भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री तपन सिकदर का निधन-(03-JUNE-2014) C.A

| Tuesday, June 3, 2014
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री तपन सिकदर का नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में 2 जून 2014 को निधन हो गया. वह 69 वर्ष के थे. पश्चिम बंगाल के तपन सिकदर अविवाहित रहे.

तपन सिकदर से संबंधित मुख्य तथ्य 
तपन सिकदर वर्ष 1999 से 2004 के बीच पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली भाजपा की सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे. 
वर्ष 1998-99 में विदेश मंत्रालय, वित्त समिति के सदस्य, सलाहकार समिति, जल संसाधन मंत्रालय.
वर्ष 1999-2002 तक संचार मंत्रालय
वर्ष 2002 में केन्द्रीय मंत्री, संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय
वर्ष 2004 में केंद्रीय मंत्री, रसायन और उर्वरक मंत्रालय 
• 16वीं लोक सभा चुनाव में तपन सिकदर ने पश्चिम बंगाल की दमदम लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था, परन्तु हार गए.  
वह 12वीं (वर्ष 1998) और 13वीं (वर्ष 1999) लोकसभा के लिए दमदम संसदीय सीट से सांसद निर्वाचित हुए.

0 comments:

Post a Comment