चीन के पूर्व सुरक्षा प्रमुख ज़ो योंगकांग को उम्रकैद-(13-JUNE-2015) C.A

| Saturday, June 13, 2015
चीन के पूर्व सुरक्षा प्रमुख एवं सबसे वरिष्ठ राजनेता ज़ो योंगकांग को चीन की कोर्ट ने 11 जून 2015 को भ्रष्टाचार के मामले में उम्रकैद की सज़ा सुनाई.

73 वर्षीय ज़ो को घूस लेने, अधिकार का दुरूपयोग करने तथा जानबूझ कर देश की गुप्त सूचनाएं दूसरे देशों के साथ साझा करने का दोषी पाया गया. वर्ष 2012 में सेवानिवृत होने तक ज़ो योंगकांग चीन के सबसे प्रभावशाली लोगों में से एक थे.


वे कम्युनिस्ट शासन में भ्रष्टाचार के आरोप झेलने वाले सबसे बड़े नेता हैं. उनके सेवानिवृत होने के एक साल बाद उन पर लगे आरोपों के लिए एक जांच आयोग गठित किया गया था.

राष्ट्रपति शी जिनपिंग के भ्रष्टाचार रोधी अभियान के तहत यह कदम उठाया गया.

ज़ो ने 21.3 मिलियन अमेरिकी डॉलर की रिश्वत लेने का आरोप स्वीकार किया तथा उन्होंने कोर्ट के समक्ष माफ़ी मांगते हुए सज़ा स्वीकार की.

0 comments:

Post a Comment