Pages

Tuesday, March 4, 2014

फार्च्यून द्वारा जारी शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में टाटा स्टील व ओएनजीसी शामिल-(04-MAR-2014) C.A

अमेरिकी पत्रिका फार्च्यून द्वारा 27 फरवरी 2014 को जारी शीर्ष 10 वैश्विक कंपनियों की सूची में टाटा स्टील व ओएनजीसी को शामिल किया गया.
अमेरिकी पत्रिका फार्च्यून ने कारोबारी वर्ग और समग्र प्रदर्शन के आधार पर सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली 350 कंपनियों की सूचियां जारी की. जिसमे निजी क्षेत्र की प्रमुख भारतीय कंपनी टाटा स्टील और सार्वजनिक क्षेत्र की ओएनजीसी को अपने-अपने वर्ग में दुनिया की सबसे ज्यादा सराही जाने वाली शीर्ष 10 कंपनियों में जगह मिली.
 
फार्च्यून द्वारा जारी वैश्विक कंपनियों की 27 फरवरी 2014 को जारी सूची में धातु कारोबार के वर्ग में टाटा स्टील चौथे स्थान पर रही. कंपनी ने अपनी रैंकिंग में पिछले साल के मुकाबले दो स्थान की कमी दर्ज की. पिछले साल यह इस सूची में छठे स्थान पर रही थी, वहीँ इस बार चौथे स्थान पर रही. खनन व पेट्रोलियम उत्पादन वर्ग में ओएनजीसी सातवें स्थान पर रही. इसकी वैश्विक रैंकिंग में भी पहले की अपेक्षा सुधार रहा. पिछले साल कंपनी 10वें स्थान पर रही थी.

फार्च्यून ने कंपनियों के समग्र प्रदर्शन के आधार पर भी एक सूची 27 फरवरी 2014 को जारी की. इस सूची में अमेरिकी तकनीकी दिग्गज एप्पल को लगातार सातवें साल भी शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ. टाटा स्टील व ओएनजीसी इस सूची में शीर्ष 50 कंपनियों में स्थान नहीं बना पाई. इस सूची में रिटेल दिग्गज अमेजन डॉट कॉम दूसरे स्थान पर रही. इसके बाद क्रमशः गूगल, बर्कशायर हैथवे, स्टारबक्स व कोका-कोला को जगह मिली. वहीं, नाइकी (13), आइबीएम (16), माइक्रोसॉफ्ट (24), वॉलमार्ट (28), जेपी मोर्गन चेज (30), गोल्डमैन सैक्श (34) व फेसबुक (38) और पेप्सिको (42) को शीर्ष 50 कंपनियों में स्थान प्राप्त हुआ.


No comments:

Post a Comment