सूर्य के सामान एक नए तारे ‘एचडी 162826’ का पता चला-(11-MAY-2013) C.A

| Sunday, May 11, 2014
अमेरिका स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सासके वैज्ञानिकों ने मई 2014 के प्रथम सप्ताह में सूर्य के सामान एक नए तारे एचडी 162826’ के पता चलने की पुष्टि की.
वैज्ञानिकों के अनुसार एचडी 162826’ उसी प्रकार के गैस के बादल और धूलकणों से बना है, जिससे कि सूर्य का निर्माण हुआ है. यह तारा सूर्य से 15 प्रतिशत अधिक भारी है तथा यह पृथ्वी से 110 प्रकाश वर्ष दूर हरक्यूलिसतारामंडल में स्थित है.

वैज्ञानिकों के अनुसार एचडी 162826’ तारे को नंगी आंखों से नहीं देखा जा सकता, लेकिन इसे कम शक्तिशाली दूरबीन से देखा जा सकता है. यह चमकीले तारे वेगाके नजदीक स्थित है. 

यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास के इवान रामिरेजके नेतृत्व में शोधकर्ताओं की टीम द्वारा प्राप्त इस खोज परिणाम को अमेरिका से प्रकाशित शोध पत्रिका एस्ट्रोफिजिक्स जरनलमें प्रकाशित किया गया.


0 comments:

Post a Comment