Pages

Tuesday, July 12, 2016

शिंज़ो एबे की पार्टी को राष्ट्रीय डाइट के ऊपरी सदन में बहुमत मिला-(12-JUL-2016) C.A

जापानी प्रधानमंत्री शिंज़ो एबे की लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी को 11 जुलाई 2016 को जापानी पार्लियामेंट के ऊपरी सदन डाइट में बहुमत प्राप्त हुआ.

शिंज़ो का कहना है कि यह बहुमत उनके द्वारा लायी गयी बेहतर आर्थिक नीतियों का परिणाम है.

ऊपरी सदन की 121 सीटों के लिए 10 जुलाई 2016 को मतदान हुआ.

प्रधानमंत्री शिंज़ो एबे की पार्टी को निचले सदन में पहले ही एक तिहाई बहुमत प्राप्त है. उन्हें संविधान में परिवर्तन हेतु अब हाउस ऑफ़ काउंसिलर्स में सुपर मेजोरिटी चाहिए.

ऊपरी सदन की इस जीत से शिंज़ो को अब देश के शांतिवादी संविधान में बदलाव करने का अवसर प्राप्त होगा, वर्तमान संविधान दूसरे देशों के साथ युद्धाभ्यास में भाग लेने की अनुमति नहीं देता.

जापान के संविधान का अनुच्छेद 9 युद्ध को राज्य के हस्तक्षेप द्वारा अंतरराष्ट्रीय विवाद सुलझाने का उपाय मानता है.

No comments:

Post a Comment