करेंट अफेयर्स साप्ताहिक सारांश: 04 जनवरी 2015 से 09 जनवरी 2015

| Sunday, January 10, 2016
iastyyari.blogspot.com पाठकों की सुविधा हेतु साप्ताहिक करेंट अफेयर्स से सम्बंधित जानकारी को संक्षिप्त रूप में करेंट अफेयर्स सारांश शीर्षक से नए रूप में प्रस्तुत कर रहा है. इसमें दी गयी जानकारी आईएएस, पीसीएस, एसएससी, बैंक, एमबीए और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है.
  • वह देश जिसकी सैनिक टुकड़ी इस वर्ष गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने वाली  पहली विदेशी टुकड़ी होगी- फ्रांस
  • दिल्‍ली अन्‍तर्राष्‍ट्रीय शतरंज टूर्नामेंट आज से राजधानी में जिसमें इस संख्या में खिलाड़ी भाग लेंगे- एक हजार चार सौ
  • पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने एलपीजी उपभोक्‍ताओं और नागरिकों को जोड़ने के लिए जो शुरुआत की- ऑनलाइन पहल
  • रिलायंस जियो ने अपने सस्ते 4जी मोबाइल फोन का जो नाम दिया-"एलवाईएफ'
  • 50000 करोड़ रुपए के धोखाधड़ी के मामले में निर्मल सिंह भंगू गिरफ्तारजिस ग्रुप से इनका सम्बन्ध है- पर्ल्स
  • वह व्यक्ति जो लगातार दूसरी बार बने रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर- उर्जित पटेल
  • कमोर्ता श्रेणी के जिस दूसरे युद्धपोत को नौसेना में शामिल कर लिया गया -आईएनएस कदमत
  • भारत की शीर्ष निवेश पत्रिका (इन्वेस्टमेंट जर्नल) दलाल स्ट्रीट इन्वेस्टमेंट जर्नल का जिसको कार्यकारी संपादक और मुख्य संचालन अधिकारी नियुक्त किया गया-  जयदीप आर रे
  • 77वीं सीनियर नेशनल एंड इंटरनेशनल टेबल टेनिस चैम्पियनशिप पुरुष वर्ग में खिलाड़ी को जिस पुरस्कार से सम्मानित किया गया - बारना बलाक कप
  • वह व्यक्ति जिसे देश का जनगणना आयुक्त तथा महापंजीयक बनाया गया – शैलेष
  • अमेरिका के जिस राज्य में मीथेन गैस का रिसाव होने के कारण राज्य में आपातकाल की घोषणा की गयी – कैलिफ़ोर्निया
  • भारत ने जिस देश के साथ आठ दिवसीय आतंकवाद विरोधी संयुक्त सैन्य अभ्यास “शक्ति-2016” आरंभ किया – फ़्रांस
  • जिन्हें वर्ष 2016 के लिए सेंट्रल बैंकर ऑफ़ द इयर अवार्ड से सम्मानित किया गया-रघुराम राजन
  • वह पहले भारतीय सिख व्यक्ति जिन्हें न्यूजर्सी की सबसे अधिक सघन आबादी वाली काउंटी में शीर्ष अभियोजक नियुक्त किया गया – गुरबीर ग्रेवाल
  • जिस खिलाड़ी को हिल्टन एशियन टूर गोल्फर का ख़िताब प्राप्त हुआ- मिगुएल तबुएना
  • तमिलनाडु में वह खेल जिसे पोंगल और संक्रांति के मौके पर खेलने की केंद्र से सशर्त मंजूरी मिली- जल्लीकट्टू
  • वह देश जो पाक अधिकृत कश्मीर में विशाल बांध बना रहा है- चीन
  • विवादित द्वीप पर चीन के विमान उतरने पर जिसने दी चेतावनी- पेंटागन
  • 09 जनवरी से 17 जनवरी 2016 तक जहाँ आयोजित किया जाएगा विश्व पुस्तक मेला- दिल्ली
  • पठानकोट हमले में वह संदिग्ध अधिकारी जिसका एनआईए कराएगी पॉलीग्रफी टेस्ट- एसपी सलविंदर (आइपीएस)
  • बीकानेर का वह फेस्टिसवल: जहाँ रेगि‍स्तानी जहाज करता है डांस- कैमल फेस्टिमवल
