नियम अधिसूचित-(01-OCT-2014) C.A

|
भारत के बाजार नियामक सेबी ने रियल स्टेट इंवेस्टमेंट ट्रस्ट्स (REITs) विनियम 2014 और इंफ्रास्ट्रक्चर इंवेस्टमेंट ट्रस्ट्स (InvITs) विनियम 2014 के लिए अंतिम नियमों की अधिसूचना 26 सितंबर 2014 को जारी की. इससे रियल्टी और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्रों में और अधिक पारदर्शी तरीके से अधिक धन को आकर्षित करने में मदद मिलेगी.
सेबी ने अगस्त 2014 में  में कहा था कि रियल स्टेट इंवेस्टमेंट ट्रस्ट्स (REITs) को न्यूनतम 5 बिलियन रूपयों ( 81.1 मिलियन डॉलर) की एसेट पूल के साथ काम करना चाहिए. इसके बाद यह अधिसूचना जारी की गई है. उसने यह भी कहा था कि रियल स्टेट इंवेस्टमेंट ट्रस्ट्स (REITs) के पास शेयरधारकों के लिए न्यूनतम 2.5 बिलियन रुपये की शुरुआती इश्यू आकार होना चाहिए.
सेबी (रियल स्टेट इंवेस्टमेंट ट्रस्ट्स) विनियम, 2014 (REITs विनियम) की अधिसूचना LAD-NRO/GN/2014-15/11/1576  के जरिए और सेबी (इंफ्रास्ट्रक्चर इंवेस्टमेंट ट्रस्ट्स) विनियम, 2014 ( InvITs विनियम ) की अधिसूचना LAD-NRO/GN/2014-15/10/1577 के जरिए दी गई है. सेबी ने ये दो विनियम भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड अधिनियम, 1992 ( 1992 का 15) की धारा 11 और 12 के साथ धारा 30 के तहत मिली शक्तियों का प्रयोग कर किया है. ये शक्तियां रियल एस्टेट निवेश ट्रस्ट और पंजीकरण एवं विनिमय के साथ इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश ट्रस्ट औऱ पंजीकरण एवं विनिमय के लिए रूपरेखा तैयार करने हेतु दी गई थीं.
रियल स्टेट इंवेस्टमेंट ट्रस्ट्स (REITs) और इंफ्रास्ट्रक्चर इंवेस्टमेंट ट्रस्ट्स (InvITs) के बारे में
रियल स्टेट इंवेस्टमेंट ट्रस्ट्स (REITs) और (InvITs) सूचीबद्ध निकाय हैं जो मुख्य रूप से आयउत्पादक परिसंपत्तियों में निवेश करती हैं, जिसकी आमदनी का अधिकांश हिस्सा शेयरधारकों में बांट दिया जाता है. उन्हें आमतौर पर विशेष कर प्रबंध मिलता है.


एक वर्ष तक चलने वाला कोमागाटा मारू प्रकरण शताब्दी स्मरणोत्सव का उद्घाटन-(01-OCT-2014) C.A

|
संस्कृति मंत्रालय ने 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 29 सितंबर 2014 को एक वर्ष तक चलने वाले कोमागाटा मारू प्रकरण शताब्दी स्मरणोत्सव का उद्घाटन किया. समारोह का आयोजन कोमागाटा मारू जहाज पर सवार 376 भारतीय आप्रवासियों के साहसिक संघर्ष को श्रद्धांजलि देने के लिए किया गया था जिन्होंने बीसवीं सदी के आरंभिक वर्षों में कनाडा के भेदभावपूर्ण आव्रजन कानूनों के खिलाफ आवाज उठाई थी. इस अवसर पर 100 रुपये और 5 रुपये के स्मारक सिक्के भी जारी किए गए.
केंद्रीय संस्कृति मंत्रि श्री श्रीपद नाइक ने इस अवसर पर बाबा गुरदीत सिंह की तीन पोतियोंहरभजन कौर, सतवंत कौर और बलबीर कौर को सम्मानित किया. बाबा गुरदीत सिंह कोमागाटा मारू प्रकरण के नायक थे.
पृष्ठभूमि
8 जुलाई 2014 को अपनी पहली बैठक में राष्ट्रीय कार्यान्वयन समिति ने 29 सितंबर 2014 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में कोमागाटा मारू घटना के शताब्दी समारोह का आयोजन करने का फैसला किया था.

