20वां राष्ट्रमंडल खेल 2014: कुश्ती प्रतियोगिता में योगेश्वर दत्त और बबिता कुमारी ने स्वर्ण पदक जीता-(02-AUG-2014) C.A

| Saturday, August 2, 2014
ग्लासगो (स्कॉटलैंड) में आयोजित 20वें राष्ट्रमंडल खेल 2014 के कुश्ती प्रतियोगिता में 31 जुलाई 2014 को भारत के योगेश्वर दत्त और बबिता कुमारी ने स्वर्ण पदक जीता . मूल रूप से सोनीपत (हरियाणा) के निवासी योगेश्वर ने पुरुषों के 65 किग्रा भार वर्ग के फाइनल में कनाडा के जेवॉन बालफोर को एकतरफा मुकाबले में हराया. वहीं, मूल रूप से भिवानी (हरियाणा) की निवासी बबिता कुमारी ने 55 किग्रा महिला भार वर्ग के फाइनल में कनाडा की ब्रिटनी लेवरडुरे को पराजित किया. योगेश्वर दत्त, लंदन ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता भी रह चुके हैं.

विदित हो कि भारत ने अभी तक कुश्ती में पांच स्वर्ण, छह रजत और दो कांस्य पदक सहित कुल 13 पदक जीते हैं.




0 comments:

Post a Comment