  • वह शीर्ष व्यवसायी जो लगातार तीसरे साल सबसे ज्यादा दान देने वाले भारतीय बने रहे- अजीम प्रेमजी
  • जिस कम्पनी ने मेकमाईट्रिप में 18 करोड़ डॉलर का निवेश किया- सीट्रिप
  • वह कम्पनी जिसने आठवीं बार जीती पीएम ट्रॉफी- टाटा स्टील
  • वीडियो का वह वर्जन जो भारत में लॉन्च हुआ, जिससे घर में ही देख सकेंगे सिनेमा-नेटफ्लिक्स
  • वह कंपनी जिसने रियल एस्टेट क्षेत्र की कॉमन फ्लोर को खरीदा- क्विकर
  • जिस देश में ट्रेडिंग बंद होने का असर दुनियाभर के शेयर बाज़ारों पर पड़ा- चीन
  • भारत का वह स्टार बल्लेबाज जो आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में पहली बार टॉप टेन में जगह बनाने में कामयाब हुआ- अजिंक्य रहाणे      
  • शूटिंग प्रतियोगिता की वह खिलाड़ी जो स्वीडिश कप में दो गोल्ड मेडल के साथ बनीं 'शूटर ऑफ द टूर्नामेंट'- अपूर्वी
  • वह भारतीय जिसकी मैगजीन कवर पर विवादित तस्वीर छपने पर गैर जमानती वारंट जारी- महेंद्र सिंह धोनी
  • विश्व रिकॉर्डधारी वह नया क्रिकेटर जिसे एयर इंडिया टीम से जुड़ने का प्रस्ताव मिला-प्रणव  
  • वह व्यक्ति जिसे ओडिशा सरकार ने तकनीकी सलाहकार नियुक्त किया- सैम पित्रोदा
  • वह व्यक्ति जिसे गैर लाभकारी उद्योग संगठन आईएएमएआई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया - कुणाल शाह
  • भारत की पहली नदी सूचना प्रणाली जिसका केंद्रीय जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने 6 जनवरी 2016 को गंगा नदी पर 145 किलोमीटर लम्बे राष्ट्रीय जलमार्ग उद्घाटन किया - हलदिया से फरक्का
  • जिस वैश्विक खाद्य कंपनी के साथ टाटा ट्रस्ट्स ने भारत में खाद्य सुरक्षा के लिए समझौता किया है– मार्स
  • जिस खिलाड़ी ने स्वीडिश कप ग्रां प्री में 10 मीटर एयर राइफल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता- अपूर्वी चंदेला
  • क्रिकेट का वह अफ़्रीकी खिलाड़ी जिसने टेस्ट कप्तान के पद से इस्तीफ़ा दे दिया –हाशिम अमला
  • जम्मू एवं कश्मीर पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के संस्थापक जिनका 07 जनवरी 2016 को निधन हो गया - मुफ़्ती मोहम्मद सईद
  • जिस समुद्री मूंगे के कारण तिरुवनंतपुरम में समुद्री पारिस्थितिकी को खतरा उत्पन्न हो सकता है– स्नोफ्लेक मूंगा
  • नौंवें बीसीसीआई पुरस्कारों की घोषणा में जिस क्रिकेटर को पॉली उमरीगर ट्रॉफी दी गयी- विराट कोहली
  • वह धनराशि जिसे केंद्र सरकार ने 6 जनवरी 2016 को वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित राज्यों हेतु आवंटित करने हेतु जारी किया- 1000 करोड़
  • वह व्यक्ति जिसे वेदांता लिमिटेड ने 6 जनवरी 2016 को भारत में धातु विभाग का मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया- समीर केयरे
  • वह व्यक्ति जिसे 6 जनवरी 2016 को वर्ष 2017-18 के भारतीय विज्ञान कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित किया गया- डॉ. अच्युत सामंत
  • नर्सरी एडमिशन में जिस प्रदेश सरकार ने निजी स्कूलों में खत्म किया मैनेजमेंट कोटा- दिल्ली