राष्ट्रीय कार्यान्वयन समिति

•    केंद्र सरकार ने भारतीय आप्रवासियों के वीर संघर्ष के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए कार्यक्रम तैयार करने हेतु राष्ट्रीय कार्यान्वयन समिति का गठन 5 मई 2014 को किया था.  ये कार्यक्रम 29 सितंबर 2014 से 29 सितंबर 2015 के बीच आयोजित किए जाएंगे.
•    इन कार्यक्रमों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, प्रकाशन, डिजिटल अभिलेखागार का विकास और फिल्म एवं वृत्तचित्र बनाना शामिल है. 
•    राष्ट्रीय कार्यान्वयन समिति ने पंजाब विश्वविद्लाय, पटियाला का कोमागाटा मारू– 1914 शीर्षक से नाटक तैयार करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है. 
•    इसने 23 मई 2015 से 30 मई 2015 के बीच वैंकुवर में एक सप्ताह तक चलने वाले समारोह का आयोजन करने का भी फैसला किया है जिसमें सांस्कृतिक गतिविधियां, गोष्ठियां और प्रदर्शनियों के अलावा कोमागाटा मारू के यात्रियों के वंशजों को सम्मान के साथ कनाडाई समेत वैसे गैर भारतीयों को भी सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने कोमागाटा मारू यात्रियों को मदद मुहैया कराई थी.
 
कोमागाटा मारू हादसा
कोमागाटा मारू हादसा एक जापानी स्टीमर कोमागाटा मारू से संबंधित है जो कि 1914 में हांग कांग, शंघाई, चीन से योकाहामा, जापान और फिर वैंकूवर, ब्रिटिश कोलंबिया, कनाडा तक की यात्रा पर था.
इसमें पंजाब, भारत के 376 यात्री सवार थे. इसमें से 24 को कनाडा में उतरने की इजाजत दी गई लेकिन बाकी के 352 यात्रियों को कनाडा में उतरने की अनुमति नहीं मिली और जहाज को भारत जाने को मजबूर किया गया. यात्रियों में 340 सिख, 24 मुसलमान और 12 हिन्दू थे  और वे सभी ब्रिटिश राज की प्रजा थे.
कोमागाटा मारू सितंबर 1914 में कलकत्ता पहुंचा. ब्रिटिश शाही सरकार ने कोमागाटा मारू के यात्रियों को खतरनाक राजनीतिक आंदोलनकारियों के रूप में देखा. 29 सितंबर 1914 को जहाज पर बाबा गुरदीत सिंह और अन्य नेताओं को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस भेजी गई. गिरफ्तारी का यात्रियों ने विरोध किया. इसकी वजह से पुलिस ने गोलियां चलानी शुरु कर दी और इस गोलीबारी में 19 यात्रियों की मौत हो गई. हालांकि, बाबा गुरदीत सिंह कई अन्य लोगों के साथ भाग निकले. बाकी के यात्रियों को पंजाब वापस भेज दिया गया.


दुनिया भर में 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस मनाया गया-(01-OCT-2014) C.A

|
27 सितंबर 2014 : विश्व पर्यटन दिवस
दुनिया भर में विश्व पर्यटन दिवस (डब्ल्यूटीडी) 27 सितंबर 2014 को मनाया गया. विश्व पर्यटन दिवस 2014 का थीम था पर्यटन और सामुदायिक विकास. 2014 डब्ल्यूटीडी का फोकस लोगों को सशक्त बनाने और उन्हें अपने स्थानीय समुदायों में बदलाव करने संबंधी पर्यटन की क्षमताओं को उजागर करना है.
विश्व पर्यटन दिवस का फोकस सतत विकास लक्ष्यों के लिए विश्व में परिवर्तन को मार्गदर्शक सिद्धांत के रूप में अपनाना है जिसे संयुक्त राष्ट्र द्वारा वर्ष 2015 और उसके बाद बढ़ावा दिया जाएगा.
विश्व पर्यटन दिवस के बारे में
·       सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक और आर्थिक मूल्यों के प्रति अंतरराष्ट्रीय समुदायों में जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हर वर्ष 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाता है.
·       संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (य़ूएनडब्ल्यूटीओ) महासभा द्वारा वर्ष 1979 में फैसला किए जाने के बाद पहला विश्व पर्यटन दिवस वर्ष 1980 में मनाया गया था.
·       आयोजन में संयुक्त राष्ट्र सहस्राब्दि विकास लक्ष्यों (एमडीजीएस) की चुनौतियों का उल्लेख और इन लक्ष्यों को हासिल करने में पर्यटन क्षेत्र के योगदान पर प्रकाश डाला गया.


