रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने रेलवे सूचना प्रणाली केंद्र (क्रिस) द्वारा विकसित तीन आईटी पहल का 1 सितंबर 2015 को नई दिल्ली में शुभारंभ किया.
मुख्य तथ्य:
- रेलवे सूचना प्रणाली केंद्र (क्रिस) द्वारा प्रारम्भ किये गए उपरोक्त आईटी पहल से अनारक्षित यात्रा टिकट लेने के लिए रेलवे स्टेशनों पर लाइन में खड़े होने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
- इसके तहत रेल यात्रियों को रेल टिकट मोबाइल पर दिया जाएगा.
- इस तकनीक से पेपरलेस अनारक्षित टिकट मोबाइल एप्लीकेशन की शुरुआत की गई है.
- इस योजना से कागज की काफी बचत होगी.
- इसके तहत यात्रियों को टिकट वेंडिंग मशीन की भी सुविधा मिलेगी.
- मशीन से यात्री स्मार्ट कार्ड के साथ ही सीधे पैसा डालकर रेल यात्रा टिकट व प्लेटफार्म टिकट ले सकेंगे.
विदित हो कि उपरोक्त के साथ ही एक परिचालन एप भी लांच किया गया. इसका फायदा माल भाड़ा की मॉनिटरिंग में होगा.
0 comments:
Post a Comment