  • वह प्रदेश जहाँ कारागारों की स्थिति पर एनएचआरसी ने सरकार को दिया नोटिस-बिहार
  • चुनाव आयोग ने बिहार पंचायत चुनाव में जिसको अर्ह योग्यता बनाया- शौचालय
  • एक सदस्यीय आयोग के वह अध्यक्ष जो ग्रामीण डाक सेवकों के वेतनमान तय करेगे-कमलेश चन्द्र
  • वह नोबल प्राइज विजेता वैज्ञानिक जिसने भारतीय साइंस कांग्रेस को सर्कस बताते हुए इसमें भाग लेने से इंकार कर दिया- वेंकटरमण रामाकृष्णन
  • वह पाकिस्तानी क्रिकेटर जिसकी फिक्सिंग के आरोप से बरी होने के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में हुई वापसी -आमिर     
  • वह योजना जिससे 10 लाख रूपए कर्ज मिलेगा आसानी से- मुद्रा बैंक लोन
  • वह कर निर्माता कम्पनी जिसे भारत में दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी मिली-फॉक्सवैगन    
  • केंद्र सरकार को जिस पर मिला 2428.4 करोड़ रुपये का टैक्स- काले धन
  • ऑस्ट्रेलिया का वह सलामी बल्लेबाज जिसने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे ड्रॉ टेस्ट मैच में महज 82 गेंदों पर शतक- डेविड वार्नर
  • फीफा के वह अधिकारी जिनका निलंबन 45 दिन बढ़ा- महासचिव, जेरौम वाल्के
  • वह सुरक्षा एजेंसी जिसने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में 300 महिला कमांडो तैनात करने का निर्णय लिया – सीआरपीएफ
  • केंद्र सरकार ने जिस उद्योग के पेलेट्स पर निर्यात शुल्क को समाप्त किया - लौह अयस्क
  • जिन्हें मध्य प्रदेश बीजेपी का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया - नंदकुमार सिंह चौहान
  • श्रीलंका में विश्व के जिस सबसे बड़े रत्न की खोज की गयी – नीलम
  • जिस राज्य सरकार तथा दो प्रवासी उद्यमियों के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए-उत्तर प्रदेश
  • बिजली योजना उदय के तहत 5 जनवरी 2016 को केंद्र के साथ जिस राज्य ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए और हस्ताक्षर करने वाला पहला राज्य बना गया-झारखंड
  • वह जगह जहाँ केंद्र सरकार द्वारा 5 जनवरी 2016 को क्रियाशील समुद्री विज्ञान के लिए अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षण केन्द्र की आधारशिला रखी गई- हैदराबाद
  • वह देश जिसने 5 जनवरी 2016 को हाइड्रोजन बम का सफल परीक्षण किया- उत्तर कोरिया
  • वह राज्य/ केन्द्र शासित प्रदेश जहाँ बाहरी ट्रकों के प्रवेश पर सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में पाबंदी लगा दी- दिल्ली
  • वह खिलाडी जो वॉक्सहॉल इंग्लैंड प्लेयर ऑफ़ द इयर एवार्ड 2015 के विजेता बने -वेन रूनी
  • वह लेखक जो ‘ए गॉड इन रुइन’ उपन्यास के लिए ‘कोस्टा नॉवेल एवार्ड 2015’ श्रेणी की विजेता- केट एटकिंसन
  • आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने जिस उपक्रम की तीन अव्यवहार्य इकाइयों को बंद करने का फैसला किया – एचएमटी
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच जिस राष्ट्रीय राजमार्ग को चार लेन मार्ग में विकसित करने को मंजूरी दी गई - नगीना-काशीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 74