करेंट अफेयर्स प्रश्न-उत्तर सितंबर 2014-एक पंक्ति में-(01-OCT-2014) C.A

|
यहां पर भारत एवं विश्व के विभिन्न देशों से सम्बंधित महत्त्वपूर्ण घटनाओं पर आधारित प्रश्नों की एक श्रृंखला दी गई.
भारत का वह पूर्व प्रधान न्यायाधीश जिसे राज्यपाल नियुक्त किया गया- न्यायमूर्ति पी सदाशिवम

वह राज्य जहां उर्दू को दूसरी सरकारी भाषा बनाने के निर्णय को सर्वोच्च न्यायालय ने वैध ठहराया- उत्तर प्रदेश

कला का वह क्षेत्र जिससे सम्बंधित माया राव का 1 सितंबर 2014 को निधन हो गया- कथक नृत्यांगना

वह महिला जिसे भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान (आईआईएएस) की पहली महिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया- चंद्रकला पड़िया 

भारतीय मूल का वह दक्षिण अफ्रीकी गणितज्ञ जिसे इंटरनेशनल काउंसिल फॉर साइंस’ (आइसीएसयू) का अध्यक्ष चुना गया- दया रेड्डी

वह तिथि जब पूरे देश भर में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है-5 सितंबर 

नासा का वह पूर्व प्रमुख वैज्ञानिक जिसका निधन हो गया- डॉ नोएल डब्ल्यू हिनर

वह प्रोफेसर जिसे चीन बुक अवार्ड से सम्मानित किया गया- प्रियदर्शी मुखर्जी को 

वह खिलाड़ी जिसने अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट-2014 का मिश्रित युगल ख़िताब जीता- सानिया मिर्जा और ब्रूनो सोरेस 

वह न्यायालय जिसने अधिकतम सजा की आधी अवधि काट चुके विचाराधीन कैदियों को रिहा करने का निर्देश दिया- सर्वोच्च न्यायालय 

वह प्रशासनिक अधिकारी जिसकी अध्यक्षता में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा लागू अधिनियमों की समीक्षा हेतु एक उच्चस्तरीय समिति (एचएलसी) का गठन किया गया- टी.एस.आर. सुब्रमनियम 

वह प्रशासनिक अधिअकारी जिसकी अध्यक्षता में बैंकों, व्यावसायिक व वित्तीय संगठनों में धोखाधड़ी पर सलाहकार बोर्ड का गठन किया गया- पूर्व सतर्कता आयुक्त रंजना कुमार 

वह प्रशासनिक अधिकारी जिसे विश्व बैंक का कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया-सुभाष चंद्र गर्ग

ऑस्ट्रेलिया के वह प्रधानमंत्री जिन्होंने दो दिवसीय भारत की राजकीय यात्रा सितंबर 2014 में की- टोनी एबट 

वह उद्योगपति जिसे भारतीय मुक्केबाजी की नई संस्था बॉक्सिंग इंडियाका प्रथम अध्यक्ष चुना गया- संदीप जाजोदिया

वह व्यक्ति जो पृथ्वी के वायुमंडल की दूसरी परत समताप मंडल की यात्रा करने वाला पहला भारतीय बना- टीएन सुरेश कुमार 

वह खिलाड़ी जिसने आईएसएसएफ विश्व निशानेबाजी प्रतियोगिता-2014 में रजत पदक जीता- जीतू राय 

वह भारतीय फिल्म जिसने 71वें वेनिस फिल्म समारोह में पहले फीचर के लिए द लाइन ऑफ द फ्यूचर- लुइगी दी लारिंटिस पुरस्कार जीता-कोर्ट

