कैलाश सत्यार्थी की पुस्तक ‘आजाद बचपन की ओर’ का लोकार्पण-(09-JAN-2016) C.A

| Saturday, January 9, 2016
नोबल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी की पुस्तक ‘आजाद बचपन की ओर’ का लोकार्पण 7 जनवरी 2016 को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में हुआ. इस पुस्तक का लोकार्पण सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति दीपक मिश्र द्वारा किया गया. प्रभात प्रकाशन से प्रकाशित यह पुस्तक सत्यार्थी के चुंनिंदा लेखों का संग्रह है.
विदित हो कि अस्सी के दशक के बाद से पिछले कुछ वर्षों तक लिखे गए सत्यार्थी के इन लेखों ने बाल मजदूरी, बाल दुर्व्यापार, बाल दास्तां, यौन उत्पीड़न, अशिक्षा आदि विषयों को सैद्धांतिक और व्यावहारिक आधार दिया. ये बच्चों के अधिकारों से संबंधित विषयों पर लिखे गए सबसे शुरुआती लेख हैं. ये लेख ऐसे ऐतिहासिक दस्तावेज भी हैं, जिन्होंने भारत में ही नहीं, दुनिया भर में बाल अधिकारों के आंदोलन को जन्म दिया.
कैलाश सत्यार्थी से संबंधित मुख्य तथ्य:
कैलाश सत्यार्थी का जन्म 11 जनवरी 1954 को मध्य-प्रदेश के विदिशा में हुआ. वे बाल अधिकार कार्यकर्ता और बाल-श्रम के विरुद्ध पक्षधर रहे हैं. उन्होंने वर्ष 1980  में बचपन बचाओ आन्दोलन की स्थापना की, जिसके बाद से वे विश्व भर के 144 देशों के 83 000 से अधिक बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिए कार्य कर चुके हैं. सत्यार्थी के कार्यों के कारण ही वर्ष 1999 में अंतरराष्ट्रीय श्रम संघ द्वारा बाल श्रम की निकृष्टतम श्रेणियों पर संधि सं॰ 182 को अंगीकृत किया गया, जो अब दुनियाभर की सरकारों के लिए इस क्षेत्र में एक प्रमुख मार्गनिर्देशक है.
उनके कार्यों को विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मानों व पुरुस्कारों द्वारा सम्मानित किया गया है. इन पुरुस्कारों में वर्ष 2014 का नोबेल शान्ति पुरस्कार भी शामिल है, जो उन्हें पाकिस्तान की नारी शिक्षा कार्यकर्ता मलाला युसुफ़ज़ई के साथ सम्मिलित रूप से प्रदान किया गया.

0 comments:

Post a Comment