  • संदिग्ध पैकेट मिलने पर जिस देश के चांसलर का ऑफिस सील किया गया - जर्मन
  • वह महिला जो देश की सौ ताकतवर महिलाओं में शुमार हुई, जिसे राष्ट्रपति करेंगे सम्मानित - भानमती (बहराइच)
  • भारतीय रेल द्वार्ता दी गयी वह सुविधा जो अब फोन पर भी उपलब्ध होगी- रिजर्वेशन टिकट कैंसिल
  • वह अभिनेता जो 'अतिथि देवो भव:' ब्रांड एबेंसडर से हटाए गए- आमिर खान
  • जिसने कहा भारी डीजल कारों की बिक्री पर जारी रहेगी रोक- सर्वोच्च न्यायलय
  • भारत में गुलाबी गेंद से खेली जाएगी क्रिकेट, जिस टूर्नामेंट से किया जाएगा इसका शुभारम्भ - दलीप ट्रॉफी क्रिकेट  
  • जिसने किया यह निर्णय कि दिल्ली नर्सरी एडमिशन में स्कूलों में मैनेजमेंट कोटा ख़त्म, 75% सीटें आम बच्चों के लिए रखनी होंगी- दिल्ली सरकार
  • वह प्रदेश जहाँ मुगल म्यूजियम, ताज ओरिएण्टेशन सेण्टर, तथा हेरिटेज सेण्टर का शिलान्यास किया गया- आगरा, उत्तर प्रदेश   
  • वह राज्य जो देश में पहला राज्य बनेगा डबल इंजिन किंग एयर सी-90 का प्रशिक्षण देने वाला -बिहार
  • रतन टाटा ने जिस पोर्टल में निवेश किया- डॉगस्पॉट डॉट इन
  • लाल बहादुर शास्त्री हॉकी टूर्नामेंट जिसने जीता- ओएनजीसी
  • jharbhoom.nic.in नामक पोर्टल जिस राज्य का पोर्टल है – झारखण्ड
  • फिलिपो ग्रैंडी को 4 जनवरी 2016 को जिसका प्रमुख नियुक्त किया गया–यूएनएचसीआर
  • आइवरी कोस्ट के पूर्व खिलाड़ी जिनका जर्मनी की राइन नदी से शव बरामद किया गया - स्टीव गोहौरी
  • जिस देश ने अपनी सीमा पर शरणार्थियों की बढ़ती संख्या के कारण जांच-पड़ताल के नियम लागू किये – स्वीडन
  • पंजाब में जिस स्थान पर अतंकवादियों ने वायुसेना एयरबेस पर हमला कर दिया–पठानकोट
  • जिस व्यक्ति को मध्य प्रदेश बीजेपी का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया- नंदकुमार सिंह चौहान
  • वह भारतीय खिलाड़ी जिसकी पारी को ईएसपीएन की डिजीटल पत्रिका क्रिकेट मंथली ने पिछले 50 वर्षों में सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट प्रदर्शन घोषित किया- वीवीएस लक्ष्मण
  • जिस इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी को मिला देश का सबसे बड़ा रोड टनल प्रोजेक्ट- आईआरबी
  • जिस भारतीय मंत्री ने आतंकी हमले में पकिस्तान का हाथ होने के संकेत दिए -पर्रिकर
  • पूर्व चीफ जस्टिस जिनका अस्पताल में निधन- कपाडि़या
  • वह संस्था जो पठानकोट हमले की जांच में पाकिस्तान की मदद लेगा- एनआईए
  • वह दूर संचार कंपनी जो 4जी की कमी की भरपाई के लिए 40000 वाई-फाई हॉट स्पॉट लगाएगी- बीएसएनएल
  • फोर्ब्स की सूची में जितने भारतीयों के नाम शामिल- 45     
  • जिसने कहा ईरान-सऊदी अरब आपसी तनाव कम करें- बान की मून
  • वह व्यक्ति जो संभालेंगे लिंक्डन का भारतीय कारोबार- अक्षय कोठारी
  • महिला रिपोर्टर से ''फ्लर्ट'' करने के आरोप में जिस क्रिकेटर पर लगा 7000 डॉलर का जुर्माना- क्रिस गेल