चीन की वह पहली और एकमात्र ग्रैंड स्लैम विजेता जिसने टेनिस से संन्यास ले लिया- ली ना

वह देश जहां की प्रख्यात नजरूल संगीत गायक फिरोज़ा बेगम का निधन हो गया- बांग्लादेश

वह राज्य जिसने अपने सभी जिलों में निर्भया केंद्रखोलने का निर्णय लिया- उत्तर प्रदेश 

भारतीय मूल के पारिस्थितिकी विद जिसका चयन जैव विविधता के लिए मिदोरी पुरस्कार- 2014 हेतु किया गया- डॉ. कमल बावा

वह खिलाड़ी जिसने इंडोनेशियन मास्टर्स ग्रां प्री. गोल्ड टूर्नामेंट-2014 का खिताब जीता- एचएस प्रणॉय

वह व्यक्ति जिसे भारतीय विज्ञापन मानक परिषद (एएससीआई) का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया-नरेन्द्र अम्बवानी

वह पुस्तक जो बॉलीवुड अभिनेता नसीरुद्दीन शाह की आत्मकथा है-एंड देन वन डे: ए मेमोयर 

वह व्यक्ति जिसे प्रधानमंत्री ने भारतीय गुणवत्ता परिषद (क्यूसीआई) का अध्यक्ष नियुक्त किया-आदिल जैनुलभाई

वह सारंगी वादक जिसका चेन्नई में 19 सितंबर 2014 को निधन हो गया- उप्पालपु श्रीनिवास

वह संस्था जिसने साइंटिफिक असेस्मेंट ऑफ ओजोन डिप्लिशन-2014 नामक रिपोर्ट जारी की- यूएनईपी और डब्ल्यूएमओ

वह तिथि जब देश भर में हिन्दी दिवस मनाया गया-14 सितंबर 

वह शहर जब जी–20 समूह देशों के श्रम और रोजगार मंत्रियों का सम्मेलन आयोजित किया गया- मेलबोर्न, ऑस्ट्रेलिया

वह तिथि जब अंतरराष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस मनाया जाता है-16 सितंबर 

फिक्की द्वारा अनुमानित जीडीपी की वह दर जो वित्त वर्ष 2014–15 में भारत के लिए निर्धारित की गई-5.6 प्रतिशत

वह देश जिसके साथ भारत ने सितंबर 2014 में 7 समझौतों पर हस्ताक्षर किए-वियतनाम 

वह नया यौगिक जिसे कैंसर के विकास को रोकने के लिए विकसित किया गया- BQU57

वह राजनेता जिसने सितंबर 2014 में अफगानिस्तान के राष्ट्रपति की शपथ ली- डॉ. अशरफ गनी 

वह भारतीय खिलाड़ी जिसे अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ के सात सदस्यीय एथलीट आयोग के सदस्य निर्वाचित किया गया- अभिनव बिंद्रा

वह राशि जिसे स्वच्छ विद्यालय अभियान कोषके लिए निर्धारित किया गया-100 करोड़ रुपये 

वह न्यायालय जिसने राष्ट्रीय कर न्यायाधिकरण अधिनियम को असंवैधानिक घोषित किया- सर्वोच्च न्यायालय 

वह लेफ्टिनेंट जनरल जिसे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) का प्रमुख 22 सितंबर 2014 को नियुक्त किया गया- लेफ्टिनेंट जनरल रिजवान अख्तर

हिन्दी का वह लेखक जिसे उनके उपन्यास धूल पौधों परके लिए सरस्वती सम्मान से सम्मानित किया गया- गोविंद मिश्र 

वह स्थान जहां ग्लोबल वार्मिंग के कारणों पर चर्चा के लिए संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन शिखर सम्मेलन-2014 आयोजित किया गया- न्यूयॉर्क

वह व्यक्ति जिसे जी-20 वार्षिक शिखर सम्मेलन 2014 के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शेरपा नियुक्त किया गया- सुरेश प्रभु

वह तिथि जिसे अमेरिकी सीनेट  द्वारा यूएसइंडिया पार्टनरशिप दिवस घोषित किया गया-30 सितंबर 2014 

