स्‍क्‍वैश चैम्पियनशिप में दीपिका पल्लीकल और सौरभ घोषाल ने राष्‍ट्रीय स्‍क्‍वैश खिताब जीते-(19-JUL-2016) C.A

| Tuesday, July 19, 2016
दीपिका पल्लीकल कार्तिक ने 17 जुलाई 2016 को गत चैंपियन जोशन चिन्नप्पा को हराकर 73वीं सीनियर राष्ट्रीय स्क्वॉश चैंपियन में एक बार फिर महिलाओं का खिताब जीता. मेंस सिंगल्स का खिताब गत चैम्पियन और शीर्ष वरीय सौरव घोषाल ने इतिहास दोहरा कर 11वीं बार खिताब जीता.

सौरभ ने पांच गेम चले मुकाबले में चौथे वरीय हरिंदर पाल सिंह संधू को हराया
घोषाल ने 88 मिनट तक चले जोरदार मुकाबले में संघू को 11-7, 7-11, 3-11, 11-8, 14-12 से शिकस्त दी.
उन्होंने आरके नरपत सिंह के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 1946 से 1955 के दौरान 10 खिताब जीते थे.
पांच साल के अंतराल के बाद राष्ट्रीय चैंपियनशिप में खेल रहीं विश्व नंबर 19 दीपिका ने अपनी प्रतिद्वंद्वि जोशना को 4-11, 11-6, 11-2, 11-8 से पराजित किया.
प्रतियोगिता का यह मुजबाला 43 मिनट तक चला.
दीपिका पल्लीकल कार्तिक ने जोशना को 15वीं बार राष्ट्रीय खिताब जीतने से रोक दिया.

0 comments:

Post a Comment