Pages

Tuesday, July 19, 2016

वेनेजुएला ने आवश्यक वस्तुओं की खरीद हेतु कोलंबिया के साथ अपनी सीमाएं खोलीं-(19-JUL-2016) C.A

वेनेजुएला ने 16 जुलाई 2016 को कोलंबिया के साथ अपनी सीमाओं को आम नागरिकों के लिए खोल दिया. इसका उद्देश्य उन्हें बुनियादी सुविधाओं की खरीददारी करने का अवसर देना था.

जुलाई 2016 में दूसरी बार राष्ट्रपति निकोलस मदुरो के प्रशासन द्वारा सीमा खोलने का निर्णय लिया गया. इससे पहले 5 जुलाई को सफेद परिधानों में लगभग 500 महिलाओं के एक समूह ने नियंत्रण सीमा को तोड़ने की कोशिश की थी.

नागरिकों ने दावा किया था कि वे कुछ बुनियादी वस्तुओं को खरीदने की वजह से परेशान हैं जो वेनेजुएला में उपलब्ध नहीं हैं.  यह घटना व्यापक रूप से देश में आर्थिक और मानवीय संकट के एक प्रतिबिंब के रूप में सूचित की गयी.

ताचीरा के राज्य नागरिक सुरक्षा सचिव रैमन काबेज द्वारा जारी बयान में कहा गया कि इससे पहले 72 घंटों के लिए सीमा को खोला गया था और विभिन्न शहरों के 10,000 से अधिक लोग इस सीमा से गुजरे थे.

No comments:

Post a Comment