न्यायमूर्ति तीरथ सिंह (टीएस) ठाकुर ने भारत के प्रधान न्यायाधीश पद की शपथ ली-(03-DEC-2015) C.A

| Thursday, December 3, 2015
सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठतम जज न्यायमूर्ति टीएस ठाकुर ने 3 दिसंबर 2015 को भारत के प्रधान न्यायाधीश पद की शपथ ली. राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने राष्ट्रतपति भवन में उन्हें शपथ दिलाई. इसके साथ ही वो देश के 43वें मुख्य न्यायाधीश बन गए. उन्होंने न्यायमूर्ति एचएल दत्तू का स्थान लिया. जो 2 दिसंबर 2015 को सेवानिवृत हो गए.
न्यायमूर्ति तीरथ सिंह (टीएस) ठाकुर से संबंधित मुख्य तथ्य:
न्यायमूर्ति तीरथ सिंह ठाकुर की पहली नियुक्ति जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय में 16 फरवरी 1994 को अतिरिक्त न्यायधीश के रूप में हुई थी. इससे पहले न्यायमूर्ति टीएस ठाकुर लंबे समय तक जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट में ही प्रैक्टिस करते रहे थे. उन्हें सिविल, आपराधिक, संवैधानिक, टैक्स मामलों का विशेषज्ञ माना जाता है.
मार्च 1994 में न्यायमूर्ति ठाकुर को स्थानांतरित कर कर्नाटक उच्च न्यायालय में न्यायधीश नियुक्त किया गया. जुलाई 2004 में न्यायमूर्ति ठाकुर की नियुक्ति दिल्ली उच्च न्यायालय में की गई, जहां वे अप्रैल 2008 तक कार्यकारी मुख्य न्यायधीश के पद पर कार्यरत रहे.

0 comments:

Post a Comment