अमेरिका स्थित फोर्ब्स पत्रिका ने जून 2015
में विश्व के 100 धनी खिलाड़ियों की सूची जारी
की. फोर्ब्स पत्रिका द्वारा जारी दुनिया के 100 सबसे अमीर
एथलीटों की सूची में भारत के क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी (31 मिलियन डॉलर, 23वें स्थान पर) शामिल हैं.
फोर्ब्स पत्रिका द्वारा सबसे ज्यादा धनी एथलीटों सूची में बॉक्सर
फ्लॉयड मेवेदर 300 मिलियन डॉलर के साथ पहले पायदान पर,
चर्चित स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो 79.6 मिलियन डॉलर के साथ तीसरे, 73.8 मिलियन डॉलर के साथ
लियोनेल मेसी चौथे, 67 मिलियन डॉलर के साथ स्टार टेनिस
प्लेयर रोजर फेडरर पांचवें, स्टार गोल्फर टाइगर वुड्स 56.6
मिलियन डॉलर के साथ 9वें स्थान पर हैं. वहीं
बॉस्केटबॉल प्लेयर जेम्स हार्डेन 18.8 मिलियन डॉलर के साथ 100वें स्थान पर हैं.
0 comments:
Post a Comment