चाड की पार्लियामेंट ने मृत्युदंड पुनः आरंभ करने के समर्थन में वोट किया-(04-AUG-2015) C.A

| Tuesday, August 4, 2015
अफ़्रीकी देश चाड की पार्लियामेंट ने 30 जुलाई 2015 को आतंकी कृत्यों के लिए मृत्युदंड पुनः आरंभ करने हेतु समर्थन में वोट किया. एक आदेश के अनुसार छह माह पहले मृत्युदंड पर रोक लगा दी गयी थी.

पार्लियामेंट के सभी 146 सदस्यों ने सर्वसम्मति द्वारा इस मत का समर्थन किया तथा देश में फिर से मृत्युदंड के लिए वोट किया. यह वोटिंग पडोसी देश नाइजीरिया से हो रहे बोको हरम के आतंकी हमलों से निपटने हेतु कराई गयी.

चाड में पिछले कुछ समय में बढ़े आतंकी हमलों के चलते यह कदम उठाया गया. जून 2015 में एक स्कूल में हुए आतंकी हमले में 38 लोग मारे गए जबकि जुलाई 2015 में एक हमले के दौरान 15 लोगों की जान गयी थी

0 comments:

Post a Comment