मर्वन अट्टापट्टू ने श्रीलंका क्रिकेट टीम के मुख्य कोच पद से इस्तीफ़ा दिया-(04-SEP-2015) C.A

| Friday, September 4, 2015
श्रीलंका के पूर्व कप्तान मर्वन अट्टापट्टू ने 3 सितंबर 2015 को श्रीलंका क्रिकेट टीम के मुख्य कोच पद से इस्तीफ़ा दे दिया. श्रीलंका क्रिकेट के अंतरिम अध्यक्ष सिद्धार्थ वेट्टीमनी ने अट्टापट्टू का इस्तीफा स्वीकार कर लिया. 

अट्टापट्टू का यह इस्तीफा श्रीलंका टीम के पिछले तीन महीने में पाकिस्तान और भारत से मैच हारने के बाद आया है. अट्टापट्टू ने सितंबर 2014 में पॉल फरब्रेस के स्थान पर मुख्य कोच का स्थान ग्रहण किया था. वह टीम से साथ वर्ष 2011 से बल्लेबाजी कोच के रूप में भी कार्य कर रहे थे.

44 वर्षीय अट्टापट्टू ने अपने क्रिकेट करियर के दौरान खेले 90 टेस्ट मैचों में 5502 रन और 268 वन डे मैचों में 8529 रन बनाये.

0 comments:

Post a Comment