वह स्थान जहां भारतबांग्लादेश संयुक्त सलाहकार समिति (जेसीसी) की बैठक सितंबर 2014 में आयोजित की गई- नई दिल्ली 

समझौतों की वह संख्या जिस पर भारत ने चीन के साथ 19 सितंबर 2014 को हस्ताक्षर किए-16  

वह न्यायाधीश जिन्होंने देश के 42वें प्रधान न्यायाधीश के पद की शपथ ली-न्यायमूर्ति एचएल दत्तू  

वह वाक्य जो वर्ष 2014 के विश्व रेबीज दिवस का विषय रखा गया-‘टूगेदर अगेंस्ट रेबीज

एआईएडीएमके का वह नेता जिसे जे. जयललिता को आय से अधिक संपत्ति के मामले में चार वर्ष के कारावास की सज़ा सुनाने के बाद तमिलनाडु का मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया- ओ. पन्नीरसेल्वम 

वह समूह जिसके संस्थापक जैक मा चीन में सबसे धनी और एशिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए - अलीबाबा


डीएमआरसी ने विश्व ग्रीन बिल्डिंग सप्ताह मनाया-(01-OCT-2014) C.A

|
दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने 22 सितम्बर 2014 से 27 सितंबर 2014  के सप्ताह को विश्व ग्रीन बिल्डिंग सप्ताह के तौर पर मनाया. यह सप्ताह एक साथ लगभग 100 देशों में मनाया गया. सप्ताह की विषयवस्तु है गेट अप, ग्रीन अप. इस सप्ताह का उद्देश्य पर्यावरण के अनुकूल इमारतों के निर्माण को बढ़ावा देना है.
डीएमआरसी ने भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के भारतीय ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल (आईजीबीसी) के साथ भागीदारी की है. दिल्ली मेट्रो ने अपने सभी तीसरे चरण के स्टेशनों को हरी इमारतों के रूप में रूप-रेखा तैयार करने का फैसला किया.
ग्रीन मेट्रो का लाभ
ग्रीन मेट्रो में ऊर्जा की खपत 20 फीसदी कम हो जाएगी और ताजे पानी का उपयोग 30 फीसदी और कम हो जाएगा.
ग्रीन मास रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (एमआरटीएस) रेटिंग
सितंबर 2014 की शुरुआत में डीएमआरसी ने आईजीबीसी और अन्य हितधारकों के साथ मिलकर आईजीबीसी ग्रीन मास रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (एमआरटीएस) रेटिंग का शुभारंभ किया. रेटिंग को हैदराबाद में सीआईआई-आईजीबीसी ग्रीन बिल्डिंग कांग्रेस सभा के 12 वें संस्करण में शुरू किया गया था.
यह रेटिंग रेल आधारित एमआरटीएस नेटवर्क के लिए दुनिया की पहली व्यापक रेटिंग है. पर्यावरणीय लाभ को बढ़ाने के लिए एमआरटीएस परियोजनाओं में यह रेटिंग रूप-रेखा और निर्माण के दौरान अच्छी तरह लागू होगी.


भारत और अमेरिका ने सामरिक संबंधों को बढ़ावा देने के लिए विजन स्टेटमेंट जारी किया-(01-OCT-2014) C.A

|
भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने व्हाइट हाउस में रात्रिभोज के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से मुलाकात की. भारत तथा अमेरिका ने 29 सितंबर 2014 को एक विज़न स्टेटमेंट चलें साथ साथ: फॉर्वड टूगेदर वी गोजारी किया. विजन स्टेटमेंट में दोनों देशों की ओर से समृद्धि और शांति के लिए संयुक्त प्रयास करने का आह्वान किया गया है. 

