लातविया यूरो जोन का 18वां सदस्य बना-(03-JAN-2014) C.A

| Friday, January 3, 2014
लातविया यूरो जोन का 18वां सदस्य 2 जनवरी 2014 को बन गया. पूर्व सोवियत संघ का यह छोटा सा देश, जुलाई 2013 में यूरोपीय संघ के वित्तमंत्रियों द्वारा लातविया के यूरो को अपनाने  की घोषणा के बाद से ही यूरो जोन में आने की तैयारी कर रहा था.
यूरो जोन में आने के पूर्वानुमान में देश के गरीबों, आम और अमीर जनता तीनों ने क्रेडिट रेटिंग को उठाने में मदद किया.

लातविया की अर्थव्यवस्था 2008– 10 के दौरान एक चौथाई कम हो गई थी लेकिन इसके बाद यूरोपीय संघ में इसकी अर्थव्यवस्था में सबसे तीव्र वृद्धि हुई. वर्ष 2012 में लातविया सरकार द्वारा सरकारी खर्चों और मजदूरी में कटौती और यूरोप में बेहद सख्त कार्यक्रम के मद्देनजर कर में बढ़ोतरी के बाद इसमें 5.6 फीसदी वृद्धि हुई.

लातविया हाल ही में यूरोपीय संघ में सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बनने के लिए वित्तीय संकट से उभरा है.

लातविया ने वर्ष 1991 में सोवियत संघ से अपनी स्वतंत्रता प्राप्त की. वर्ष 2004 में वह यूरोपीय संघ और नाटो में शामिल हुआ. बीस लाख की आबादी वाले इस देश में रूसी मूल के करीब 30 फीसदी लोग हैं और इसका सकल घरेलू उत्पाद 28 अरब डॉलर वार्षिक है.

लातविया इस मुद्रा क्षेत्र का चौथा सबसे छोटा देश है और इसका स्थान साइप्रस इस्टोनिया और माल्टा से ऊपर है. इस्टोनिया 2011 ने यूरो जोन में शामिल  हुआ जबकि लुथियाना का लक्ष्य वर्ष 2015 तक इसमें शामिल होने का है.


0 comments:

Post a Comment