भारतीय पहलवान अमित कुमार ने
हंगरी के बुडापेस्ट में आयोजित विश्व कुश्ती चैंपियनशिप-2013 के फ़्रीस्टाइल 55 किग्रा वर्ग में रजत पदक 16 सितम्बर 2013 को जीता. फाइनल में ईरान के
पहलवान हसन फरमान रहीमी ने भारत के अमित कुमार को 1-2 से पराजित किया और स्वर्ण पदक
जीता.
एशियाई चैंपियन अमित कुमार ने
पहले मुक़ाबले में जापान के यासुहिरो इनाबा को, प्रीक्वार्टरफाइनल में फ्रांस के
जोहेर अल औराक को, क्वार्टरफाइनल
में अमेरिका के पहलवान एंजल एलेस्मो एस्कोवेडो को और सेमीफाइनल में तुर्की के
सीज़र अक्गुल को पराजित किया था.
अमित कुमार से संबंधित मुख्य तथ्य
• भारत के अमित कुमार ने नई दिल्ली
में आयोजित वर्ष 2013 की एशियाई कुश्ती प्रतियोगिता में 66 किलो फ्री स्टाइल वर्ग में स्वर्ण
पदक 22 अप्रैल 2013 को जीता था. 24 वर्षीय अमित कुमार ने फ्री स्टाइल
के 66 किलो वर्ग
में मंगोलिया के एम गैंजोरिग को पराजित किया था.
• सोनीपत के गांव नहारी के रहने वाले अमित कुमार ने लंदन ओलंपिक-2012 में भारत का प्रतिनिधित्व किया था.
• सोनीपत के गांव नहारी के रहने वाले अमित कुमार ने लंदन ओलंपिक-2012 में भारत का प्रतिनिधित्व किया था.
विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारत
का प्रदर्शन
• भारत का विश्व कुश्ती चैंपियनशिप
के इतिहास में यह दूसरा रजत पदक और कुल 8वां पदक है.
• भारत के सुशील कुमार ने वर्ष 2010 में भारत के लिए इस प्रतियोगिता में एकमात्र स्वर्ण पदक जीता था.
• भारत के सुशील कुमार ने वर्ष 2010 में भारत के लिए इस प्रतियोगिता में एकमात्र स्वर्ण पदक जीता था.
विदित हो कि 66 किग्रा वर्ग में में अरुण कुमार
ने भारतीय चुनौती पेश की लेकिन वह पहले शुरुआती दौर में ही पराजित हो गए थे और 96 किग्रा में भारत के सत्यव्रत
कादियान भी दूसरे दौर में पराजित हो कर बाहर हो गए थे.
0 comments:
Post a Comment