बसंत बहादुर राणा ने नेशनल चैंपियनशिप की 50 किलोमीटर पैदल दौड़ में स्वर्ण पदक जीता-(02-MAR-2016) C.A

| Wednesday, March 2, 2016
ओलंपिक विजेता बसंत बहादुर सिंह राणा ने 28 फरवरी 2016 को जयपुर में आयोजित नेशनल चैंपियनशिप में पुरुष वर्ग की 50 किलोमीटर पैदल दौड़ में स्वर्ण पदक जीता.

राणा ने 4 घंटे 7 मिनट एवं 24 सेकेंड का समय निकाल कर यह दौड़ पूरी की.

उत्तराखंड के चंदन सिंह, जिन्होंने रियो ओलंपिक की 20 किलोमीटर स्पर्धा के लिए क्वालीफाई किया, उन्होंने 4 घंटे 9 मिनट एवं 50 सेकंड का समय निकालकर दूसरा स्थान प्राप्त किया जबकि जितेंदर सिंह राठौर ने 4 घंटे 12 मिनट एवं 10 सेकंड का समय निकालकर तीसरा स्थान हासिल किया.
महिलाओं की जूनियर श्रेणी की प्रतिस्पर्धा में 10 किलोमीटर पैदल दौड़ में केरल की नीना के टी ने स्वर्ण पदक जीता. उन्होंने 53:12.49 का समय निकाला. राजस्थान की भावना जाट ने 53:27:79 का समय निकालकर दूसरा एवं उत्तर प्रदेश की प्रियंका पटेल ने 53:27:79 समय के साथ तीसरा स्थान हासिल किया.

बिहार के विकाश सिंह ने पुरुषों की जूनियर प्रतिस्पर्धा में 10 किलोमीटर पैदल दौड़ में 44:32:50 समय के साथ पहला, दिल्ली के नवीन ने 4:37:76 समय के साथ दूसरा तथा एकनाथ तुरमबेरकर ने 44:55:67 समय के साथ तीसरा स्थान हासिल किया.

बसंत बहादुर राणा

•    बसंत बहादुर ने वर्ष 2012 लंदन ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया. इससे पहले उन्होंने 4:02:13 समय के साथ रिकॉर्ड कायम किया था एवं बाद में इस समय में सुधार करते हुए 3:56:48 का नया रिकॉर्ड कायम किया.
•    राणा ने ओलंपिक 2012 के लिए वर्ष 2012 में आयोजित हुए आईएएएफ विश्व पैदल रेस में बी श्रेणी में क्वालीफाई करके ओलंपिक में प्रवेश प्राप्त किया.
•    उन्होंने पूर्व राष्ट्रीय विजेता गुरदेव सिंह से प्रशिक्षण प्राप्त किया.

0 comments:

Post a Comment