अफगानिस्तान ने मृत तालिबान नेता उमर के शोक समारोहों पर प्रतिबंध लगाया-(04-AUG-2015) C.A

| Tuesday, August 4, 2015
अफगानिस्तान की सरकारी खुफिया एजेंसी राष्ट्रीय सुरक्षा निदेशालय (नेशनल डायरेक्टरेट ऑफ़ सिक्यूरिटी) ने 3 अगस्त 2015 को तालिबान नेता मुल्ला उमर की मृत्यु पर देश में शोक समारोहों पर प्रतिबंध लगा दिया है. सरकार की ओर से यह चेतावनी जारी की गयी है कि इस प्रकार की शोक सभाएं अफगान सेनाओं के खिलाफ मानी जायेंगी.

यह घोषणा उमर की मृत्यु के पश्चात् ग़ज़नी प्रांत स्थित कुराह बाग में आयोजित अंतिम संस्कार समारोह के बाद जारी की गयी. एजेंसी के अनुसार सभी रक्षा सेनाओं को यह निर्देश जारी किया गया है कि इस प्रकार के किसी भी आयोजन को रोका जाए.

तालिबान ने 30 जुलाई 2015 को उमर की मृत्यु की पुष्टि की थी, उमर ने 20 वर्षों तक तालिबान की अध्यक्षता की.

0 comments:

Post a Comment