  • वह टेनिस खिलाडी जो ऑस्ट्रेलियन ओपन से पहले चोटिल हो गईं- सेरेना विलियम्स        
  • वह देश जो अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप से हटा- ऑस्ट्रेलिया
  • वह योजना जो एलआईसी ने शुरू की- 'जीवन लाभ योजना'    
  • वह संस्था जिसने किया टॉप मैनेजमेंट में बदलाव आबिद को बनाया नया सीईओ -विप्रो
  • केंद्र सरकार ने जिस वस्तु को डीबीटी योजना के अंतर्गत लाने का फैसला किया- मिट्टी का तेल
  • शंकर प्रसाद जायसवाल का सम्बन्ध जिस पार्टी से था - भाजपा
  • भारतीय रिजर्व बैंक ने भारतीय स्टेट बैंक के जिस सहयोगी बैंक पर जुर्माना लगाया है- स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर
  • विश्वस्तर पर जिस दिन विश्व ब्रेल दिवस मनाया गया– 4 जनवरी 2016
  • वि‍प्रो लिमटेड के नए सीईओ- आबि‍द नीमचवाला
  • वह प्रक्षेपास्त्र-सह-मल्टीबैरल रॉकेट लॉन्चर प्रणाली जिसका ‘डीआरडीओ’ द्वारा 3 जनवरी 2016 को सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया- पिनाका-II
  • वह समिति जिसने बीसीसीआई में भ्रष्टाचार के मामले पर 4 जनवरी 2016 को अपनी सिफारिश सुप्रीम कोर्ट को सौंप दी- जस्टिस लोढ़ा समिति
  • भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व महासचिव जिनका लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया- एबी बर्धन
  • विश्व की वह पहली महिला जिन्होंने कृत्रिम पैर के सहारे अर्जेंटीना की माउंट अकोनकागुआ की चोटी पर पहुंचने का रिकॉर्ड कायम किया - अरुणिमा सिन्हा
  • धर्म आधारित कामकाजी आंकड़ों के अनुसार मुस्लिम आबादी का जितना प्रतिशत कार्यरत है – 33 प्रतिशत
  • वह भारतीय खिलाड़ी जिसे आईसीसी क्रिकेट रैंकिंग में नंबर एक टेस्ट गेंदबाज का स्थान प्राप्त हुआ – आर अश्विन
  • वह देश जिसके साथ सऊदी अरब ने सभी राजनयिक संबंध समाप्त करने की घोषणा की – ईरान
  • वह प्रदेश जहाँ की पुलिस का नाम हुआ 'लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड' में दर्ज-दिल्ली
  • ई-रिक्शा जिस स्थान पर मोटर वाहनों की श्रेणी में शामिल होगा- चंडीगढ़
  • जहाँ के राष्ट्रपति इजराइल में पर्सन ऑफ़ द ईयर बने- रूस (व्लादिमीर पुतिन)
  • वह व्यक्ति जिसने 4 जनवरी 2016 को भारत के आठवें मुख्य सूचना आयुक्त (सीआईसी) पद की शपथ ली- आर के माथुर
  • ससेक्स काउंटी क्रिकेट टीम का वह खिलाडी जिसकी 22 साल की उम्र में मौत हो गयी- क्रिकेटर मैथ्यू होबडन
  • वह देश जहाँ भारतीय वाणिज्य दूतावास पर हमले में तीन आतंकी ढेर-अफगानिस्तान  
  • वह संस्था जिसने एयरटेल जीरो, फ्री बेसिक्स योजना का किया विरोध- नैस्कॉम
  • वह उद्योगपति जिसने डॉगस्पॉट डॉट इन में निवेश किया- रतन टाटा
  • जिसने आदेश दिया कि 'कॉल ड्रॉप के लिए भुगतान शुरू करें कंपनियां'- ट्राई
  • वह पूर्व क्रिकेटर जिसकी श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड चुनाव में करारी हार हुई- रणतुंगा     
  • वह खिलाडी जो रियो ओलम्पिक की तैयारी के लिए पेस के जोड़ीदार नहीं बनेंगे-बोपन्ना

0 comments:

Post a Comment