60वें ब्रिटानिया फिल्मफेयर पुरस्कारों की घोषणा-(07-FEB-2015) C.A

| Saturday, February 7, 2015

60वें ब्रिटानिया फिल्मफेयर पुरस्कारों की घोषणा मुंबई के यशराज स्टूडियो में 31 जनवरी 2015 को की गई. शाहिद कपूर को फिल्म 'हैदर' के लिए जबकि कंगना राणावत को फिल्म 'क्वीन' के लिए क्रमश: सर्वश्रेष्ठ अभिनेता व सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया.
शाहिद कपूर ने फिल्म हैदर में हैदर मीर की भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का और कंगना राणावत ने फिल्म 'क्वीन' में रानी मेहरा की भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता.
फिल्म 'क्वीन' को सर्वश्रेष्ठ फिल्म के पुरस्कार से सम्मानित किया गया जबकि इसके निर्देशक विकास बहल ने सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार जीता.
पुरस्कार इस प्रकार हैः
•    सर्वश्रेष्ठ अभिनेता- शाहिद कपूर (हैदर)
•    सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री- कंगना राणावत (क्वीन)
•    सर्वश्रेष्ठ फिल्म- क्वीन
•    सर्वश्रेष्ठ निर्देशक- विकास बहल (क्वीन)
•    फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड: कामिनी कौशल
•    सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (क्रिटिक्स)- संजय मिश्रा (आंखों देखी)
•    सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (क्रिटिक्स)- आलिया भट्ट (हाईवे)
•    सर्वश्रेष्ठ फिल्म (क्रिटिक्स)- आंखों देखी
•    सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता- के के मेनन (हैदर)
•    सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री- तब्बू (हैदर)
•    सर्वश्रेष्ठ अभिनेता डेब्यू- फवाद खान (खूबसूरत)
•    सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री डेब्यू- कृति शैनॉन (हीरोपंती)
•    सर्वश्रेष्ठ निर्देशक डेब्यू- अभिषेक वर्मन (2 स्टेट्स)
•    सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायक (पुरुष)- अंकित तिवारी (गलिया, एक विलेन)
•    सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायक (महिला)- कनिका कपूर (बेबी डॉल, रागिनी एमएमएस2)
•    सर्वश्रेष्ठ गीत- रश्मि सिंह (मुस्कुराने की वजह, सिटीलाइट्स)
•    सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफर- अहमद खान (जुम्मे की रात, किक)
•    बेस्ट स्टोरी- रजत कपूर की फिल्म आंखों देखी के लिए
•    सर्वश्रेष्ठ संवाद- अभिजात जोशी और राजकुमार हिरानी (पीके) 
•    सर्वश्रेष्ठ पटकथा- राजकुमार हिरानी और अभिजात जोशी (पीके)
60वां फिल्मफेयर पुरस्कार समारोह हिन्दी भाषा की फिल्म उद्योग की वर्ष 2014 के सर्वश्रेष्ठ फिल्मों को सम्मानित करने के लिए आयोजित किया गया. पुरस्कार समारोह को फिल्म निर्माता करण जौहर, अभिनेत्री आलिया भट्ट, और हास्य अभिनेता कपिल शर्मा द्वारा आयोजित किया गया.
वर्ष 2014 के 59वें फिल्मफेयर पुरस्कारों में फरहान अख्तर ने भाग मिल्खा भाग फिल्म में अपनी भूमिका के लिए और दीपिका पादुकोण ने रामलीला फिल्म में अपने प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता था.
भाग मिल्खा भाग फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फिल्म के पुरस्कार से सम्मानित किया गया जबकि इसके निर्देशक ओमप्रकाश मेहरा ने सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार जीता था.

0 comments:

Post a Comment