श्रीलंका की मुख्य तमिल पार्टी ‘टीएनए’ को संसद में 3 सितंबर 2015 को मुख्य विपक्षी दल घोषित किया गया. श्रीलंका की संसद के स्पीकर कारू जयसूर्या ने इसकी घोषणा की.
आर सम्पंतन टीएनए पार्टी की ओर से श्रीलंका की संसद में मुख्य विपक्षी दल का नेतृत्व करेंगे. वे 32 वर्षों में अल्पसंख्यक समुदाय के ऐसे पहले सांसद बन गए हैं, जो सदन में पार्टी का नेतृत्व करेंगे.
विदित हो कि टीएनए ने चुनाव में 16 सीटों पर जीत दर्ज की थी. 82 वर्षीय सम्पंतन देश में विपक्ष के नेता बनने वाले दूसरे तमिल बन गए हैं. इससे पहले वर्ष 1977 में तमिल यूनाइडेड लिबरेशन फ्रंट (टीयूएलएफ) के नेता अप्पापिल्लई अम्रतालिंगम विपक्ष के नेता बने थे. टीयूएलएफ के सदस्य 1983 से तमिलों के लिए अलग देश की मांग के कारण शपथ नहीं ले पाए थे और संसद से बहिर्गमन कर गए थे.
0 comments:
Post a Comment