स्टानिस्लास वावरिंका ने लगातार तीसरी बार चेन्नई ओपन ख़िताब जीता-(11-JAN-2016) C.A

| Monday, January 11, 2016
स्टानिस्लास वावरिंका ने 10 जनवरी 2016 को चेन्नई ओपन ख़िताब जीता. चेन्नई के एसडीटी टेनिस स्टेडियम में आयोजित मैच में उन्होंने बोरना कोरिच को 6-3, 7-5 से हराया.

वावरिंका ने चेन्नई ओपन चौथी बार जीता लेकिन यह उनकी लगातार तीसरी जीत है. उन्होंने पहली बार वर्ष 2011 में यह ख़िताब हासिल किया था.

•    वावरिंका ने टूर्नामेंट जीत के साथ 75700 डॉलर इनामी राशि भी अपने नाम की साथ ही उन्होंने 250 एटीपी अंक भी हासिल किये.
•    वावरिंका ने इससे पहले यहां 2011, 2014 और 2015 में खिताबी जीत हासिल की थी.
•    2013 में वावरिंका ने फ्रांस के बेनोइट पियरे के साथ युगल खिताब भी जीता था.
•    वावरिंका इस प्रकार तीन लगातार जीत दर्ज करने वाले नौंवें खिलाड़ी बन गये हैं. 
•    30 वर्षीय इस खिलाड़ी ने अपने करियर का यह 12वां ख़िताब जीता जो हार्ड कोर्ट पर उनका आठवां ख़िताब है.
•    इस वर्ष का पुरुष युगल खिताब ऑस्ट्रेलिया के ओलीवर माराक और फ्रांस के फेब्रिस मार्टिन ने जीता. 
•    फाइनल में इन दोनों ने अमेरिका के आस्टीन क्राइजेक और फ्रांस के बोनोइट पियरे को 6-3, 7-5 से हराया.

0 comments:

Post a Comment