2 दिसंबर 2015 को केंद्रीय कैबिनेट ने बांग्लादेश एन्क्लेव और कूच बिहार जिले में बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए पुनर्वास पैकेज को मंजूरी दे दी. भारत और बांग्लादेश के बीच एन्क्लेवों के हस्तांतरण के बाद पुनर्वास किया जाएगा.पैकेज की
मुख्य बातें
- विभिन्न घटकों के कार्यान्वयन के लिए कुल वित्तीय अनुमान 1005.99 करोड़ रूपये का है.
- इस पैकेज में भारत में कूच बिहार जिला और बांग्लादेश एन्क्लेव में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए 898.50 करोड़ रुपये की तय लागत शामिल है.
- इसके अलावा, 107.49 करोड़ रुपयों की परिवर्तनीय लागत के पुनर्वास पर खर्च किए जाने की संभावना है.
- सभी काम पश्चिम बंगाल सरकार या उसकी एजेंसियों द्वारा 3– 5 वर्ष की समय– सीमा में किए जाएंगे.
- धनराशि केंद्रीय गृह मंत्रालय पश्चिम बंगाल सरकार को अनुदान सहायता के तौर पर जारी करेगी.
0 comments:
Post a Comment