Pages

Monday, March 3, 2014

भारतीय नौसेना का वार्षिक अभ्‍यास ट्रॉपैक्‍स – 2014 संपन्‍न(03-MAR-2014) C.A

ट्रॉपैक्‍स – 2014: भारतीय नौसेना का वार्षिक अभ्‍यास

ट्रॉपैक्‍स – 2014’ (थियेटर लेबल ऑपरेशन रेडीनैस एक्‍सरसाइज) भारतीय नौसेना द्वारा किए वार्षिक अभ्‍यास का नाम है, जो 1 मार्च 2014 को संपन्‍न हो गया . इसमें सभी तीन आयामों थल, वायु और जल में बंगाल की खाड़ी, अरब सागर और हिंद महासागर में बड़े पैमाने पर अभ्‍यास किया गया.

इस अभ्‍यास का लक्ष्‍य नौसेना की इकाईयों की संचालन तैयारियों का मूल्‍याकंन करना और युद्ध के सिद्धांतों और नई क्षमताओं को समाहित करते हुए संचालन का परीक्षण था. भारतीय वायुसेना और कोस्‍टगार्ड की इकाईयों के साथ 60 जहाजों, पनडुब्बियों और 75 हवाई जहाजों ने इस अभ्‍यास में भाग लिया.

इस अभ्‍यास में लम्‍बी दूरी के समुद्री गश्‍ती जहाज पी-81 ने पहली बार अभ्‍यास किया और परमाणु क्षमता सम्‍पन्‍न पनडुब्‍बी 'चक्र' ने भी इसमें भाग लिया.
इस अभ्‍यास में भारतीय नौसेना को अपने केंद्रीय युद्ध क्षमता संजाल (नेटवर्क सेन्‍ट्रीक वारफेयर केपिबिलटी) की क्षमता को जांचने और हाल ही में प्रक्षेपित भारतीय नौसैनिक उपग्रह जीसैट-7 के उपयोग का कारगर अवसर भी प्राप्‍त हुआ.


No comments:

Post a Comment