संयुक्त बयान में विश्व के सबसे बड़े और सबसे पुराने लोकतंत्र के बीच रणनीतिक साझेदारी को गहरा करने की बात की.
विजन स्टेटमेंट के मुख्य बिंदु
यह दोनों देशों के सुरक्षा में सहयोग करने और आतंकवाद से लड़ने में सहायक होगा.
•  इसमें  भारत और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) सहित अधिक से अधिक बहुपक्षीय जिम्मेदारी, ग्रहण करेंगे, जिसमें एक समावेशी नियम आधारित विश्व व्यवस्था को बनाने का बात होगी.
दोनों देशों द्वारा जलवायु परिवर्तन के खतरे से निपटने के लिए एक साथ काम करने के लिए एक समय सीमा निर्धारित करना. 
दोनों देशों की सरकारों ने विज्ञान और दोनों देशों की शैक्षिक समुदायों के बीच सहयोग के माध्यम से अनियंत्रित प्रदूषण के परिणामों से निपटने के लिए सहयोग करने की बात इस विजन स्टेटमेंट में की गई है.
दोनों देशों द्वारा आर्थिक विकास के माध्यम से सभी लोगों के लिए बेहतर आजीविका सुनिश्चित करना. 
खुले बाजार का विस्तार करना.
मातृ एवं शिशु मौतों को खत्म करने, और सभी के लिए गरीबी उन्मूलन और एक सुरक्षित वातावरण में महिलाओं की पूर्ण सशक्तिकरण सुनिश्चित करने के लिए संगठित प्रयास करने की बात भी इस विजन स्टेटमेंट में की गई है.
इसके अतिरिक्त एक संयुक्त बयान में दोनों देशों ने भेदभाव रहित परमाणु निरस्त्रीकरण को बढ़ावा देने और सामूहिक विनाश के हथियारों के प्रसार को रोकने और परमाणु हथियारों की प्रमुखता को कम करने के लिए प्रतिबद्धता दोहराई.
विश्लेषण
एशिया महाशिक्त चीन से मुकाबले को तेज करने के लिए अमेरिका भारत के साथ व्यापार और सुरक्षा संबंधों के विस्तार के लिए उत्सुक है. हालांकि, अब तक दोनों देशों के बीच इस स्तर पर संबंधों की संयुक्त घोषणा से भारत- अमेरिका साझेदारी को 21 वीं सदी की निर्णायक साझेदारी में से एक बनाने के लिए कहा जा रहा है.
 
विदित हो कि वर्ष 2010 में हुई इसी तरह की एक द्विपक्षीय साझेदारी में दोनों देश खरा उतरने में सफल रहे थे.


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यूएनजीए के 69वें सत्र को हिन्दी में संबोधित किया-(01-OCT-2014) C.A

|
भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 27 सितंबर 2014 को न्यूयॉर्क में हुए यूएनजीए के 69वें सत्र को हिन्दी में संबोधित किया. वे अटल बिहारी वाजपेयी के बाद 193 सदस्यों वाले यूएन महासभा को हिन्दी में संबोधित करने वाले दूसरे भारतीय प्रधानमंत्री बनें.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, अटल बिहारी वाजपेयी और पीवी नरसिम्हा राव के बाद यूएजीए के सत्र को हिन्दी में संबोधित करने वाले तीसरे भारतीय राजनेता बनें. राव ने वर्ष 1988 में बतौर विदेश मंत्री सत्र को हिन्दी में संबोधित किया था और वाजपेयी ने वर्ष 1977 में हुए यूएन महासभा के मिलेनियम समिट सत्र को हिन्दी में संबोधित किया था.
संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के 69वें सत्र का थीम था–‘ट्रांस्फॉर्मेटिव पोस्ट 2014– 2015 डेवलपमेंट एजेंडा’ (Transformative Post 2014- 2015 Development Agenda) को तैयार कर उसे लागू करना.
संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के 69वें सत्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाषण की प्रमुख बातें:-
वर्ष 1948 के बाद उन्होंने 69 वें यूएन शांति मिशन को ब्लू हेलमेट शांति का रंग कहा.
·       भारत दोस्ती और सहयोग को बढ़ावा देने के लिए शांतिपूर्ण माहौल में और आतंकवाद के बिना पाकिस्तान के साथ गंभीर वार्ता को राजी है.  लेकिन इस उद्देश्य के लिए, पाकिस्तान को ऐसा माहौल तैयार करने की अपनी जिम्मेदारी गंभीरता से निभानी होगी.
·       कमजोर वैश्विक अर्थव्यवस्था, आतंकवाद, ईबोला स्वास्थ्य संकट, जलवायु परिवर्तन और गरीबी जैसी चुनौतियों का सामना करने के लिए ठोस बहुपक्षीय कार्रवाई करने का आह्वान किया.
·       आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए ठोस अंतरराष्ट्रीय पहलों के लिए आह्वान करते समय उन्होंने कहा कि आतंकवाद अब नया आकार और नया नाम ले चुका है एवं दुनिया का कोई भी देश चाहे वह बड़ा हो या छोटा आतंकवाद मुक्त नहीं है. इसलिए आपसी मतभेदों को भुलाकर आतंकवाद और उग्रवाद का मुकाबला  अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद पर व्यापक समझौते को अपनाकर किया जाना चाहिए.
·       सभी जीसमूहों को जी–1 या जीऑल (All) में परिवर्तित किया जाना चाहिए.
·       सुरक्षा परिषद के साथ संयुक्त राष्ट्र को अधिक लोकतांत्रिक औऱ सहभागी बनाया जाना चाहिए.
·       विकास और सशक्तिकरण का प्रसार फेसबुक या ट्विटर की गति की तरह किया जाना चाहिए.
·       पोस्ट 2014– 2015 डेवलपमेंट एजेंडामें गरीबी उन्मूलन मुद्दा प्रमुख होना चाहिए.
·       देशों की प्रौद्योगिकी और क्षमताओँ को एकदूसरे से साझा किया जाना चाहिए.
·       अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को अपनाया जाना चाहिए.


