न्यूज़ीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मार्टिन क्रो का निधन-(03-MAR-2016) C.A

| Thursday, March 3, 2016
न्यूज़ीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मार्टिन क्रो का 3 मार्च 2016 को ऑकलैंड में कैंसर के कारण निधन हो गया. वे 53 वर्ष के थे.

वे लम्बे समय से इम्यून सिस्टम में होने वाले लायमफोमा नामक कैंसर से पीड़ित थे.

ऑकलैंड में जन्मे क्रो न्यूज़ीलैंड के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में गिने जाते हैं. उन्होंने 45.36 की औसत से 77 टेस्ट मैचों में 17 सेंचुरी तथा 5444 रन बनाये.

क्रो ने किवी टीम की 16 टेस्ट मैचों में कप्तानी की तथा वर्ष 1991 में वेलिंगटन में खेलते हुए उनका अधिकतम स्कोर श्रीलंका के खिलाफ 299 रहा. उन्हें विसडन क्रिकेटर ऑफ़ इयर (1985) चुना गया एवं वर्ष 1992 विश्व कप में उन्हें प्लेयर ऑफ़ टूर्नामेंट चुना गया. इस विश्व कप में उन्होंने 9 मैचों में 456 रन बनाये थे.

0 comments:

Post a Comment