सीसीएस ने दो अवाक्स प्रणाली की खरीद को मंजूरी दी-(04-MAR-2016) C.A

| Friday, March 4, 2016
मंत्रिमंडल की सुरक्षा मामलों की समिति (सीसीएस) ने 1 मार्च 2016 को दो और हवाई निगरानी प्रणाली अवाक्स की खरीद के प्रस्ताव को मंजूरी दी.

इस प्रणाली की खरीद के लिए भारत ने इजरायल और रूस के साथ 7500 करोड़ रुपये का त्रिपक्षीय समझौता किया. 

यह निर्णय वर्ष 2016 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इज़राइल यात्रा से पहले लिया गया. वह इज़राइल की यात्रा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री होंगे.

अवाक्स एयरक्राफ्ट पर लगाया जाने वाली एडवांस राडार प्रणाली है जो 360 डिग्री का सुरक्षा कवच प्रदान करती है. यह 200 किलोमीटर की दूरी से हवाई निगरानी रख सकता है.  

भारत के पास 1 बिलियन डॉलर में 2003 में ख़रीदे गये 3 फाल्कन अवाक्स, रशियन आईएल-76 विमान हैं. भारतीय वायुसेना में जनवरी 2009 में अवाक्स को शामिल किया गया.

भारत के पास अभी तीन अवाक्स प्रणाली हैं और नयी खरीद से भारतीय वायुसेना की हवाई निगरानी क्षमता काफी बढ़ जायेगी तथा वह दुश्मन की गतिविधियों पर अंदर तक नजर रख सकेगी.

0 comments:

Post a Comment