विश्व बैडमिंटन संघ द्वारा 11 जून 2015
को जारी सूची में भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल विश्व
रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गई. इसके साथ ही सायना ने अपनी स्थिति में एक
स्थान का सुधार किया और वह चीन की ओलिंपिक चैंपियन ली जुइरूई से एक पायदान ऊपर
हैं.
इस सूची में स्पेन की कैरोलिना मारिन एक स्थान उठकर नंबर एक खिलाड़ी बन गई. जुइरूई दो स्थान गिरकर तीसरे नंबर पर खिसक गई. इस सूची के पुरूष रैंकिंग में के.श्रीकांत अपने तीसरे स्थान पर कायम हैं जबकि कश्यप दो स्थान उठकर दसवें नंबर पर पहुंच गए हैं. कश्यप ने पहली बार टॉप टेन में जगह बनाई. कश्यप के कुल 56,541 अंक हैं. इस सूची में एचएस प्रणय 13वें स्थान पर हैं जबकि चीन के चेन लोंग का नंबर एक स्थान बरकरार है.
0 comments:
Post a Comment