Pages

Wednesday, July 13, 2016

छह और भारतीय खिलाडि़यों ने रियो ओलिम्पिक के लिए क्वालीफाई किया-(13-JUL-2016) C.A

Rio Olympicsछह भारतीय खिलाड़ियों ने 11 जुलाई 2016 को रियो ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई किया. जिनमे रंजीत महेश्वजरी, धरमबीर सिंह, जिन्सन जॉनसन, अनिर्बान लाहिड़ी, शिवशंकर प्रसाद चौरसिया और अदिति अशोक है. रियो ओलंपिक 5 अगस्त से 21 अगस्त 2016 तक आयोजित होगा.
रंजीत महेश्वरी: बैंगलुरु में भारतीय ग्रां प्री में रियो के सोलह दशमलव आठ पांच (16.85) मीटर के क्वालीफिकेशन मार्क से बेहतर प्रदर्शन करते हुए सत्रह दशमलव तीन शून्य (17.30) मीटर का राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया.
धरमबीर सिंह: 200 मीटर दौड़ में बीस दशमलव चार पांच (20.45) सेकेंड में दूरी तय कर राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा और रियो के लिए क्वालीफाई किया.
जिन्सन जॉनसन: दूसरी सबसे तेज गति से 800 मीटर की दौड़ पूरी कर रियो ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई किया.
अनिर्बान लाहिड़ी, शिवशंकर प्रसाद चौरसिया और अदिति अशोक: 1904 में सेंट लुई में हुए खेलों के बाद पहली बार वापसी कर रहे गोल्फ में तीन भारतीय खिलाड़ियों ने क्वालीफाई कर लिया है.
हालांकि लाहिड़ी और चौरसिया ने ओलिंपिक के लिए अपनी जगह पहले ही पक्की कर ली थी.

No comments:

Post a Comment