86वें आस्कर पुरस्कार की घोषणा अमेरिका के लॉस एंजिलिस में 3 फरवरी 2014 को की गई. हॉलीवुड अभिनेता ब्रैड पिट
द्वारा निर्मित और अभिनीत '12 ईयर्स ए स्लेव' को 'सर्वश्रेष्ठ फिल्म' का
ऑस्कर पुरस्कार दिया गया.
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता तथा अभिनेत्री का पुरस्कार क्रमशः फिल्म 'डलास बायर्स क्लब' के लिए मैथ्यू मैककॉनाघी को तथा फिल्म 'ब्लू जैसमीन' के लिए केट ब्लैंचेट को दिया गया.
86वें ऑस्कर पुरस्कार समारोह में अंतरिक्ष कथा पर आधारित फिल्म 'ग्रैविटी' पूरी तरह छाई रही, और उसे 'सर्वश्रेष्ठ निर्देशक' सहित कुल सात पुरस्कार हासिल हुए. फिल्म के निर्देशक अल्फांसो कुआरॉन के लिए 'सर्वश्रेष्ठ निर्देशक' की श्रेणी में यह पहला ऑस्कर नामांकन था, और इसे जीतकर वह इस पुरस्कार के पहले लैटिनो विजेता बन गए. इस फिल्म की विशेषता यह भी रही कि इसे कुल 10 श्रेणियों में नामांकित किया गया था, और इसने सात पुरस्कार जीते.
86वें आस्कर में सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड फिल्म का पुरस्कार 'फ्रोज़न' को दिया गया,जबकि विदेशी भाषा की सर्वश्रेष्ठ फिल्म इटली की 'द ग्रेट ब्यूटी' को चुना गया.

86वें आस्कर के मुख्य पुरस्कार और उनके विजेता
• सर्वश्रेष्ठ फिल्म - 12 ईयर्स ए स्लेव
• सर्वश्रेष्ठ अभिनेता - मैथ्यू मैककॉनाघी (डलास बायर्स क्लब)
• सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री - केट ब्लैंचेट (ब्लू जैसमीन)
• सर्वश्रेष्ठ सह-अभिनेता - जैरेड लेटो (डलास बायर्स क्लब)
• सर्वश्रेष्ठ सह-अभिनेत्री - लुपिटा न्यॉन्गो (12 ईयर्स ए स्लेव)
• सर्वश्रेष्ठ निर्देशक - अल्फांसो कुआरॉन (ग्रैविटी)
• सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड फिल्म - फ्रोज़न
• सर्वश्रेष्ठ फीचर डॉक्यूमेंट्री - 20 फीट फ्रॉम स्टारडम
• विदेशी भाषा की सर्वश्रेष्ठ फिल्म - 'द ग्रेट ब्यूटी' (इटली)
• बेस्ट एडैप्टेड स्क्रीनप्ले - जॉन रिडली (12 ईयर्स ए स्लेव)
• बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले - स्पाइक जॉन्ज़े (हर)
• सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी - एम्मानुएल लुबेज़्की (ग्रैविटी)
• सर्वश्रेष्ठ कॉस्ट्यूम डिज़ाइन - कैथरीन मार्टिन (द ग्रेट गैट्सबी)
• सर्वश्रेष्ठ फिल्म संपादन - अल्फांसो कुआरॉन तथा मार्क सैंगर (ग्रैविटी)
• सर्वश्रेष्ठ मेकअप तथा हेयरस्टाइलिंग - अद्रुइता ली तथा रॉबिन मैथ्यूज़ (डलास बायर्स क्लब)
• बेस्ट ओरिजिनल स्कोर - स्टीवन प्राइस (ग्रैविटी)
• बेस्ट ओरिजिनल गीत - क्रिस्टेन एंडरसन-लोपेज़ तथा रॉबर्ट लोपेज़ (फिल्म 'फ्रोज़न' का गीत 'लेट इट गो...')
• बेस्ट प्रोडक्शन डिज़ाइन - कैथरीन मार्टिन (द ग्रेट गैट्सबी)
• सर्वश्रेष्ठ ध्वनि संपादन - ग्रैविटी
• सर्वश्रेष्ठ ध्वनि मिश्रण - ग्रैविटी
• सर्वश्रेष्ठ विज़ुअल इफेक्ट्स - - ग्रैविटी
• सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म - मिस्टर हुबलोट
• सर्वश्रेष्ठ लाइव-एक्शन शॉर्ट फिल्म - हीलियम
• सर्वश्रेष्ठ शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री - द लेडी इन नंबर 6: म्यूज़िक सेव्ड माई लाइफ
No comments:
Post a Comment