देशी मामलों के मंत्रालय के निवेश और प्रौद्योगिकी संवर्धन (आईटीपी)
प्रभाग ने मार्च 2014 के प्रथम सप्ताह में 'व्यवसाय में भारत' (India in Business) नामक एक
प्रतिवेदन जारी किया. यह प्रतिवेदन भारत में निवेश के विभिन्न पहलुओं पर व्यवसाय
करने हेतु आवश्यक जानकारियां प्रदान करता है.
'व्यवसाय में भारत' प्रतिवेदन को विदेशी मंत्रालय के
निवेश और प्रौद्योगिकी संवर्धन (आईटीपी) प्रभाग एवं आर्थिक व व्यापार शोध संस्था
केपीएमजी ने संयुक्त रूप से तैयार किया है.
प्रतिवेदन के अनुसार, “भारत
में आर्थिक उदारीकरण के लगभग दो दशकों तथा मजबूत घरेलू मांग, बढ़ते मध्यम वर्ग तथा निवेश पर उच्च प्रतिफल के परिणामस्वरूप भारत एक
विश्वसनीय निवेश स्थल है.”
इसमे निवेश से संबंधित सूचनाओं के साथ-साथ भारतीय
अर्थव्यवस्था की स्थिति, हाल मे लिये गये नीति विषयक घोषणाओं,
व्यवसायिक वातावरण, 25 विभिन्न उद्योग
क्षेत्रों का संक्षिप्त वर्णन, बाजार की स्थिति का सारांश
तथा निवेश के अवसरों की रूप-रेखा में मुख्य बिंदुओं को शामिल किया गया है.
इसके अतिरिक्त, 'व्यवसाय में भारत'
प्रतिवेदन में निवेश संभावओं से संबंधित आकड़े एवं प्रत्यक्ष विदेश
निवेश से संबंधित वैधानिक, प्रशासनिक एवं अनुपालन पहलुओं को
भी समाहित किया गया है.
No comments:
Post a Comment