चीन ने अपनी विनिर्माण ताकत को बनाए रखने के लिए ‘मेड इन चाइना’ अभियान की शुरुआत की-(01-OCT-2014) C.A

|
चीन ने अपनी विनिर्माण ताकत को बनाए रखने के लिए 25 सितंबर 2014 को मेड इन चाइनाअभियान की शुरुआत की. यह अभियान मेक इन इंडियाअभियान की तर्ज पर शुरु किया गया. इस अभियान को शुरु करने का फैसला चीन के प्रधानमंत्री ली कीकियांग की अध्यक्षता वाली चीनी मंत्रिमंडल ने किया.
चीन को उन्नत प्रौद्योगिकी और उपकरणों से लैस करने, उच्च मूल्यों वाले अधिक प्रतिस्पर्धी उत्पादों को प्रोत्साहित करने के लिए चीनी मंत्रिमंडल ने सरकारी तंत्र को जल्दसेजल्द नए उपायों को लागू करने को कहा. इसके तहत चीन कर रियायतों के जरिए इस अभियान को शुरु कर अपने विनिर्माण क्षमताओँ को बनाए रखना चाहता है.
'मेड इन चाइना' अभियान से संबंधित मुख्य तथ्य
मेड इन चाइनाप्रक्रिया को उन्नत बनाने के लिए चीन इस अभियान के तहत उच्चतकनीक वाले आयातों, अनुसंधान और विकास को प्रोत्साहित करेगा. 
1 जनवरी 2015 के बाद नई आरएंडडी उपकरणों और सुविधाओं को खरीदने वाली कंपनियों या जिनके पास कम अचल संपत्ति हैं, को मूल्य के आधार पर कर में छूट दी जाएगी.
आयातित उच्चतकनीकी उपकरण पर भी कर में छूट मिलेगी. अन्य क्षेत्रों के साथ विमानन और जैव दवा उत्पादन के क्षेत्र में आयातित उपकरणों वाले उद्योगों को कर में छूट प्रदान की जाएगी.
मेड इन चाइनाअभियान का उद्देश्य कंपनियों खासकर सूक्ष्म और मध्यमआकार के उद्यमों (एसएमई) के नवाचार में तकनीकी सुधार लाना है. ये एसएमई ने पिछले तीन दशकों में चीन को विश्व की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाया है और उसे विनिर्माण उद्योग का पावरहाउस बना दिया है. 

टिप्पणी
चीन का विनिर्माण क्षेत्र वहां के आर्थिक विकास का प्रमुख तत्व है और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी भी. मेड इन चाइनाअभियान की शुरुआत के साथ नवाचार के नए दौर को प्रेरणा मिलना माना जा रहा है जो आर्थिक विकास को स्थिर करने में योगदान करेगा. इसके अलावा, यह अभियान वास्तविक रूप से उद्योगों के बोझ को हल्का करेगा और पुराने उपकरणों को उन्नत बनाने में योगदान देगा.