मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण रिपोर्ट जारी की-(05-MAR-2014) C.A

| Wednesday, March 5, 2014
मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने तीसरी कक्षा के बच्चों के लिए राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण रिपोर्ट 28 फरवरी 2014 को जारी की. यह सर्वेक्षण किसी एक राज्य में एक लाख से अधिक छात्रों, सात हज़ार स्कूलों और 14 हज़ार शिक्षकों पर किया गया.

रिपोर्ट के अनुसार 65 प्रतिशत बच्चे सुनकर ठीक ढंग से उत्तर देते हैं जबकि 86 प्रतिशत बच्चों ने चित्र को सही पहचाना. गणित में 70 प्रतिशत छात्रों ने साधारण गुणा के सवालों को सही किया और 84 प्रतिशत ने संबंधित आंकड़ों को सही रूप में पेश किया.

एनसीईआरटी द्वारा यह सर्वेक्षण भाषा और गणित विषयों में छात्रों के मूल्यांकन के लिए किया गया था. भाषा में छात्रों का मूल्यांकन सुनने, शब्दों की पहचान और वाक्यांश को पढ़ने पर आधारित था जबकि गणित में अंकों, जमा, घटा, गुणा, भाग, राशि, नापने और आंकड़ों को मित्रवत रूप में प्रस्तुत करने के आधार पर किया गया.

सर्वेक्षण में छात्र और छात्राओं ने लगभग समान प्रदर्शन किया. भाषा में मध्य प्रदेश के छात्रों ने और केरल और पुदुचेरी की छात्राओं ने अच्छा प्रदर्शन किया. गणित में विशेषकर केरल की छात्राओं का प्रदर्शन बेहतर रहा.


0 comments:

Post a Comment