पाकिस्तान के मशहूर समाजसेवी अब्दुल सत्तार ईधी का निधन-(09-JUL-2016) C.A

| Saturday, July 9, 2016
edhiपाकिस्तान के चर्चित समाज सेवी अब्दुल सत्तार ईधी का 8 जुलाई 2016 को निधन हो गया. ईधी फाउंडेशन के संस्थापक अब्दुल सत्तार ईधी 88 साल के थे.
वे लंबे समय से कई बीमारियों से जूझ रहे थे. ईधी फ़ाउंडेशन अनाथ बच्चों और बुजुर्गों के लिए केंद्र का संचालन भी कर रहा है.
अब्दुल सत्तार ईधी के बारे में:
•    ईधी का जन्म वर्ष 1928 को गुजरात, भारत में हुआ था.
•    वे वर्ष 1947 में भारत विभाजन के बाद कराची चले गए थे.
•    अब्दुल सत्तार ईधी पाकिस्तान के सुप्रसिद्ध मानवतावादी एवं ईधी फाउण्डेशन के अध्यक्ष हैं.
•    ईधी फाउन्डेशन पाकिस्तान एवं विश्व के अन्य देशों में कार्यरत है.
•    उनकी पत्नी बेगम बिलकिस ईधी, बिलकिस ईधी फाउन्डेशन की अध्यक्षा हैं.
•    अब्दुल सत्तार ईधी को सन् 1986 में रमन मैगसेसे पुरस्कार समाज-सेवा के लिये प्रदान किया गया था.
•    उन्हे लेनिन शान्ति पुरस्कार एवं बलजन पुरस्कार भी मिले हैं.
•    ईधी ने 1957 में कराची शहर से एंबुलेंस सेवा और डिस्पेंसरी सेवा शुरू की थी.
•    गिनीज विश्व कीर्तिमान के अनुसार ईधी फाउन्डेशन के पास विश्व की सबसे बड़ी निजी एम्बुलेंस सेवा हैं.
•    उन्हें वर्ष 2000 में अन्तर्राष्ट्रीय बालजन पुरस्कार प्रदान किया गया.
•    उन्हें 26 मार्च 2005 को आजीवन उपलब्धि पुरस्कार (Life Time Achievement Award) से सम्मानित किया गया.

0 comments:

Post a Comment